*प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद (कुंडलिया)*

*प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद (कुंडलिया)*
—————————————————-
पाए पहले राष्ट्रपति , श्री राजेंद्र प्रसाद
उनकी गहरी सादगी ,आती अब तक याद
आती अब तक याद , देश – रक्षक सेनानी
देशभक्ति-पर्याय ,परम बौद्धिक शुभ ज्ञानी
कहते रवि कविराय ,पुरातन भाव बसाए
सोमनाथ के भक्त , पूजते शिव को पाए
————————————————–
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451