Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Jun 2023 · 4 min read

बता ये दर्द

बता ये दर्द भी किसको सुनाएं।
मेरे हर ख़्वाब की जलती चिताएं।।

बहुत है प्यार पर हक तो नही है।
जो किस्मत में लिखा कैसे मिटाएं।।

सभी रूठे अलग सबकी वज़ह है।
सफाई क्यों सभी को हम बताएं।।

जिसे चाहा वफ़ा उसने नही की।
कहाँ से लाये वो संवेदनाएं।।

लिखे है गीत गजले छंद रोला।
सभी मे दर्द है किसको पढ़ाएं।।

ये जीवन कुछ नही तेरे सिवा अब।
समझते ही नही वो भावनाएं।।

यही वो जुर्म था ,था इश्क उनसे।
लगा दी इश्क़ पर कितनी दफाएं।।

सभी अपनो ने खुशियां छीन ली है।
बता एल्जाम भी किस पर लगाएं।।

अकेले ही चले है हम सफर में।
कोई अपना नही किसको बुलाएं।।

अंधेरे में सुकूँ मिलता है दिल को।
चिरागों में तपन है क्यो जलाएं।।

बहुत है दूरियों में दर्द बोलो।
बता ये दर्द हम कैसे मिटाएं।।

जख़्म देती है दुनियां रोज हमको।
कहाँ तक तू बता मरहम लगाएं।।

दवा जब काम करती ही नही है।
दुआएं ले भुला दे तू दवाएं।।

गुनाहों के कसीदे रोज पढकर।
हमारा दिल हमी फिर क्यो दुखाएं।।

सुकूँ इस जिंदगी में मिल न पाया।
चलो हम मौत को अपनी बुलाएं।।

हमारे वक्त ने हमको रुलाया।
बुरा है वक्त तो कैसे बताएं।।

हमारे दरमियां है प्यार गहरा।
मगर लड़ने भी कितनी वजाएं।।

बड़े हमदर्द बनकर आ गए है।
मगर दिल में भरी कितनी गिलाएं।।

बहुत गुस्ताखियां जो माफ़ कर दी।
खताये है बहुत क्या क्या भुलाएं।।

हमें नफरत उन्हें हमदर्दिया है।
गिले कितने हुए हम क्यो मनाएं।।

उन्हें है प्यार पर वो फर्ज कहते।
निभाते रोज है कितने गिनाएं।।

जला के दिल उसी को इश्क़ कहते।
दिलासा रोज वो हमको दिलाएं।।

कसेंगे तंज हम पर बेबसी में।
बुरा है वक्त ये हम क्यों बताएं।।

जमाना नेट का है चेट का है।
बता किस-किस को हम जबरन सुलाएं।।

अमीरों हो गरीबी पर है तो दुनिया।
सभी के दिल मे रहती वेदनाएं।।

जिसे हमने सिखाये दांव सारे।
हमी पर दांव सारे आजमाएं।।

गरल में तीर को बेशक बुझाया।
दग़ा अपने करे किस पर चलाएं।।

नही सीखी है पढ़कर और सुनकर।
नेकी की पढ़ी कितनी खताएं।।

मोहब्बत से बहुत उकता गए है।
कहाँ तक हम सुने झूठी व्यथाएं।।

मोहब्बत दर्द देगी ये न सोचा।
वफ़ा की सुन रखी हमने कथाएँ।।

नही आवाज़ देगे हम तुम्हे भी।
न चाहे आप की हमको मनाएं।।

करो करना वही जो तुमको भाये।
तुम्हारा छल कपट हम क्यों भुलाएं।।

हमेशा छत पे मुझको ताकती थी।
भुला दें हम उसे कैसे भुलाएं

वो रूठा ही नही मुझसे अभी तक।
बता अह ज़िन्दगी किसको मनाएं।।

जो अपना है उसी ने दर्द बांटे।
मेरी मुश्किल किसे अपना बनाएं।।

वफादारी है मेरी हर अदा में।
वो चाहें तो मुझे अब आजमाएं।।

अजब से हैं मिरे अपने सुनो तो।
मुझे हर बात पर डांटे दबाएं।

किसी को क्या दुआ दें, हम अभागे।
अधूरी हसरतें फिरते छुपाएं।

ज़रा सी बात को समझे नही तुम।
सही हालात तुमको, क्या बताएं।

बसा रख्खा है साँसों में तुम्हीं को।
नहीं मुमकिन तुम्हें हम भूल जाएं।।

हमारे ख़्वाब बूढ़े हो चुके अब।
कोई कह दो हमें अब न सताएं।।

नए इस दौर में सबकुछ नया है।
मुहब्बत में नयापन कैसे लाएं।

बुराई तो हमारी जात में है।
चलो कुछ अब से सच्चाई कमाएं।

जिसे चाहा वो कोई और ही था।
मगर वो कौन था किसको बताएं।।

तुम्हारे बिन नही जी पाएगें हम।।
सुनो रूठो नहीं कैसे मनाएं।।

मिरी मजबूरियां समझो ज़रा तुम।
ज़रा सी बात हम समझा न पाएं।।

चलो तुम ही बताओ, क्या करें हम।
हम अपने प्यार से करते दगाएं।

सज़ा ए मौत भी कम ही पड़ेगी।
हमारी कम नहीं हैं ये खताएं।।

दुआएं बदुआये लगती नही है।
हमें मिलती है कर्मों की सजाएं।।

कभी तो हाल खुद का पूछ लो खुद।
कहॉ तक गैर को कितना मानाएँ।।

रहेंगे गैर वो अपने न होंगे।
उन्हें एहसास हम कितना दिलाएँ।।

चलो कुछ देर हम बहलाये खुद को।
भुलाने गम बता कितना पिलाएं।

गमों को तुम जरा से पंख दे दो।
लिखोगे नित नई तुम भी कथाएं।।

गुमाँ करके जिये है उम्र भर हम।
है अंतिम वक़्त अब किसको बुलाएं।।

कमी हो खूबियां हो जो भी पर।
किया है प्यार तो मिलकर निभाएं।।

हमारे हौसलों में क्यों अजब-सी।
थकावट है चलो घर लौट जाएं।।

सुनो वो हो चुके ख़ुदग़र्ज़ इतने।
नहीं मुमकिन किसी के काम आएं।।

बहुत सोचा कि मरकर देख लें हम।
जरूरी तो नहीं कि मर ही जाएं।।

कभी तो हम उन्हें भी आजमाते।
कभी तो वो हमें भी आजमाएं।

तुम्हारे साथ हैं कितनी दुआएं।
हमारे साथ में रहती दवाएं।।

बहुत गम हैं हमारे साथ लेकिन।
किसी का दिल भला क्योंकर दुखाएं।।

नहीं पटती हमारी तो किसी से।
बता तू ही कि हम किसको पटाएँ।।

मिले औक़ात से ज्यादा नही कुछ।
मेरे बेटे ही मुझको बांट खाएं।।

वफ़ा का बोझ बढ़ता जा रहा है।
चलो कर लें ज़रा सी हम खताएं।।

बसाया है जिसे, जिस्मों जिगर में।
बता हम किस तरह उसको सताएं।

दिलो जाँ सब उसी के नाम कर दें।
ज़रा सी इल्तज़ा वो, मान जाएं।

ख़ुशी, चाहत, वफ़ा, ईमानदारी।
चलो दो चार ये पौधे लगाएं।।

उन्हें है भूख, को डर यही है।।
कहीं वो देश को न बांट खाएं।।

उदासी जिंदगी में चोट खाकर।
विजय ने देख ली करके वफाएं।।

Language: Hindi
2 Likes · 75 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from विजय कुमार नामदेव
View all
You may also like:
कब मेरे मालिक आएंगे!
कब मेरे मालिक आएंगे!
Kuldeep mishra (KD)
भारत और मीडिया
भारत और मीडिया
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जनपक्षधरता के कालजयी कवि रमेश रंजक :/-- ईश्वर दयाल गोस्वामी
जनपक्षधरता के कालजयी कवि रमेश रंजक :/-- ईश्वर दयाल गोस्वामी
ईश्वर दयाल गोस्वामी
हर्षवर्धन महान
हर्षवर्धन महान
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
पुण्य धरा भारत माता
पुण्य धरा भारत माता
surenderpal vaidya
कहां चला अरे उड़ कर पंछी
कहां चला अरे उड़ कर पंछी
VINOD KUMAR CHAUHAN
ठहराव सुकून है, कभी कभी, थोड़ा ठहर जाना तुम।
ठहराव सुकून है, कभी कभी, थोड़ा ठहर जाना तुम।
Monika Verma
आया आषाढ़
आया आषाढ़
डॉ.श्री रमण 'श्रीपद्'
हम तेरे शरण में आए है।
हम तेरे शरण में आए है।
Buddha Prakash
गुलामगिरी
गुलामगिरी
Shekhar Chandra Mitra
मैं पिता हूं।
मैं पिता हूं।
Taj Mohammad
उम्मीदों का सूरज
उम्मीदों का सूरज
Shoaib Khan
ज़िंदा हो ,ज़िंदगी का कुछ तो सबूत दो।
ज़िंदा हो ,ज़िंदगी का कुछ तो सबूत दो।
Khem Kiran Saini
*कलम जादू भरी जग में, चमत्कारी कहाती है (मुक्तक)*
*कलम जादू भरी जग में, चमत्कारी कहाती है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
कैसा अलबेला इंसान हूँ मैं!
कैसा अलबेला इंसान हूँ मैं!
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
तिरंगा जान से प्यारा
तिरंगा जान से प्यारा
Dr. Sunita Singh
चौपाई छंद में मान्य 16 मात्रा वाले दस छंद {सूक्ष्म अंतर से
चौपाई छंद में मान्य 16 मात्रा वाले दस छंद {सूक्ष्म अंतर से
Subhash Singhai
"शिवाजी महाराज के अंग्रेजो के प्रति विचार"
Pravesh Shinde
कौन जिम्मेदार इन दीवार के दरारों का,
कौन जिम्मेदार इन दीवार के दरारों का,
कवि दीपक बवेजा
नेताजी सुभाषचंद्र बोस
नेताजी सुभाषचंद्र बोस
ऋचा पाठक पंत
किसी से अपनी बांग लगवानी हो,
किसी से अपनी बांग लगवानी हो,
Umender kumar
छुपा रखा है।
छुपा रखा है।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
नहीं बचेगी जल विन मीन
नहीं बचेगी जल विन मीन
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
■ चाह खत्म तो राह खत्म।
■ चाह खत्म तो राह खत्म।
*Author प्रणय प्रभात*
जिंदगी क्या है?
जिंदगी क्या है?
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
पिता
पिता
Deepali Kalra
🍃🌾🌾
🍃🌾🌾
Manoj Kushwaha PS
बड़ा अखरता है मुझे कभी कभी
बड़ा अखरता है मुझे कभी कभी
ruby kumari
गीत
गीत
शेख़ जाफ़र खान
आज तुझे देख के मेरा बहम टूट गया
आज तुझे देख के मेरा बहम टूट गया
Kumar lalit
Loading...