Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Jan 2023 · 2 min read

फिर से सतयुग भू पर लाओ

विधी न्याय संकल्प प्रलापित,
किंतु कैसा कल्प प्रकाशित?
दुर्योधन का राज चला है,
शकुनि पाशे को मचला है।

एकलव्य फिर हुआ उपेक्षित,
अंधे का साम्राज्य फला है।
जब पांचाली वस्त्र हरण हो,
अभिमन्यु के जैसा रण हो।

चक्रव्यूह कुचक्र रचा कर,
एक रथी का पुनः मरण हो।
धर्मराज पाशे के प्यासे,
लिप्त भोग के संचय में।

न्याय नीति का हुआ विस्मरण,
पड़े विदुर अति विस्मय में।
अधर्म हीं आज रीत है,
न्याय तराजू मुद्रा क्रीत है।

भीष्म सत्य का छद्म प्रवंचन,
द्रोण माणिक पर करे हैं नर्तन।
धृष्ट्र राष्ट्र तो है हीं अंधे,
कुटिलों के हीं चलते धंधे।

फिर भी अबतक आस वही है ,
हाँ तुझपर विश्वास वही है।
हम तेरे हीं दर पर जाते,
पर दुविधा में हम पड़ जाते।

क्योंकि पाप अनल्प बचा है,
ना कोई विकल्प बचा है।
नीति युक्त ना क्रियाकल्प है,
तिमिर घनेरा आपत्कल्प है।

दिग दिगंत पर अबला नारी,
नर पिशाच के हाथों हारी।
हास लिप्त हैं अत्याचारी,
दुःसंकल्प युक्त व्यभिचारी।

संशय तब संभावी होता,
निःसंदेह प्रभावी होता।
धर्मग्रंथ के अंकित वचनों,
का परिहास स्वभावी होता।

आखिर क्यों वचनों को मानें,
बात लिखी उसको सच जाने।
आस कहां हम करें प्रतिष्ठित,
निज चित्त में ये प्रश्न अधिष्ठित।

जिस न्याय की बात बता कर,
सत्य हेतु विध्वंस रचा कर।
किए कल्प का जो अभियंत्रण ,
वही कल्प दे रहा निमंत्रण।

हे कृष्ण हे पार्थ सारथी,
सकल विश्व के परमारथी।
आर्त हृदय से धरा पुकारे,
धरा व्याप्त है आज स्वारथी।

नीति पुण्य का जब क्षय होगा,
और अधर्म का जब जय होगा।
तुम कहते थे तुम आओगे ,
कदाचार क्षय कर जाओगे।

कुत्सित आज आचार बड़ा है,
दु:शासन से आर्त धरा है।
कहाँ न्याय है कहाँ धर्म है?
दुराचार पथभ्रष्ट कर्म है।

क्या इतना नाकाफी तुझको,
दिखती नाइंसाफी तुझको?
दुष्कर्मी व्यापार फला जब,
किसका इंतज़ार भला अब?

तेरे कहे धर्म क्षय कब होता,
पापाचार का कब जय होता?
और कितने दुष्कर्म फलेंगे,
तब जाके तेरे पांव पड़ेंगे?

कान्हा आखिर कब आओगे?
बात कही जो कर पाओगे।
अति त्रस्त हम हमें बचाओ ,
धर्म पताका फिर फहराओ।

नीति न्याय का जो आलापन,
था उसका कुछ लो संज्ञापन।
वचनों में संकल्प दिखाओ,
फिर से सतयुग भूपर लाओ।

अजय अमिताभ सुमन

Language: Hindi
Tag: Kavita, Krishna, Poetry, Satire, Spiritual
1 Comment · 44 Views

Books from AJAY AMITABH SUMAN

You may also like:
रहे मुहब्बत सदा ही रौशन..
रहे मुहब्बत सदा ही रौशन..
अश्क चिरैयाकोटी
शव
शव
Sushil chauhan
💐प्रेम कौतुक-298💐
💐प्रेम कौतुक-298💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कविता
कविता
Rekha Drolia
✍️मेरी माँ ✍️
✍️मेरी माँ ✍️
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
सवाल में ज़िन्दगी के आयाम नए वो दिखाते हैं, और जवाब में वैराग्य की राह में हमें भटकाते हैं।
सवाल में ज़िन्दगी के आयाम नए वो दिखाते हैं, और...
Manisha Manjari
मेरे माता-पिता
मेरे माता-पिता
Shyam Sundar Subramanian
मात पिता के श्री चरणों में, ईश्वर शीश नवाएं
मात पिता के श्री चरणों में, ईश्वर शीश नवाएं
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
प्रेम सुखद एहसास।
प्रेम सुखद एहसास।
Anil Mishra Prahari
माँ आई
माँ आई
Kavita Chouhan
छोड़ दे गम, छोड़ जाने का
छोड़ दे गम, छोड़ जाने का
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
जो भी कहा है उसने.......
जो भी कहा है उसने.......
कवि दीपक बवेजा
क्या करूँगा उड़ कर
क्या करूँगा उड़ कर
सूर्यकांत द्विवेदी
भूले बिसरे दिन
भूले बिसरे दिन
Pratibha Kumari
नारी_व्यथा
नारी_व्यथा
संजीव शुक्ल 'सचिन'
*हे अष्टभुजधारी तुम्हें, मॉं बार-बार प्रणाम है (मुक्तक)*
*हे अष्टभुजधारी तुम्हें, मॉं बार-बार प्रणाम है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
और चलते रहे ये कदम यूँही दरबदर
और चलते रहे ये कदम यूँही दरबदर
'अशांत' शेखर
डेली पैसिंजर
डेली पैसिंजर
Arvina
क्या ढूढे मनुवा इस बहते नीर में
क्या ढूढे मनुवा इस बहते नीर में
rekha mohan
■ दोहा / इन दिनों...
■ दोहा / इन दिनों...
*Author प्रणय प्रभात*
छुपकर
छुपकर
Dr.sima
निकल गया सो निकल गया
निकल गया सो निकल गया
Taran Singh Verma
चलो एक दीप मानवता का।
चलो एक दीप मानवता का।
Taj Mohammad
मां सुमन.. प्रिय पापा.👨‍👩‍👦‍👦.
मां सुमन.. प्रिय पापा.👨‍👩‍👦‍👦.
Ankit Halke jha
***
*** " विवशता की दहलीज पर , कुसुम कुमारी....!!! "...
VEDANTA PATEL
लड़ना सीखो
लड़ना सीखो
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
उसे मलाल न हो
उसे मलाल न हो
Dr fauzia Naseem shad
अनुभव के आधार पर, पहले थी पहचान
अनुभव के आधार पर, पहले थी पहचान
Dr Archana Gupta
ईसा को सूली
ईसा को सूली
Shekhar Chandra Mitra
अक्सर आकर दस्तक देती
अक्सर आकर दस्तक देती
Satish Srijan
Loading...