Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Oct 2024 · 1 min read

देह का आत्मीय

देह का आत्मीय
———————-
देह पहचान नहीं है।
चेतना पहचान नहीं है।
पहचान तो प्राण भी नहीं है।
ज्ञान का जँगल जब व्यवस्थित
होता है,तब
उभरती है छाया की सटीक पहचान।

पंच महाभूत की प्रकृति
सक्रिय होकर समक्ष खड़ी होती है।
सप्त सुर की ध्वनियाँ
तेरा बिम्ब होकर पहचान देती है।

तुम आदमी से ईश्वर का सफर
ईश्वर से नश्वरता की यात्रा
समझते, जानते, मानते हो।
अँधेरे से प्रगट होना और
अँधेरे में ही सिमट जाना
बिना जान-पहचान के ठानते हो।

देह की मर्यादा आकार से है।
चेतना की प्रतिष्ठा वासना से है।
प्राण की वास्तविकता चेष्टा से है।
ज्ञान का प्रमाण बिक्षुब्धता से है।
मनुष्य की बिक्षुब्धता ही
देह का अपना है
आत्मीय है।

कोई रँग देह,चेतना,प्राण को नहीं पहचानता।
देह,चेतना,प्राण को रँग देता जरूर है।
प्रकाश और अँधकार ज्ञान की परिभाषा नहीं जानता।
ज्ञान को प्रकाशित होने का ज्ञान
देता भरपूर है।

देह को अपना आत्मीय ढ़ूँढ़ने का
अवसर व अधिकार निर्विवाद है।
जीवन भर मंथन करता है
मिला हो ऐसा कहीं नहीं संवाद है।

देह,चेतना,प्राण,ज्ञान का
परस्पर स्नेह, अस्तित्व का होना है।
मतभेदों,मनभेदों से, अस्नेह होने से
होने का अभिप्राय खोना है।
——————————–24-10-24

Language: Hindi
56 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

मेरे लहज़े मे जी हजूर ना होता
मेरे लहज़े मे जी हजूर ना होता
Ram Krishan Rastogi
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस...
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस...
डॉ.सीमा अग्रवाल
ନବଧା ଭକ୍ତି
ନବଧା ଭକ୍ତି
Bidyadhar Mantry
अमानत
अमानत
Mahesh Tiwari 'Ayan'
★हर दुआ मां तेरे लिए ★
★हर दुआ मां तेरे लिए ★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
सेवा जोहार
सेवा जोहार
नेताम आर सी
"वो दौर"
Dr. Kishan tandon kranti
सजल
सजल
Rambali Mishra
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
पुरुष चाहे जितनी बेहतरीन पोस्ट कर दे
पुरुष चाहे जितनी बेहतरीन पोस्ट कर दे
शेखर सिंह
ख्वाब
ख्वाब
Dinesh Kumar Gangwar
बारिश
बारिश
मनोज कर्ण
बस एक ही मुझको
बस एक ही मुझको
Dr fauzia Naseem shad
जीवन एक संघर्ष ही तो है
जीवन एक संघर्ष ही तो है
Ajit Kumar "Karn"
कदम आगे बढ़ाना
कदम आगे बढ़ाना
surenderpal vaidya
लू गर्मी में चलना, आफ़त लगता है।
लू गर्मी में चलना, आफ़त लगता है।
सत्य कुमार प्रेमी
अब तो ख्वाबों में आना छोड़ दो
अब तो ख्वाबों में आना छोड़ दो
Jyoti Roshni
जाने कितनी बार गढ़ी मूर्ति तेरी
जाने कितनी बार गढ़ी मूर्ति तेरी
Saraswati Bajpai
"इशारे" कविता
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
कविता (विमल वरा)
कविता (विमल वरा)
Dr. Ravindra Kumar Sonwane "Rajkan"
**ग़ज़ल: पापा के नाम**
**ग़ज़ल: पापा के नाम**
Dr Mukesh 'Aseemit'
गीत- कभी हँसकर कभी रोकर...
गीत- कभी हँसकर कभी रोकर...
आर.एस. 'प्रीतम'
ज़िंदगी को अब फुर्सत ही कहां,
ज़िंदगी को अब फुर्सत ही कहां,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
वक्त की कहानी भारतीय साहित्य में एक अमर कहानी है। यह कहानी प
वक्त की कहानी भारतीय साहित्य में एक अमर कहानी है। यह कहानी प
कार्तिक नितिन शर्मा
कुछ तो नहीं था
कुछ तो नहीं था
Kaviraag
शांति से खाओ और खिलाओ
शांति से खाओ और खिलाओ
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
पश्चिम हावी हो गया,
पश्चिम हावी हो गया,
sushil sarna
घर में रचे जाने वाले
घर में रचे जाने वाले "चक्रव्यूह" महाभारत के चक्रव्यूह से अधि
*प्रणय*
बड़े लोगों का रहता, रिश्वतों से मेल का जीवन (मुक्तक)
बड़े लोगों का रहता, रिश्वतों से मेल का जीवन (मुक्तक)
Ravi Prakash
भरत मिलाप
भरत मिलाप
अटल मुरादाबादी(ओज व व्यंग्य )
Loading...