Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Feb 2023 · 1 min read

#नज़्म / पता नहीं क्यों…!!

#नज़्म:-
■ पता नहीं हम क्यों मिलते हैं?
【प्रणय प्रभात】

“किसी राह में, किसी मोड़ पर,
अनायास ही चलते-चलते।
मुरझाए गुंचे खिलते हैं,
पता नहीं हम क्यों मिलते हैं।।

एक रोज़ दूरी होना है,
बीच में मजबूरी होना है।
राह अलग मंज़िल भी जुदा है, उम्मीदें सब पज़मुरदा हैं।
कही-अनकही मनुहारें हैं,
क़दम-क़दम पे दीवारें हैं।
हर रस्ते पर अंगारे हैं,
तलवों नीचे तलवारें हैं।
पांवों में बेड़ी सी पायल,
सांसें ज़ख़्मी धड़कन घायल।
तन्हाई में ही जीना है,
घूंट-घूंट आंसू पीना है।
ग़म की आतिश में जलते हैं।
पता नहीं हम क्यों मिलते हैं?

मिलते हैं पर संग नहीं हैं,
सपने हैं पर रंग नहीं हैं।
क़दम-क़दम पर सूनापन है,
ख़ाली हसरत का दामन है।
लफ़्ज़ बहुत आवाज़ नहीं है,
पंख तो हैं परवाज़ नहीं है।
उल्फ़त है पर बेगानी सी,
बातें हैं पर बेमानी सी।
ना सुख ना दु:ख ही बांटा है,
भीड़ बहुत पर सन्नाटा है।
ना सुध है ना मदहोशी है,
एक अजब सी ख़ामोशी है।
बस ख़ामोशी में पलते हैं।
पता नहीं हम क्यों मिलते हैं।।

पल-पल कर के दिन बीता है,
रात का दामन भी रीता है।
मौसम हर दिन बदल रहा है,
दिल देहाती बहल रहा है।
बोझिल आंखों में पलते हैं,
सपने सौदागर छलते हैं।
सफ़र शुरू मंज़िल ग़ायब है,
सिर्फ़ लहर साहिल ग़ायब है।
जो जाना वो अंजाना है,
चप्पा-चप्पा वीराना है।
क्या खोना है, क्या पाना है,
बस यूं ही चलते जाना है।
पग-पग पर ख़ुद को छलते हैं।
पता नहीं हम क्यों मिलते हैं।।”

1 Like · 75 Views
Join our official announcements group on Whatsapp & get all the major updates from Sahityapedia directly on Whatsapp.
You may also like:
हवाओं ने पतझड़ में, साजिशों का सहारा लिया,
हवाओं ने पतझड़ में, साजिशों का सहारा लिया,
Manisha Manjari
डर डर के उड़ रहे पंछी
डर डर के उड़ रहे पंछी
डॉ. शिव लहरी
आंसूओं की नहीं
आंसूओं की नहीं
Dr fauzia Naseem shad
ਦਿਲ  ਦੇ ਦਰਵਾਜੇ ਤੇ ਫਿਰ  ਦੇ ਰਿਹਾ ਦਸਤਕ ਕੋਈ ।
ਦਿਲ ਦੇ ਦਰਵਾਜੇ ਤੇ ਫਿਰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਦਸਤਕ ਕੋਈ ।
Surinder blackpen
हिचकियां
हिचकियां
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
हट जा हट जा भाल से रेखा
हट जा हट जा भाल से रेखा
सूर्यकांत द्विवेदी
उसकी गली तक
उसकी गली तक
Vishal babu (vishu)
मेनाद
मेनाद
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
उम्मीद
उम्मीद
Dr. Rajiv
The OCD Psychologist
The OCD Psychologist
मोहित शर्मा ज़हन
नारी वो…जो..
नारी वो…जो..
Rekha Drolia
माया का रोग (व्यंग्य)
माया का रोग (व्यंग्य)
नवीन जोशी 'नवल'
💐अज्ञात के प्रति-96💐
💐अज्ञात के प्रति-96💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मेरी अधिकांश पोस्ट
मेरी अधिकांश पोस्ट
*Author प्रणय प्रभात*
Rose Day 7 Feb 23
Rose Day 7 Feb 23
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
बापू के संजय
बापू के संजय
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
एतबार पर आया
एतबार पर आया
Dr. Sunita Singh
कहा खो गए वो
कहा खो गए वो
Khushboo Khatoon
पीते हैं आओ चलें , चलकर कप-भर चाय (कुंडलिया)
पीते हैं आओ चलें , चलकर कप-भर चाय (कुंडलिया)
Ravi Prakash
आज हम याद करते
आज हम याद करते
अनिल अहिरवार
सांच कह्यां सुख होयस्यी,सांच समद को सीप।
सांच कह्यां सुख होयस्यी,सांच समद को सीप।
विमला महरिया मौज
सूरज उतरता देखकर कुंडी मत लगा लेना
सूरज उतरता देखकर कुंडी मत लगा लेना
कवि दीपक बवेजा
गुमराह नौजवान
गुमराह नौजवान
Shekhar Chandra Mitra
अनुभव के आधार पर, पहले थी पहचान
अनुभव के आधार पर, पहले थी पहचान
Dr Archana Gupta
"अहसास"
Dr. Kishan tandon kranti
दर्पण में जो मुख दिखे,
दर्पण में जो मुख दिखे,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
धन बल पर्याय
धन बल पर्याय
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
हिद्दत-ए-नज़र
हिद्दत-ए-नज़र
Shyam Sundar Subramanian
Intakam hum bhi le sakte hai tujhse,
Intakam hum bhi le sakte hai tujhse,
Sakshi Tripathi
'I love the town, where I grew..'
'I love the town, where I grew..'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
Loading...