Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Nov 2022 · 1 min read

चढ़ती उम्र

बचपन पीछे छूट रहा हो, तन पर तरुणाई आने लगे।
चंदा को मामा कहने में, जिभ्या खुद ही सकुचाने लगे।
दर्पण में खुद को देख – देख, जब अंतर्मन हर्षाने लगे।
जब अपना मुखड़ा अपने मन को,मन ही मन में भाने लगे।
जब लोरी सुनने वाला बचपन, गीत प्यार के गाने लगे।
जब प्रीति की बातें सुन कर कोई, अपने बाल बनाने लगे।
तब दादा – दादी कहते हैं, कि पढ़ने में ध्यान लगाना है।
चढ़ती उम्र यही होती है, इसको बहुत बचाना है।

जब आँखों में चंचलता आए, होंठो पर मुस्कान सजे।
पढ़ने से ज्यादा सजने पर ,जब खुद का सारा ध्यान लगे।
खींच – खींच कर सेल्फी कोई, जब देखा करे तन्हाई में।
खुद की फोटो देख – देखकर, घूमे घर अंगनाई में।
अपने कॉलेज दोस्तों से जब, देर तलक बतियाने लगे।
कभी प्यार मनुहार करे, और कभी उन्हें धमकाने लगे।
तब समझो उसका प्यारा बचपन,निश्चित ही खो जाना है।
चढ़ती उम्र यही होती है, इसको बहुत बचाना है।

कलम हाथ में आते ही, कागज पर दिल का आकार बने।
उस आकार के भीतर फिर, चुपके से कोई प्यार लिखे।
वह चीजें अच्छी लगने लगें, जिनको करने से रोके सब।
वह बातें प्यारी लगने लगे, जिन पर घरवाले टोके सब।
जब मम्मी पापा से प्यारा, जीवन में कोई लगने लगे।
जब नाम हथेली पर चुपके से,और किसी का लिखने लगे।
तब ऐसे नाजुक हालातों में, उसे अच्छा बुरा समझाना है।
चढ़ती उम्र यही होती है, इसको बहुत बचाना है।
– रमाकांत चौधरी एडवोकेट , उत्तर प्रदेश।
(यह रचना स्वलिखित, मौलिक, अप्रकाशित है)

59 Views
You may also like:
मुश्किल है बहुत
मुश्किल है बहुत
Dr fauzia Naseem shad
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] अध्याय- 5
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] अध्याय- 5
Pravesh Shinde
शायद वो खत तूने बिना पढ़े ही जलाया होगा।।
शायद वो खत तूने बिना पढ़े ही जलाया होगा।।
★ IPS KAMAL THAKUR ★
सफर साथ में कटता।
सफर साथ में कटता।
Taj Mohammad
वो सपने सलोने, वो हंसी के फुहारे। वो गेसुओं का झटकना
वो सपने सलोने, वो हंसी के फुहारे। वो गेसुओं का...
सुशील कुमार सिंह "प्रभात"
■ मुक्तक / सियासी भाड़
■ मुक्तक / सियासी भाड़
*Author प्रणय प्रभात*
It's not about you have said anything wrong its about you ha
It's not about you have said anything wrong its about...
Nupur Pathak
एक हमदर्द थी वो.........
एक हमदर्द थी वो.........
Aditya Prakash
मित्र
मित्र
DrLakshman Jha Parimal
देवदासी
देवदासी
Shekhar Chandra Mitra
Tu itna majbur kyu h , gairo me mashur kyu h
Tu itna majbur kyu h , gairo me mashur kyu...
Sakshi Tripathi
Writing Challenge- उम्र (Age)
Writing Challenge- उम्र (Age)
Sahityapedia
मां महागौरी
मां महागौरी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कहानी
कहानी "दीपावाली का फटाका" लेखक: राधाकिसन मूंदड़ा,सूरत, गुजरात।
radhakishan Mundhra
आज फिर गणतंत्र दिवस का
आज फिर गणतंत्र दिवस का
gurudeenverma198
थकते नहीं हो क्या
थकते नहीं हो क्या
सूर्यकांत द्विवेदी
नौनी लगै घमौरी रे ! (बुंदेली गीत)
नौनी लगै घमौरी रे ! (बुंदेली गीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
किसी पत्थर पर इल्जाम क्यों लगाया जाता है
किसी पत्थर पर इल्जाम क्यों लगाया जाता है
कवि दीपक बवेजा
जिसका प्रथम कर्तव्य है जनसेवा नाम है भुनेश्वर सिन्हा,युवा प्रेरणा स्त्रोत भुनेश्वर सिन्हा
जिसका प्रथम कर्तव्य है जनसेवा नाम है भुनेश्वर सिन्हा,युवा प्रेरणा...
Bramhastra sahityapedia
*आइए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें (घनाक्षरी : सिंह विलोकित छंद )*
*आइए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें (घनाक्षरी : सिंह विलोकित...
Ravi Prakash
दर्द भरा गीत यहाँ गाया जा सकता है Vinit Singh Shayar
दर्द भरा गीत यहाँ गाया जा सकता है Vinit Singh...
Vinit kumar
हनुमानजी
हनुमानजी
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
झाड़ा-झपटा
झाड़ा-झपटा
विनोद सिल्ला
कविता के हर शब्द का, होता है कुछ सार
कविता के हर शब्द का, होता है कुछ सार
Dr Archana Gupta
सबके दामन दाग है, कौन यहाँ बेदाग ?
सबके दामन दाग है, कौन यहाँ बेदाग ?
डॉ.सीमा अग्रवाल
आपकी सोच जीवन बना भी सकती है बिगाढ़ भी सकती है
आपकी सोच जीवन बना भी सकती है बिगाढ़ भी सकती...
पंकज कुमार शर्मा 'प्रखर'
एकता में बल
एकता में बल
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
पेड़ो की दुर्गति
पेड़ो की दुर्गति
मानक लाल"मनु"
" पर्व गोर्वधन "
Dr Meenu Poonia
💐Prodigy Love-18💐
💐Prodigy Love-18💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...