Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Nov 2022 · 3 min read

बाल कहानी- चतुर और स्वार्थी लोमड़ी

*बाल कहानी-चतुर और स्वार्थी लोमड़ी*
———-
एक घने जंगल में बहुत से पशु-पक्षी रहते थे। जंगल बहुत खूबसूरत था। हरे-भरे पेड़-पौधे जंगल की खूबसूरती की वजह थे। जंगल के बीचों-बीच में एक तालाब भी था। वह तालाब फूल-पत्तियों से भरा था।
आस-पास के पेड़ों की पत्तियाँ और फूल तालाब के जल में भरे पड़े थे। यही इनकी खूबसूरती का राज़ था। सुबह का दृश्य इतना खूबसूरत लगता था। जब पक्षी अपनी मधुर आवाज में गुनगुनाते थे, तो बहुत प्यार नज़ारा लगता था, जिसका बखान कर पाना बहुत ही मुश्किल है।
जब सूरज निकलता पशु-पक्षी अपने-अपने भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकने की बजाय खूब मस्ती में जंगल से ही अपने भोजन की व्यवस्था करते थे। जंगल के मनोहर दृश्य को देख कर लगता था जैसे- श्रृंगार रस इसी जंगल के प्रेम-प्रवाह से निकला है। पशु-पक्षी बहुत ही प्रेमपूर्वक रहते थे।
उसी जंगल में एक लोमड़ी रहती थी। उसका स्वभाव बहुत रुखा था। वह किसी से कोई मतलब नहीं रखती थी। कहने का मतलब यह है कि उसका कोई मित्र नहीं था। जब भी उसको कोई काम पड़ता तो वह चतुराई से अपना काम निकालने के लिए किसी न किसी से बोल लेती, पर काम निकलने के बाद तुरन्त बदल जाती। जंगल में एक बंदर भी रहता था। वह बहुत दयालु था इसलिए सब लोग प्यार से बंदर मामा कहते थे। पूरे जंगल में सिर्फ बंदर मामा ही लोमड़ी पर दया करते थे। बंदर मामा जामुन के पेड़ पर रहते थे। लोमड़ी को जामुन पसंद था। बंदर मामा अक्सर जामुन तोड़कर दे देते थे। एक दिन बंदर मामा बहुत बीमार हो गये। जंगल के सभी पशु-पक्षी बंदर का हाल-चाल लेने आते जाते रहे। लोमड़ी पेड़ के पास आती और जामुन देख कर ही चली जाती। एक बार भी उसने बंदर मामा से हाल-चाल नहीं पूछा। इस बात से बंदर मामा खफा हो गये और उन्होंने भी लोमड़ी का साथ छोड़ दिया।
सभी लोग उसके इस व्यवहार से वाकिफ थे इसलिए अब कोई भी लोमड़ी की चतुराई में नहीं आता था। वह अपना काम अकेले ही करती और चुपचाप ही रहती थी क्योंकि उसकी सुनने वाला अब कोई नहीं था।
वैसे तो हर लोमड़ी को अँगूर पसंद होते हैं, पर इस लोमड़ी को जामुन पसंद था‌। जामुन का पेड़ तालाब किनारे लगा था। एक दिन बंदर मामा कहीं गये थे।
लोमड़ी को भूख लगी थी। उसका मन जामुन खाने का हुआ। वह जामुन के पेड़ के पास गयी। जामुन देखकर लोमड़ी का मन ललचाया। बहुत प्रयास करने पर भी लोमड़ी जामुन तक नहीं पहुँच पा रही थी। लंबी-लंबी कूद लगाने पर भी लोमड़ी को जामुन नहीं मिल पा रहा था। इस बार लोमड़ी ने बहुत लंबी छलाँग लगायी कि शायद अब जामुन मिल जायें, पर वह भूल गयी कि पास में तालाब भी है। वह तालाब में जा गिरी। उसे बहुत चोट लगी। वह तालाब में पड़ी रही। उसे किसी ने बाहर नहीं निकाला। पशु-पक्षी उसे तालाब में गिरा देखकर हँस रहे थे। तभी बंदर मामा आ गये। उन्होंने जैसे ही देखा कि लोमड़ी तालाब में तड़प रही है, वह घायल है। वह तुरन्त लोमड़ी को बाहर निकाल कर लाये। उन्हें आभास हो गया था कि जामुन के लिए ही लोमड़ी की ये हालत हुई है। बंदर मामा तुरन्त पेड़ पर चढ़ गये और बहुत सारे जामुन तोड़कर लोमड़ी को दे दिये। लोमड़ी पश्चाताप के आँसू बहाने लगी और अपने किए की माफी माँगने लगी। बंदर ने माफ करते हुए कहा,”तुम्हें रोज जामुन खाने को मिलेंगे।” यह सुनकर लोमड़ी खुश होकर वहाँ से चली गयी।

*शिक्षा*
हमें इतना स्वार्थी और चतुर नहीं होना चाहिए कि हम अपना ही अच्छा और बुरा न सोच सकें।

शमा परवीन, बहराइच (उ०प्र०)

Language: Hindi
Tag: कहानी
2 Likes · 1 Comment · 107 Views
You may also like:
तेरी दहलीज पर झुकता हुआ सर लगता है
तेरी दहलीज पर झुकता हुआ सर लगता है
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
भारत कि स्वतंत्रता का वर्तमान एवं इतिहास
भारत कि स्वतंत्रता का वर्तमान एवं इतिहास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
प्यार जताना न आया
प्यार जताना न आया
VINOD KUMAR CHAUHAN
■ त्वरित टिप्पणी / बेपरवाह ई-मीडिया
■ त्वरित टिप्पणी / बेपरवाह ई-मीडिया
*Author प्रणय प्रभात*
"नजरिया"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रीत
प्रीत
अमरेश मिश्र 'सरल'
*बगिया जोखीराम में श्री राम सत्संग भवन का निर्माण : श्री राजेंद्र जायसवाल जी का
*बगिया जोखीराम में श्री राम सत्संग भवन का निर्माण :...
Ravi Prakash
भूले बिसरे दिन
भूले बिसरे दिन
Pratibha Kumari
उसे तो देख के ही दिल मेरा बहकता है।
उसे तो देख के ही दिल मेरा बहकता है।
सत्य कुमार प्रेमी
कसक ...
कसक ...
Amod Kumar Srivastava
शुक्र है मौला
शुक्र है मौला
Satish Srijan
हे माधव हे गोविन्द
हे माधव हे गोविन्द
Pooja Singh
💐अज्ञात के प्रति-31💐
💐अज्ञात के प्रति-31💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कमबख़्त 'इश़्क
कमबख़्त 'इश़्क
Shyam Sundar Subramanian
जीतना
जीतना
Shutisha Rajput
कविका मान
कविका मान
Dr. Sunita Singh
एक अजब सा सन्नाटा है
एक अजब सा सन्नाटा है
लक्ष्मी सिंह
प्रेम में पड़े हुए प्रेमी जोड़े
प्रेम में पड़े हुए प्रेमी जोड़े
श्याम सिंह बिष्ट
दोहे-*
दोहे-*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
"मेरी नयी स्कूटी"
Dr Meenu Poonia
सत्य ही सनाान है , सार्वभौमिक
सत्य ही सनाान है , सार्वभौमिक
Leena Anand
बुद्ध वचन सुन लो
बुद्ध वचन सुन लो
Buddha Prakash
✍️और शिद्दते बढ़ गयी है...
✍️और शिद्दते बढ़ गयी है...
'अशांत' शेखर
तेरे हर एहसास को
तेरे हर एहसास को
Dr fauzia Naseem shad
देवदासी
देवदासी
Shekhar Chandra Mitra
दिल पे पत्थर
दिल पे पत्थर
shabina. Naaz
वाणशैय्या पर भीष्मपितामह
वाणशैय्या पर भीष्मपितामह
मनोज कर्ण
दिल में आने की बात।
दिल में आने की बात।
Anil Mishra Prahari
ठोकरें कितनी खाई है राहों में कभी मत पूछना
ठोकरें कितनी खाई है राहों में कभी मत पूछना
कवि दीपक बवेजा
अशोक महान
अशोक महान
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Loading...