Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Feb 2022 · 1 min read

$प्यारा भारत

#प्यारा भारत

भारत भूमि है वीरों की, संस्कारों का अद्भुत ठाँव।
शहर अनोखे यहाँ देखिए, देख लीजिए सुंदर गाँव।।
देश-प्रेम की ख़ूब मिसालें, वेद पुराणों का है शोर।
शाम रंगीली सुबह सुहानी, हर मौसम मानो चितचोर।।

अरुणाचल के काँत सिरों पर, प्रथम किरण का होता वास।
अपनेपन का राज़ यहीं है, रिश्तों का मनहर उल्लास।।
राम यहीं पर श्याम यहीं पर, देव सभी का आँगन द्वार।
पुण्य धरा का रूप यहीं पर, शोभित मनभावन शृंगार।।

तुलसी कबीर की वाणी सुन, राधा मीरा का यह प्यार।
गुरु नानक रविदास संत की, वाणी अनुपम उपहार।।
दादु दयाल यहीं गाते थे, पावन मनभावन मन गीत।
गीता रामायण पढ़ो यहीं, पढ़ो महाभारत की रीत।।

हिंदू सिक्ख इसाई मुस्लिम, धर्मों का संगम है नूर।
भाईचारे का अमृत चखो, घृणा रहेगी मन से दूर।।
भारत भूमि शील लिए है, धैर्य धरे होकर गंभीर।
साहित्य सरस अमर मनोहर, हरे मनों की प्रतिपल पीर।।

राग रागिनी मीत बनाएँ, कथा सिखाएँ सुंदर रीत।
इतिहास बताए किस्सा वह, सबका लेता दिल जो जीत।।
द्रोणाचार्य सरिस गुरु मिलते, एकलव्य सम प्यारे भक्त।
गुरु-दक्षिणा माँगे देते, काट अँगूठा भूलें रक्त।।

आंबेडकर सरिस महापुरुष, अब्दुल जैसे देख महान।
महा ज्योतिबा फूले मानव, नारी सावित्री हैं शान।।
वाल्मीकि आदि कवि हुए यहाँ, महकाएँ हैं आज अतीत।
देव बिहारी घनानंद सुने, हर्षाएँ प्रेम भरी प्रीत।।

#कवि- आर.एस. ‘प्रीतम’
सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Language: Hindi
Tag: कविता
172 Views

Books from आर.एस. 'प्रीतम'

You may also like:
सम्मान ने अपनी आन की रक्षा में शस्त्र उठाया है, लो बना सारथी कृष्णा फिर से, और रण फिर सज कर आया है।
सम्मान ने अपनी आन की रक्षा में शस्त्र उठाया है,...
Manisha Manjari
नारी शक्ति..................
नारी शक्ति..................
Surya Barman
छोटा सा परिवेश हमारा
छोटा सा परिवेश हमारा
Er.Navaneet R Shandily
समता उसके रूप की, मिले कहीं न अन्य।
समता उसके रूप की, मिले कहीं न अन्य।
डॉ.सीमा अग्रवाल
"ललकारती चीख"
Dr Meenu Poonia
कूड़े के ढेर में भी
कूड़े के ढेर में भी
Dr fauzia Naseem shad
खंड: 1
खंड: 1
Rambali Mishra
"सुख"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरे होने में क्या??
तेरे होने में क्या??
Manoj Kumar
✍️इश्तिराक
✍️इश्तिराक
'अशांत' शेखर
पहचान
पहचान
Shashi kala vyas
मुकुट उतरेगा
मुकुट उतरेगा
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
हम अपने प्रोफाइल को लॉक करके रखते हैं ! साइबर क्राइम के परिव
हम अपने प्रोफाइल को लॉक करके रखते हैं ! साइबर...
DrLakshman Jha Parimal
जन्माष्टमी विशेष
जन्माष्टमी विशेष
Pratibha Kumari
जियो उनके लिए/JEEYO unke liye
जियो उनके लिए/JEEYO unke liye
Shivraj Anand
■ मेरे अपने संस्मरण
■ मेरे अपने संस्मरण
*Author प्रणय प्रभात*
तुम अपने खुदा पर यकीन रखते हों
तुम अपने खुदा पर यकीन रखते हों
shabina. Naaz
मेले चैती के शुरू, दिखती धूसर धूल (कुंडलिया)
मेले चैती के शुरू, दिखती धूसर धूल (कुंडलिया)
Ravi Prakash
बेङ्ग आ टिटही (मैथिली लघुकथा)
बेङ्ग आ टिटही (मैथिली लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
कहीं पहुंचने
कहीं पहुंचने
Ranjana Verma
दो💔 लफ्जों की💞 स्टोरी
दो💔 लफ्जों की💞 स्टोरी
Ankit Halke jha
धर्मराज
धर्मराज
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
शब्द यदि हर अर्थ का, पर्याय होता जायेगा
शब्द यदि हर अर्थ का, पर्याय होता जायेगा
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जोकर vs कठपुतली ~03
जोकर vs कठपुतली ~03
bhandari lokesh
ऐसा अगर नहीं होता
ऐसा अगर नहीं होता
gurudeenverma198
जीवन की अनसुलझी राहें !!!
जीवन की अनसुलझी राहें !!!
Shyam kumar kolare
सामाजिक न्याय
सामाजिक न्याय
Shekhar Chandra Mitra
पथिक मैं तेरे पीछे आता...
पथिक मैं तेरे पीछे आता...
मनोज कर्ण
वक्त वक्त की बात है 🌷🌷
वक्त वक्त की बात है 🌷🌷
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
प्रीति के दोहे, भाग-3
प्रीति के दोहे, भाग-3
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...