टुकड़े-टुकड़े गैंग (हिंदी गजल/गीतिका)

टुकड़े-टुकड़े गैंग (हिंदी गजल/गीतिका)
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
(1)
सोचो कौन कहाँ से आता, टुकड़े-टुकड़े गैंग
जिसको भारत कभी न भाता, टुकड़े- टुकड़े गैंग
(2)
सीएए है मरहम, देश विभाजन के जख्मों पर
रोड़े इसमें भी अटकाता, टुकड़े-टुकड़े गैंग
(3)
दफा तीन सौ सत्तर के हटने से भारत खुश है
मातम लेकिन रोज मनाता ,टुकड़े-टुकड़े गैंग
(4)
असहिष्णुता हवा में नारा, इसने सिर्फ उछाला
यह अवार्ड वापस लौटाता, टुकड़े-टुकड़े गैंग
(5)
यह देखो यह हैं अधेड़, जो होस्टल में रहते हैं
इनसे ही नारे लगवाता , टुकड़े – टुकड़े गैंग
(6)
सुख-सुविधाऍं पुरस्कार-पद, लड्डू दो हाथों में
छिनते हैं तो शोर मचाता , टुकड़े- टुकड़े गैंग
(7)
इन्हें शांति के पथ पर बढ़ता, देश न अच्छा लगता
इसीलिए हिंसा भड़काता, टुकड़े-टुकड़े गैंग
(8)
निर्वाचित सरकार, अराजकता से इन्हें हटाना
सोचो किसका पैसा खाता, टुकड़े-टुकड़े गैंग
(9)
लौह पुरुष का देश हमारा, बँटने कभी न पाता
चाहे जितना जोर लगाता, टुकड़े-टुकड़े गैंग
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
रचयिता : रविप्रकाश
बाजार सर्राफा,रामपुर( उत्तर प्रदेश )
मोबाइल 99 97 61 5451