बच्चों के मन भाता तोता (बाल कविता)

*बच्चों के मन भाता तोता (बाल कविता)*
➖➖➖➖➖➖➖➖
बच्चों के मन भाता तोता
हरी मिर्च को खाता तोता
लाल चोंच है बड़ी नुकीली
इस पर ही इतराता तोता
सोच रहे हैं बच्चे कैसे
पिंजरे में फँस जाता तोता
——————————-
*रचयिता : रवि प्रकाश*
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 9997615451