खग (कुंडलिया)*

खग (कुंडलिया)*
——————————————————
खग में उड़ने की कला ,देखा गज बलवान
जल में रहती मीन को , तैराकी का ज्ञान
तैराकी का ज्ञान , फूल फल पौधे सजते
तबला और सितार , मधुर स्वर में हैं बजते
कहते रवि कविराय ,मनुज मत रोओ जग में
तुलना सबकी व्यर्थ ,दोष – गुण होते खग में
——————————————————
*खग* = आकाश में उड़ने वाले पक्षी
*गज* = हाथी
*मीन* = मछली
—————————————————–
*रचयिता : रवि प्रकाश*
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451