Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Jan 2023 · 2 min read

तेरा पिता हूँ

कोई सकता है बता।
क्या है मेरा पता।
नाम हमारा किसने संवारा,
दुखी चेहरा नहीं उसे गंवारा।
उसके अस्तित्व से पहचान,
हमारी साँसों में उसकी जान।
शीत में वह घाम,
हममें उसका नाम।
जेष्ठ की दुपहरी में
शीतल बयार ।
जीवन का सार,पूरा संसार।
वारिश की नीर,नदी नाव तीर।
हमारी तकदीर।
उंगली पकड़ के
चलना सिखाता,
घोड़ा बन पीठ पर बिठाता।
कंधे पर बैठाकर
मेला दिखाता, शैर कराता।
एक बात को हजार बार
भी पूछा,
फिर भी नहीं झल्लाया।
हमारे भविष्य के खातिर,
अपना वर्तमान गंवाया।
ऐसे ही गाड़ी आगे
बढ़ जाती है।
उसकी जवानी बुढ़ापे में बदल जाती है।
अब आती है हमारी बारी
उसको लगने लगती बीमारी,
हममे आ जाती दुनियादारी।
तमाम खोट नजर आते।
उनके संग थोड़ा वक्त
बिताने में कतराते।
उसके प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाते।
एक बार भी कुछ पूंछ ले,
झल्ला जाते ।
उसने तो विश्वविद्यालय पहुंचाया।
हमारे लिए घर बनाया।
अपनी बिगाङा,हमारी बनाया।
पर उसने क्या पाया।
हमारी अपनी है दुनियां,
एक बीबी एक मुन्ना एक मुनियाँ।
बस इतना होता संसार है।
इसके शिवा सब बेकार है।
मुझे पाने को कितनी
चोखट पे दुआ मांगी।
कहीं घण्टा तो कहीं चुनरी टांगी।
आज भी फरियाद को उठे हांथ।
तुम न चिंता करो मालिक तेरे साथ।
बस एक ही बात
उसे बार बार रुला दिया,
जब हमने कहा-
आप ने मेरे लिये
किया ही क्या।
यूँ ही उम्र सत्तर अस्सी पचासी।
हमसे मिलने को उसकी आंखें तरस जाती।
एक दिन ऐसा भी
वक्त आता,
घर से किसी का
फ़ोन जाता।
He is more.
सब तरफ शोर।
श्मसान का पथ,
रामनाम सत।
बचता बस फसाना।
गुजरा जमाना।
कुछ यादें जुबानी।
शेष एक कहानी।
समय की गति न्यारी,
आज उसकी
कल और की बारी।
आथित कक्ष सजा डाला।
दीवार पर टंगे
चौखटे पर माला।
तस्वीर तो मौन।
फिरभी पूंछ रही
आखिर …
बता मैं कौन।
तेरा पता हूँ।
तेरा पिता हूँ।
सतीश सृजन, लखनऊ.

….****….****…..****….

Language: Hindi
69 Views
Join our official announcements group on Whatsapp & get all the major updates from Sahityapedia directly on Whatsapp.
You may also like:
कुछ मुझको लिखा होता
कुछ मुझको लिखा होता
Dr fauzia Naseem shad
💐अज्ञात के प्रति-139💐
💐अज्ञात के प्रति-139💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
शब्दों मैं अपने रह जाऊंगा।
शब्दों मैं अपने रह जाऊंगा।
गुप्तरत्न
जीवन की बेल पर, सभी फल मीठे नहीं होते
जीवन की बेल पर, सभी फल मीठे नहीं होते
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
हम अपने प्रोफाइल को लॉक करके रखते हैं ! साइबर क्राइम के परिव
हम अपने प्रोफाइल को लॉक करके रखते हैं ! साइबर क्राइम के परिव
DrLakshman Jha Parimal
इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरर जज़्बातों से, अगर मैं इश्क़ लिखन
इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरर जज़्बातों से, अगर मैं इश्क़ लिखन
Dr. Rajiv
Dont judge by
Dont judge by
Vandana maurya
*कुछ सजा खुद को सुनाना चाहिए (हिंदी गजल/गीतिका)*
*कुछ सजा खुद को सुनाना चाहिए (हिंदी गजल/गीतिका)*
Ravi Prakash
दिखा तू अपना जलवा
दिखा तू अपना जलवा
gurudeenverma198
बाल कविता
बाल कविता
आर.एस. 'प्रीतम'
2319.पूर्णिका
2319.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
कहानी *”ममता”* पार्ट-1 लेखक: राधाकिसन मूंधड़ा, सूरत।
कहानी *”ममता”* पार्ट-1 लेखक: राधाकिसन मूंधड़ा, सूरत।
Radhakishan Mundhra
कर्नाटक के मतदाता
कर्नाटक के मतदाता
*Author प्रणय प्रभात*
वचन दिवस
वचन दिवस
सत्य कुमार प्रेमी
*
*"रोटी"*
Shashi kala vyas
*सम्मति*
*सम्मति*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*अच्छी आदत रोज की*
*अच्छी आदत रोज की*
Dushyant Kumar
जरूरी नहीं राहें पहुँचेगी सारी,
जरूरी नहीं राहें पहुँचेगी सारी,
Satish Srijan
Sannato me shor bhar de
Sannato me shor bhar de
Sakshi Tripathi
आँखों   पर   ऐनक   चढ़ा   है, और  बुद्धि  कुंद  है।
आँखों पर ऐनक चढ़ा है, और बुद्धि कुंद है।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
समय को दोष देते हो....!
समय को दोष देते हो....!
Dr. Pratibha Mahi
अंबेडकरवादी विचारधारा की संवाहक हैं श्याम निर्मोही जी की कविताएं - रेत पर कश्तियां (काव्य संग्रह)
अंबेडकरवादी विचारधारा की संवाहक हैं श्याम निर्मोही जी की कविताएं - रेत पर कश्तियां (काव्य संग्रह)
आर एस आघात
एहसासों से हो जिंदा
एहसासों से हो जिंदा
Buddha Prakash
"पतवार बन"
Dr. Kishan tandon kranti
दोहा-
दोहा-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
"Hope is the spark that ignites the fire of possibility, and
Manisha Manjari
मजदूर की अन्तर्व्यथा
मजदूर की अन्तर्व्यथा
Shyam Sundar Subramanian
नारी
नारी
नन्दलाल सुथार "राही"
हमें आशिकी है।
हमें आशिकी है।
Taj Mohammad
चोट शब्द की न जब सही जाए
चोट शब्द की न जब सही जाए
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Loading...