Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Jul 2022 · 1 min read

गीत

गीत

*रिमझिम रिमझिम बरखा आयी, मेघों की बारात लिए।*
झम-झम झम-झम बरस रही है, उल्लासित सौगात लिए।।

तड़ित करधनी कंकन नूपुर,कंठ हार चमकार भरे।
पृथ्वी पर जीवन सिंचन को, हृदय नवल उद्गार भरे।।
वेदों से अभिमंत्रित होकर, रश्मिरथी रथ चाक चढ़ी।
बादल की सजनी प्रियतम सँग, आयी निर्मल नीर मढ़ी।।
बेकल छलक छलक रह जाती, बदली तन अभिजात लिए।

मंडप मंडूकों के गाते,निज गालों को ढ़ोल किए।
चातक मोर पपीहा नाचें, नृत्यकला का मोल किए।।
शोभा भीगी भीगी फिरती, कंचुकि से रसधार बहे।
कोमल कोंपल कोमलांगना, मुकुलित मदन बयार बहे।।
दृग बाणों से घायल करती, तरुणी मन उत्पात लिए।

भूधर धूल धूसरित जो थे, तोयपात से भव्य हुए।
धरा धवल है जल फुहार से,अंग अंग सब नव्य हुए।।
पल्लव धुलकर लगे चमकने, दर्पण पावन वृक्ष हुए।
*थकित हुए थे तृषित पथिक जो,* फिर चलने में दक्ष हुए।।
वन उपवन सब नृत्यमग्न हैं, मादकता की घात लिए।

अखिल सृष्टि अत्यंत मुदित है, मन में मधुर हिलोर भरी।
खुशियाँ बरस रहीं हैं जैसे, मलयज वायु झँकोर भरी।।
शीतल मंद सुगंधित धरती,
स्निग्ध वायु की गंध नई।
सारी जगती हुई आज फिर, पुर्नजन्म मानिंद नई।।
रूपक कितने कहूँ अकथ है, शुचित रूप बरसात लिए।

✍🏾©®💝
नित्यानन्द वाजपेयी ‘उपमन्यु’

Language: Hindi
Tag: कविता
2 Likes · 154 Views
You may also like:
पर्वतों का रूप धार लूंगा मैं
पर्वतों का रूप धार लूंगा मैं
कवि दीपक बवेजा
मेरा पिता! मुझको कभी गिरने नही देगा
मेरा पिता! मुझको कभी गिरने नही देगा
अनूप अम्बर
एक कुआ पुराना सा.. जिसको बने बीत गया जमाना सा..
एक कुआ पुराना सा.. जिसको बने बीत गया जमाना सा..
Shubham Pandey (S P)
मर्द को दर्द नहीं होता है
मर्द को दर्द नहीं होता है
Shyam Sundar Subramanian
"मन"
Dr. Kishan tandon kranti
■ कटाक्ष / इंटरनल डेमोक्रेसी
■ कटाक्ष / इंटरनल डेमोक्रेसी
*Author प्रणय प्रभात*
मातृभूमि तुझ्रे प्रणाम
मातृभूमि तुझ्रे प्रणाम
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
बंधन दो इनकार नहीं है
बंधन दो इनकार नहीं है
Dr. Girish Chandra Agarwal
*ज्ञान मंदिर पुस्तकालय द्वारा हमारा अभिनंदन : वर्ष 1996*
*ज्ञान मंदिर पुस्तकालय द्वारा हमारा अभिनंदन : वर्ष 1996*
Ravi Prakash
वृद्धाश्रम
वृद्धाश्रम
मनोज कर्ण
फ़साने तेरे-मेरे
फ़साने तेरे-मेरे
VINOD KUMAR CHAUHAN
काश!
काश!
Rashmi Sanjay
भारत का संविधान
भारत का संविधान
Shekhar Chandra Mitra
चलती सांसों को
चलती सांसों को
Dr fauzia Naseem shad
"वृद्धाश्रम" कहानी लेखक: राधाकिसन मूंधड़ा, सूरत, गुजरात।
radhakishan Mundhra
कला
कला
Saraswati Bajpai
अगर जीवन में कभी किसी का कंधा बने हो , किसी की बाजू बने हो ,
अगर जीवन में कभी किसी का कंधा बने हो ,...
Seema Verma
🍀🐦तुम्हारा हर हर्फ़ मलंग सा🐦🍀
🍀🐦तुम्हारा हर हर्फ़ मलंग सा🐦🍀
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बाल कविता: मोटर कार
बाल कविता: मोटर कार
Rajesh Kumar Arjun
पिता की अस्थिया
पिता की अस्थिया
Umender kumar
हाइकु:-(राम-रावण युद्ध)
हाइकु:-(राम-रावण युद्ध)
Prabhudayal Raniwal
बड़े दिनों के बाद मिले हो
बड़े दिनों के बाद मिले हो
Surinder blackpen
*दूरंदेशी*
*दूरंदेशी*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
★रात की बात★
★रात की बात★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
नई सुबह नव वर्ष की
नई सुबह नव वर्ष की
जगदीश लववंशी
Writing Challenge- जानवर (Animal)
Writing Challenge- जानवर (Animal)
Sahityapedia
✍️जब रिक्त हथेलियाँ...
✍️जब रिक्त हथेलियाँ...
'अशांत' शेखर
यादों में तेरे रहना ख्वाबों में खो जाना
यादों में तेरे रहना ख्वाबों में खो जाना
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
"ललकारती चीख"
Dr Meenu Poonia
उत्कृष्ट सृजना ईश्वर की, नारी सृष्टि में आई
उत्कृष्ट सृजना ईश्वर की, नारी सृष्टि में आई
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Loading...