Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Apr 2017 · 3 min read

मस्ती का त्योहार है होली

होली शरारत, नटखटपन, मनोविनोद, व्यंग्य-व्यंजना, हँसी-ठठ्ठा, मजाक-ठिठोली, अबीर, रंग, रोली से भरा हुआ एक ऐसा त्योहार है जो रंगों की बौछार के मध्य अद्भुत आनंद प्रदान करता है। कुमकुम और गुलाल से रंगे हुए गाल गवाही देते हैं कि हर तरफ मस्ती ही मस्ती है। बूढ़े या जवान सबके अधरों पर बस एक ही तान-‘होली है भई होली है।’
इस त्योहार से पन्द्रह दिन पूर्व और पन्द्रह दिन बाद तक हर कोई अद्भुत आनंद से भरा हुआ बस एक ही टेर लगाता है-‘होली खेल री गुजरिया, डालूँ में रंग या ही ठाँव री!’
होली खेलने वाली हुरियारिन होली खेलते हुए मादक चितवन के वाणों के प्रहार सहते हुए कहती है-‘मति मारै दृगन के तीर, होरी में मेरे लगि जायेगी।’
होली पर इतनी मस्ती क्यों छाती है? इसका सीधा-सीधा सम्बन्ध शीतलहर की ठिठुरन के बाद रोम-रोम को गुनगुनी सिहरन प्रदान करने वाले बदले हुए मौसम से होने के साथ-साथ किसान की पकी हुई फसल से भी है।
इस पर्व का प्राचीन नाम ‘वांसती नव सस्येष्टि है अर्थात् वसंत ऋतु के नये अनाज से किया हुआ यज्ञ। तिनके की अग्नि में भुने हुए [अधपके ] शमोधान्य [ फली वाले अन्न ] को होलक कहते हैं। होली होलक का अपभ्रंश हैं।
पौराणिक मतानुसार होलिका हरिणकश्यपु नामक दैत्य की बहन थी। उसे वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी। हरिणकश्यपु का एक पुत्र प्रहलाद विष्णु का उपासक था। प्रहलाद कहता था – ‘कथं पाखण्ड माश्रित्य पूजयामि च शंकरम।’ अर्थात् मैं पाखण्ड का सहारा लेकर शंकर की पूजा क्यों करूँ ? मैं तो विष्णु की पूजा करूँगा।’’
हरिणकश्यपु ने प्रहलाद की इस विष्णु-भक्ति से कुपित होकर एक दिन अपनी बहिन होलिका से प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठने को कहा। होलिका ने ऐसा ही किया। विष्णु की कृपा से होलिका तो अग्नि में जलकर भस्म हो गयी किन्तु प्रहलाद बच गया।
उक्त पौराणिक कथा से इतर यदि हम इस त्योहार के प्रचलन पर विचार करें तो किसी भी प्रकार के अन्न की ऊपरी परत को होलिका कहा जाता है और उसी अन्न की भीतरी परत [ गिद्दी ] को प्रहलाद बोलते हैं | होलिका को माता इसलिए माना जाता है क्योंकि वह इसी गिद्दी [ गूदा ] की रक्षा करती है। यदि यह परत न हो तो चना, मटर, जौ आदि का विकास नहीं हो सकता। जब हम गेंहूँ-जौ आदि को भूनते हैं तो उसके ऊपर की परत अर्थात् होलिका जल जाती है और गिद्दी अर्थात् प्रहलाद बचा रहता है। अधजले अन्न को होलिका कहा जाता है। सम्भवतः इसी कारण इस पर्व का नाम होलिकोत्सव है।
होलिकोत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली वाले दिन घर-घर भैंरोजी और हनुमान की पूजा होती है। पकवान, मिष्ठान, नमकीन सेब, गुजिया, पड़ाके, टिकिया आदि स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते हैं। छोटी होली वाले दिन शाम को घर में तथा सार्वजनिक स्थल पर रखी होली की पूजा सूत पिरोकर और फेरे लगाकर की जाती है। रात्रि बेला में होली में आग लगाकर लोग कच्ची गेंहूँ और जौ की बालियाँ भूनते हैं और भुनी हुई बालियों को एक दूसरे को भेंट कर गले मिलते हैं। ज्यों-ज्यों रात्रि ढलती है और बाद में सूरज अपनी गर्मी बिखेरता है, यह सारा मिलने-मिलाने का कार्यक्रम एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने में तब्दील हो जाता है। पुरुष, नारियों पर पिचकारियों और बाल्टियों से रंग उलीचते हैं, नारियाँ पुरुषों पर डंडों की बौछार करती हैं। होली का पर्व हर हृदय पर प्यार की बौछार करता है। यह त्योहार वर्ण-जाति, ऊंच-नीच के भेद मिटाने वाला ऐसा पर्व है जिसमें हर कोई भाईचारे एवं आपसी प्रेम से आद्र होता है।
———————————————————
सम्पर्क-15/109, ईसानगर, अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Comment · 422 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

अमीर होते है वो ऐसे मर्द
अमीर होते है वो ऐसे मर्द
पूर्वार्थ
*** होली को होली रहने दो ***
*** होली को होली रहने दो ***
Chunnu Lal Gupta
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
कुण्डलियां
कुण्डलियां
Aruna Dogra Sharma
निर्भय दिल को चैन आ जाने दो।
निर्भय दिल को चैन आ जाने दो।
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
***रिमझिम-रिमझिम (प्रेम-गीत)***
***रिमझिम-रिमझिम (प्रेम-गीत)***
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
एक ग़ज़ल यह भी
एक ग़ज़ल यह भी
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
जी सकिया ना में तेरे बिन
जी सकिया ना में तेरे बिन
Shinde Poonam
छत्रपति संभा जी ने मनोबल शत्रु का हिला दिया,
छत्रपति संभा जी ने मनोबल शत्रु का हिला दिया,
jyoti jwala
कविता -
कविता -
Mahendra Narayan
अल्फ़ाज़ हमारे”
अल्फ़ाज़ हमारे”
Yogendra Chaturwedi
लड़कियां शिक्षा के मामले में लडको से आगे निकल रही है क्योंकि
लड़कियां शिक्षा के मामले में लडको से आगे निकल रही है क्योंकि
Rj Anand Prajapati
किवाङ की ओट से
किवाङ की ओट से
Chitra Bisht
बहुत टूटा हुआ मैं भी, अपनों से बिछुडने के बाद।
बहुत टूटा हुआ मैं भी, अपनों से बिछुडने के बाद।
Brandavan Bairagi
सुधीर श्रीवास्तव को विधा वाचस्पति मानद उपाधि
सुधीर श्रीवास्तव को विधा वाचस्पति मानद उपाधि
Sudhir srivastava
*सर्वोत्तम वरदान यही प्रभु, जिसका स्वास्थ्य प्रदाता है (मुक्
*सर्वोत्तम वरदान यही प्रभु, जिसका स्वास्थ्य प्रदाता है (मुक्
Ravi Prakash
गणपति
गणपति
sushil sharma
जय अयोध्या धाम की
जय अयोध्या धाम की
Arvind trivedi
मीडिया, सोशल मीडिया से दूरी
मीडिया, सोशल मीडिया से दूरी
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
..........लहजा........
..........लहजा........
Naushaba Suriya
"अपेक्षाएँ"
Dr. Kishan tandon kranti
.: विधा सयाली छंद
.: विधा सयाली छंद
पं अंजू पांडेय अश्रु
बंदरबाँट
बंदरबाँट
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
आदमियों की जीवन कहानी
आदमियों की जीवन कहानी
Rituraj shivem verma
प्यार-मोहब्बत के पीछे भागोगे तो ये दूर चला जाएगा।
प्यार-मोहब्बत के पीछे भागोगे तो ये दूर चला जाएगा।
Ajit Kumar "Karn"
अंतिम सत्य
अंतिम सत्य
विजय कुमार अग्रवाल
4173.💐 *पूर्णिका* 💐
4173.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
श्रमिक दिवस
श्रमिक दिवस
Bodhisatva kastooriya
जीवन समीक्षा
जीवन समीक्षा
Shyam Sundar Subramanian
Loading...