Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Oct 2017 · 3 min read

52 बुद्धों का दिल

कृष्ण की तरह हो ग्वाला , गीता गाने को दिल करता है।
शिव की तरह हो ध्यानी-प्रेमी , समाधी पा जाने को दिल करता है।।
नारद की तरह हो महर्षि , नारायण कहे जाने को दिल करता है।
शंकराचार्य की तरह हो मायावी , गोविन्दम् भजे जाने को दिल करता है।।

गोरख की तरह हो ध्यानी , अलख जगाने को दिल करता है।
अष्टावक्र की तरह हो ज्ञानी , ज्ञान लुटाने को दिल करता है।।
पतंजलि की तरह हो योगी , अष्टांग-मयी हो जाने को दिल करता है।
मंसूर की तरह हो निश्चयी , सिर कटा जाने को दिल करता है।।

बुद्ध की तरह हो संकल्पी , बौद्धत्व पा जाने को दिल करता है।
महावीर की तरह हो नग्न , तीर्थंकर बन जाने को दिल करता है।।
राम-कृष्ण की तरह हो परमहंस , काली में खो जाने को दिल करता है।
शांडिल्य की तरह हो भगत , तथाता हो जाने को दिल करता है।।

कबीर की तरह हो बफिकरे , सब कुछ लुटाने को दिल करता है।
नानक की तरह हो मतवाला , गीत गाने को दिल करता है।।
रैदास की तरह हो मदहोश , सरलता में डूब जाने को दिल करता है।
बुल्ले की तरह हो प्रेम-बांवरा , प्रभु-नशेमन्द हो जाने को दिल करता है।।

दादू की तरह हो दयाल , नजरों की प्यास बुझाने को दिल करता है।
लाल की तरह हो दिवाना , झोली फैला पा जाने को दिल करता है।।
गुलाल की तरह हो पारखी , पहचान जाने को दिल करता है।
पलटू की तरह हो क्रान्ति , आकाश में उड जाने को दिल करता है।।

मलूक की तरह हो मस्त , मस्तीमय हो जाने को दिल करता है।
जगजीवन की तरह हो बच्चा , संतों के पीछे जाने को दिल करता है।।
दूलन की तरह हो दुलारा , स्नेह पा जाने को दिल करता है।
चरणदास की तरह हो निहाल , आंखों से काम पा जाने को दिल करता है।।

मीरा की तरह हो बांवरी , नाचने-गाने को दिल करता है।
दया की तरह हो सेविका , गुरु-चरणों में झुक जाने को दिल करता है।।
सहजो की तरह हो साथिन , सेवा लुटाने को दिल करता है।
यारी की तरह हो पुकारी , सुगंध लुटाने को दिल करता है।।

रमण की तरह हो मृत , परम जीवन पा जाने को दिल करता है।
मेहरबाबा की तरह हो एकांकी , घूरते जाने को दिल करता है।।
नागार्जुन की तरह हो आनन्दी , तूं ही तूं कहे जाने को दिल करता है।
धनीदास की तरह हो खोजी , दर्शन कर जाने को दिल करता है।।

भीखा की तरह हो घुम्मकड , साधु-संगत में जाने को दिल करता है।
दरिया की तरह हो धुनी , प्रभु-रस बरसाने को दिल करता है।।
प्रेम की तरह हो प्यारा , नाम तक भूल जाने को दिल करता है।
गोविन्दशाह की तरह हो साथी , साथ निभा जाने को दिल करता है।।

फरीद की तरह हो प्रेमी , प्रेम में डूब जाने को दिल करता है।
वाजिद की तरह हो सहज , झलक पा जाने को दिल करता है।।
रज्जब की तरह हो गजब , ब्याह ठुकराने को दिल करता है।
जुन्नैद की तरह हो प्रतापी , धन आत्मा का पा जाने को दिल करता है।।

सुंदर की तरह हो प्रतिभा , बचपन में संन्यासी हो जाने को दिल करता है।
कृष्णमूर्ति की तरह हो आत्म-ज्ञानी , अनुभव में जिए जाने को दिल करता है।।
रजनीश की तरह हो ओशो , भगवान-श्री में खो जाने को दिल करता है।
ईसा की तरह हो बे-घरबारा , आनन्द में शूली चढ जाने को दिल करता है।।

मोहम्मद की तरह हो अनपढ , कुरान गा जाने को दिल करता है।
तिलोपा की तरह हो सहज , गुरु-ज्ञान में नहा जाने को दिल करता है।।
लिंची की तरह हो अकेला , प्रसाद पा जाने को दिल करता है।
डायोजनीज की तरह हो उसी-का , परमानन्द में जिए जाने को दिल करता है।।

लाओत्से की तरह हो गुरु , पार किए जाने को दिल करता है।
चवांगत्सु की तरह हो शिष्य , पुल बहाने को दिल करता है।।
ब्लावट्स्की की तरह हो रहस्यी , सप्तद्वार जान जाने को दिल करता है।
मोबिल-कोलिंस की तरह हो राही , साधना-सूत्र पा जाने को दिल करता है।।

गुरजिएफ की तरह हो जागृत , सबको जगाने को दिल करता है।
जरथुस्त्र की तरह हो मसीहा , हंसने-हंसाने को दिल करता है।।
बोकोजू की तरह हो शून्य , उसमें समा जाने को दिल करता है।
अपने की तरह हो एकाग्र , धुन में कर्म किए जाने को दिल करता है।।

मा० राजेश लठवाल चिडाना (नैशनल अवार्डी) 9466435185

Language: Hindi
1 Like · 422 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Follow our official WhatsApp Channel to get all the exciting updates about our writing competitions, latest published books, author interviews and much more, directly on your phone.
You may also like:
जब आसमान पर बादल हों,
जब आसमान पर बादल हों,
Shweta Soni
*आओ बच्चों सीख सिखाऊँ*
*आओ बच्चों सीख सिखाऊँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
स्वभाव
स्वभाव
Sanjay ' शून्य'
बुरा समय था
बुरा समय था
Swami Ganganiya
कौन सी खूबसूरती
कौन सी खूबसूरती
जय लगन कुमार हैप्पी
तोड देना वादा,पर कोई वादा तो कर
तोड देना वादा,पर कोई वादा तो कर
Ram Krishan Rastogi
“ खाइतो छी आ गुंगुअवैत छी “
“ खाइतो छी आ गुंगुअवैत छी “
DrLakshman Jha Parimal
सच तो बस
सच तो बस
Neeraj Agarwal
नहीं आये कभी ऐसे तूफान
नहीं आये कभी ऐसे तूफान
gurudeenverma198
पावस की ऐसी रैन सखी
पावस की ऐसी रैन सखी
लक्ष्मी सिंह
अपने क़द से
अपने क़द से
Dr fauzia Naseem shad
तू आ पास पहलू में मेरे।
तू आ पास पहलू में मेरे।
Taj Mohammad
आया यह मृदु - गीत कहाँ से!
आया यह मृदु - गीत कहाँ से!
Anil Mishra Prahari
चंद्रकक्षा में भेज रहें हैं।
चंद्रकक्षा में भेज रहें हैं।
Aruna Dogra Sharma
माँ तेरा ना होना
माँ तेरा ना होना
shivam kumar mishra
अशोक विश्नोई एक विलक्षण साधक (पुस्तक समीक्षा)
अशोक विश्नोई एक विलक्षण साधक (पुस्तक समीक्षा)
Ravi Prakash
बाल कहानी- प्यारे चाचा
बाल कहानी- प्यारे चाचा
SHAMA PARVEEN
ना मुराद फरीदाबाद
ना मुराद फरीदाबाद
ओनिका सेतिया 'अनु '
संक्रांति
संक्रांति
Harish Chandra Pande
शुभ गगन-सम शांतिरूपी अंश हिंदुस्तान का
शुभ गगन-सम शांतिरूपी अंश हिंदुस्तान का
Pt. Brajesh Kumar Nayak
दुआ कीजिएगा
दुआ कीजिएगा
Shekhar Chandra Mitra
"मुक्तिपथ"
Dr. Kishan tandon kranti
💐 Prodigy Love-4💐
💐 Prodigy Love-4💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
आरज़ू
आरज़ू
shabina. Naaz
नाम है इनका, राजीव तरारा
नाम है इनका, राजीव तरारा
Dushyant Kumar
इंसान जीवन क़ो अच्छी तरह जीने के लिए पूरी उम्र मेहनत में गुजा
इंसान जीवन क़ो अच्छी तरह जीने के लिए पूरी उम्र मेहनत में गुजा
अभिनव अदम्य
गंणपति
गंणपति
Anil chobisa
अरे शुक्र मनाओ, मैं शुरू में ही नहीं बताया तेरी मुहब्बत, वर्ना मेरे शब्द बेवफ़ा नहीं, जो उनको समझाया जा रहा है।
अरे शुक्र मनाओ, मैं शुरू में ही नहीं बताया तेरी मुहब्बत, वर्ना मेरे शब्द बेवफ़ा नहीं, जो उनको समझाया जा रहा है।
Anand Kumar
🇮🇳 वतन पर जां फ़िदा करना 🇮🇳
🇮🇳 वतन पर जां फ़िदा करना 🇮🇳
Arise DGRJ (Khaimsingh Saini)
आंखों के दपर्ण में
आंखों के दपर्ण में
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
Loading...