Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Mar 2023 · 2 min read

पेड़ नहीं, बुराइयां जलाएं

त्योहार के मौके पर एक ही दिन में लाखों पेड़ अग्नि में स्वाह हो जाते हैं। एक साथ न जाने कितनी तरह की गैसों का जहर पर्यावरण में घुल जाता है। त्योहार पर एक बड़े इलाके में लहलहाने वाले वनों का सफाया हो जाता है। ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्या यह ठीक है? उत्तर भारत में मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले लोहड़ी मनाने की परंपरा है। ऐसे ही दक्षिण भारत में पोंगल मनाया जाता है। होलिका दहन की तरह ही लोहड़ी पर भी आग जलाई जाती है। सामूहिक और पारिवारिक रूप से लोग इसमें भाग लेते हैं। तर्क कहा जाए या किदवंती कि लोहड़ी पर आग जलाने से पृथ्वी गर्म हो जाती है और सर्दी में ठिठुरन से छुटकारा मिलता है। अग्नि पवित्र होती है और हमारे लिए ऊष्मा का महत्त्वपूर्ण स्रोत भी है। यह भी सच है कि मानव जीवन के लिए अग्नि का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

इसके साथ ही सवाल यह भी है कि जिस तरह आज लोहड़ी मनाई जाती है, क्या वह प्रासंगिक है? हम परंपरागत ढंग से त्योहार मनाकर खुद अपने पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। साथ ही संसाधनों का दुरुपयोग करके कहीं हम अपने पैरों के नीचे खाई तो नहीं खोद रहे? इसलिए लोहड़ी, होली और अन्य पर्वो पर कुछ परंपराओं को बदलने की कोशिश की जा सकती है।

गांधीजी ने भी एक बार विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी। चूंकि उस समय भारतीय शिल्पियों-कारीगरों के हाथों से काम छिन रहा था, इसलिए गांधीजी ने विदेशी कपड़ों का बहिष्कार कर उसकी होली जलाने का अद्वितीय और सार्थक निर्णय लिया था। लकड़ियों के साथ औषधियां, उपयोगी वनस्पतियां, कागज, कचरा जलाना भी नुकसान पहुंचाता है। तमाम तरह की लापरवाही से वैसे ही लगातार पर्यावरण बिगड़ रहा है। आर्थिक विकास में उलझकर लगातार हम पर्यावरण सुरक्षा को नजर अंदाज कर रहे हैं। अपशिष्टों के निपटान से भी पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ऊपर से कर्मकांडों और पर्वों पर स्थिति गंभीर हो रही है।

पेड़ों को बचाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए उपलों की होली भी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके अलावा हम सभी को मिलकर ऐसी चीजों की होली जलानी चाहिए, जो विनाश के बजाय सामाजिक विकास में सहायक हो। ऐसी चीजों की होली जलाएं, जिससे पर्यावरण साफ हो और हम साफ-सुथरी सांस ले सकें। दिलो दिमाग से नकारात्मक विचारों-भावों की होली जलाएं, ताकि सभी निडर होकर जिंदगी गुजार सकें। तमाशबीन बनने के बजाय अन्याय का विरोध करने की ताकत पैदा करने की कोशिश करें। बुराई का त्याग, स्वार्थ-अज्ञानता का सफाया, वैमनस्य, घृणा, द्वेष भाव, अहंकार जैसी चीजों की होली जलाएं तो निश्चित ही आत्म संतोष की अनुभूति होगी।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 317 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अरशद रसूल /Arshad Rasool
View all
You may also like:
मौन में गूंजते शब्द
मौन में गूंजते शब्द
Manisha Manjari
प्यार ना सही पर कुछ तो था तेरे मेरे दरमियान,
प्यार ना सही पर कुछ तो था तेरे मेरे दरमियान,
Vishal babu (vishu)
ख्वाबों ने अपना रास्ता बदल लिया है,
ख्वाबों ने अपना रास्ता बदल लिया है,
manjula chauhan
आस्तीक भाग-आठ
आस्तीक भाग-आठ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
प्रार्थना
प्रार्थना
Anamika Singh
मैं और दर्पण
मैं और दर्पण
Seema gupta,Alwar
मोबाइल का आशिक़
मोबाइल का आशिक़
आकाश महेशपुरी
इंसान जीवन को अब ना जीता है।
इंसान जीवन को अब ना जीता है।
Taj Mohammad
कविता में मुहावरे
कविता में मुहावरे
Ram Krishan Rastogi
*हम बच्चे हिंदुस्तान के { बालगीतिका }*
*हम बच्चे हिंदुस्तान के { बालगीतिका }*
Ravi Prakash
दर्दे दिल…….!
दर्दे दिल…….!
Awadhesh Kumar Singh
तपिश
तपिश
SEEMA SHARMA
✍️दरबदर भटकते रहा..
✍️दरबदर भटकते रहा..
'अशांत' शेखर
बाल दिवस पर मेरी कविता
बाल दिवस पर मेरी कविता
तरुण सिंह पवार
जिंदगी
जिंदगी
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
कोई तो जाके उसे मेरे दिल का हाल समझाये...!!
कोई तो जाके उसे मेरे दिल का हाल समझाये...!!
Ravi Malviya
बहाना
बहाना
Vikas Sharma'Shivaaya'
मुक्तक।
मुक्तक।
Pankaj sharma Tarun
■ उलाहना
■ उलाहना
*Author प्रणय प्रभात*
जिंदगी का सफर
जिंदगी का सफर
Gurdeep Saggu
औकात
औकात
साहित्य गौरव
The life is too small to love you,
The life is too small to love you,
Sakshi Tripathi
आरक्षण
आरक्षण
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
बेहद मुश्किल हो गया, सादा जीवन आज
बेहद मुश्किल हो गया, सादा जीवन आज
महेश चन्द्र त्रिपाठी
जिनके पास अखबार नहीं होते
जिनके पास अखबार नहीं होते
Surinder blackpen
- ग़ज़ल ( चंद अश'आर )
- ग़ज़ल ( चंद अश'आर )
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत। क्या है 2023 का थीम ?
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत। क्या है 2023 का थीम ?
Shakil Alam
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
देश की हिन्दी
देश की हिन्दी
surenderpal vaidya
कठपुतली न बनना हमें
कठपुतली न बनना हमें
AMRESH KUMAR VERMA
Loading...