Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 May 2023 · 1 min read

मरीचिका

गर्म हवा की हूँ लहर, जिसमें बढ़ती प्यास।
केवल दरिया रेत की, मरीचिका आभास।।

बनकर मायावी छले, मरीचिका रत्नार।
मन मृग-सा आतुर फिरे, पछताता हर बार।।

भरा हुआ है वेदना, मरीचिका के राह।
पागल-सा मानव फिरे, मिला नहीं मन चाह।।

परत खार की रेत पर, दिखती भ्रम का ताल।
प्यास बुझाती ही नहीं, मरीचिका जंजाल।।

जज्बातों की रेत पर पड़ी उम्र की धूप।
मरीचिकाओं से घिरा, घड़ियाँ बड़ी कुरूप।।

जला पतंगा दीप पर, खोया अपना प्राण।
भ्रांति ग्रस्त मन ने किया, मरीचिका निर्माण।।

तेज धूप में चल रहा, उम्मीदों के साथ।
मरीचिका के ही तरह, लग जाये कुछ हाथ।।

रंग-रूप दिखता चटख, मरीचिका के पास।
हुआ तृप्त कोई नहीं, ऐसी इसकी प्यास।।

माया, ममता, मोह में, फसा रहा इंसान।
मरीचिका भटका रही, जीवन रेगिस्तान।।

मरीचिका प्रिय प्रेम की, केवल भ्रम का अंश।
सिर्फ मौत मिलती यहाँ, सहना पड़ता दंश।।

स्वप्न जाल भ्रम का सुखद, मरीचिका की शान।
टूटा मिथ्या भ्रम सभी, हुआ सत्य का ज्ञान।।

कर्म विमुख चलते रहे, नहीं राह का ज्ञान।
बना दिया है जिन्दगी, मरीचिका श्मशान।।

मरीचिका मिथ्या रही, मन में पाले भांत।
मन केवल अभिभूत थी, हृदय नहीं था शांत।।

मरीचिका साहस भरे, ले जाता उस पार।
वह दिखलाता है हमें, सपनों का संसार।।

मरीचिका भ्रम है मगर, होती है अनमोल।
ये समझाता है हमें, इस जीवन का मोल।।

भ्रम में पड़ कर जो किया, खुद को ही बर्बाद
पास शेष बचता नहीं, रह जाती फरियाद।।

-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

Language: Hindi
2 Likes · 609 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

हम भी बदल न जायें
हम भी बदल न जायें
Sudhir srivastava
इंतज़ार की रातें, लम्हों में ढूंढ रही हू प्यार,
इंतज़ार की रातें, लम्हों में ढूंढ रही हू प्यार,
Kanchan Alok Malu
पुस्तक तो पुस्तक रहा, पाठक हुए महान।
पुस्तक तो पुस्तक रहा, पाठक हुए महान।
Manoj Mahato
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
नाराज़गी मेरी
नाराज़गी मेरी
Dr fauzia Naseem shad
स्वयं संगीता
स्वयं संगीता
Sakhi
2549.पूर्णिका
2549.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
पलकों से रुसवा हुए, उल्फत के सब ख्वाब ।
पलकों से रुसवा हुए, उल्फत के सब ख्वाब ।
sushil sarna
*देह का दबाव*
*देह का दबाव*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
माँ-बाप का मोह, बच्चे का अंधेरा
माँ-बाप का मोह, बच्चे का अंधेरा
पूर्वार्थ
महीना ख़त्म यानी अब मुझे तनख़्वाह मिलनी है
महीना ख़त्म यानी अब मुझे तनख़्वाह मिलनी है
Johnny Ahmed 'क़ैस'
जोधाणौ
जोधाणौ
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
सत्य तो सत्य होता है
सत्य तो सत्य होता है
Kirtika Namdev
स्त्री
स्त्री
Dinesh Kumar Gangwar
सूरज दादा ने ठानी है, अपना ताप बढ़ाएंगे
सूरज दादा ने ठानी है, अपना ताप बढ़ाएंगे
Dr Archana Gupta
जिद और जुनून
जिद और जुनून
Dr. Kishan tandon kranti
"घर की नीम बहुत याद आती है"
Ekta chitrangini
बौराया मन वाह में ,तनी हुई है देह ।
बौराया मन वाह में ,तनी हुई है देह ।
Dr. Sunita Singh
Banaras
Banaras
Sahil Ahmad
Haiku
Haiku
Otteri Selvakumar
सत्य शुरू से अंत तक
सत्य शुरू से अंत तक
विजय कुमार अग्रवाल
राम सीता
राम सीता
Shashi Mahajan
मत केश सँवारो
मत केश सँवारो
Shweta Soni
ज़िंदगी इतनी मुश्किल भी नहीं
ज़िंदगी इतनी मुश्किल भी नहीं
Dheerja Sharma
शुभांगी छंद
शुभांगी छंद
Rambali Mishra
वो ख्वाबों में अब भी चमन ढूंढते हैं ।
वो ख्वाबों में अब भी चमन ढूंढते हैं ।
Phool gufran
*विषमता*
*विषमता*
Pallavi Mishra
*हम किसी से कम नहीं*
*हम किसी से कम नहीं*
Dushyant Kumar
..
..
*प्रणय*
अनमोल जीवन के मर्म को तुम समझो...
अनमोल जीवन के मर्म को तुम समझो...
Ajit Kumar "Karn"
Loading...