Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 May 2023 · 2 min read

“मन मेँ थोड़ा, गाँव लिए चल”

मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

पीपल की वह, छाँव लिए चल,
झूला, गीत मल्हार लिए चल।
सोँधी मिट्टी, सुआ, चिरैया,
पीयु पपीहा, कूक कोयलिया।।
कागा की कुछ, काँव लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

होना अभी, बहन का गौना,
कूदे ओसारे मेँ, छौना।
चाट चाट कर, प्यार जताता,
अद्भुत, अमिट, जुड़ाव लिए चल।।
गैया का, गरियाँव लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

हुई सफ़ाई, लीपी देहरी,
रँगी पुती है, दिखती बखरी।
गँवई साज-सम्हाल, लिए चल,
चूल्हा, चकिया, छाछ लिए चल।।
अम्मा का दुलराव, लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

बेटी खेले, गुड्डा-गुड़िया,
आँगन बेटा, छुपन-छुपैया।
बात बात पर, भले लड़ैया,
ओढ़ैँ लेकिन, एक दुलैया।।
बचपन का, अपनाव लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

नहीं चाहिए, ज़ेवर-सोना,
पुलकित, घर का कोना-कोना।
गुड़िया की, बारात है आई,
मिल सखियों ने, करी खिँचाई।।
स्नेहिल, आतिथि भाव लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

बाबा हँसते, आवे खाँसी,
झुकी पीठ, पर गर्वित छाती।
हर्षित, देख-देख है थाती,
बच्चोँ सँग, बच्ची बन जाती।।
दादी का, करिहाँव लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

ठाकुर ताऊ, चाचा नाऊ,
पँडित जी को, शीश नवाऊँ।
सबसे रामजुहार किए चल,
सबका आशिर्वाद लिए चल।।
चौपाली वह, ठाँव लिए चल,
मन मेँ थोड़ा गाँव लिए चल..!

जिसकी चाल गज़ब मतवाली,
नयन-नक़्श, पर नखरे वाली।
चितवन जिसकी, सबसे न्यारी,
हरहु नाथ मम, सँकट भारी।।
हाय, मगर किसपे दिल हारी,
बरनि न जाए, कछू लाचारी।।
ठाकुर की, छोरी अनुरागी,
तेली कै, छोरा सँग भागी।।

ठकुराइन के, ठाठ लिए चल,
ठाकुर का, वह ताव लिए चल।
अद्भुत, लेकिन ब्याह लिए चल,
सामाजिक, सद्भाव लिए चल।।
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

साँझ भई, आए नहिं सजना,
करूंगी जी भर, आज उलहना।
नयनोँ भर, श्रंगार लिए चल,
सजनी की, मनुहार लिए चल।।
प्यार-पगा, यह दाँव लिए चल,
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

सावन, रूठ चले इस बारी,
सूख चली है, खेती सारी।
भादों-क्वाँर है, लेकिन बाकी,
बरखा भी, अचरज दिखलाती।।
कम, बापू मन-भार, किये चल,
“आशा” का, सँचार किए चल।।
मन मेँ, थोड़ा गाँव लिए चल…!

##———-##———–

Language: Hindi
Tag: गीत
3 Likes · 2 Comments · 77 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all
You may also like:
तू मेरा मैं  तेरी हो जाऊं
तू मेरा मैं तेरी हो जाऊं
Ananya Sahu
Drapetomania
Drapetomania
Vedha Singh
2443.पूर्णिका
2443.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दो दोस्तों में दुश्मनी - Neel Padam
दो दोस्तों में दुश्मनी - Neel Padam
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
खामोशी की आहट
खामोशी की आहट
Buddha Prakash
महिला दिवस पर एक व्यंग
महिला दिवस पर एक व्यंग
Prabhu Nath Chaturvedi
कृष्ण नामी दोहे
कृष्ण नामी दोहे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
" जंगल की दुनिया "
Dr Meenu Poonia
मत्तगयंद सवैया ( राखी )
मत्तगयंद सवैया ( राखी )
संजीव शुक्ल 'सचिन'
जब जख्म कुरेदे जाते हैं
जब जख्म कुरेदे जाते हैं
Suryakant Chaturvedi
एक अजब सा सन्नाटा है
एक अजब सा सन्नाटा है
लक्ष्मी सिंह
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
Ravi Prakash
तेरा हर एक पल
तेरा हर एक पल
Dr fauzia Naseem shad
ओ माँ... पतित-पावनी....
ओ माँ... पतित-पावनी....
Santosh Soni
समूची दुनिया में
समूची दुनिया में
*Author प्रणय प्रभात*
हो साहित्यिक गूँज का, कुछ  ऐसा आगाज़
हो साहित्यिक गूँज का, कुछ ऐसा आगाज़
Dr Archana Gupta
वक़्त का इतिहास
वक़्त का इतिहास
Shekhar Chandra Mitra
काम से राम के ओर।
काम से राम के ओर।
Acharya Rama Nand Mandal
*सेवानिवृत्ति*
*सेवानिवृत्ति*
पंकज कुमार कर्ण
कवि और चितेरा
कवि और चितेरा
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
वरिष्ठ गीतकार स्व.शिवकुमार अर्चन को समर्पित श्रद्धांजलि नवगीत
वरिष्ठ गीतकार स्व.शिवकुमार अर्चन को समर्पित श्रद्धांजलि नवगीत
ईश्वर दयाल गोस्वामी
पिता
पिता
रिपुदमन झा "पिनाकी"
होली औऱ ससुराल
होली औऱ ससुराल
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
* तुम न मिलती *
* तुम न मिलती *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बहाव के विरुद्ध कश्ती वही चला पाते जिनका हौसला अंबर की तरह ब
बहाव के विरुद्ध कश्ती वही चला पाते जिनका हौसला अंबर की तरह ब
Dr.Priya Soni Khare
औकात।
औकात।
Taj Mohammad
दुख के दो अर्थ हो सकते हैं
दुख के दो अर्थ हो सकते हैं
Harminder Kaur
💐प्रेम की राह पर-57💐
💐प्रेम की राह पर-57💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
चंद्रयान ३
चंद्रयान ३
प्रदीप कुमार गुप्ता
कारण मेरा भोलापन
कारण मेरा भोलापन
Satish Srijan
Loading...