Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jan 2023 · 2 min read

खंड: 1

खंड: 1

1..मरहठा छन्द
मात्रा भार 10/8/11

मन पालन करता नियम समझता, चेतन बन कर ध्यान |
शुभ गायन करता,राह पकड़ता, पाता प्रिय गतिमान |
वह पंथ दिखावत,हाथ मिलावत,सबके प्रति सम्मान |
बन सिद्ध विचरता,निग्रह करता,देता उत्तम ज्ञान.

प्रिय मधुर मनोहर ,गाता सोहर, लगता सहज हुज़ूर |
अति मीठी बोली, शुभ रंगोली,मनमोहक भरपूर |
शिव शिव प्रभु कहता, दिव्य गमकता,लगाता जैसे नूर |
वह सबका प्यारा, निर्मल धारा,गुरुवर बिना गरूर |

2…मरहठा छन्द

सुन्दर परिवर्तन, अभिनव जीवन, करता है खुशहाल |
नित मन को बदलत,मिलती दौलत, परिवर्तित हो चाल |
जड़ चेतन बनता,आगे बढ़ता, रखता सबका ख्याल |
है कटुता घटती ,प्रियता बढ़ती , दिल में नहीं मलाल |

जब अभिनव अlता,रस बरसाता, होते मोहक काम |
सब में उमंग हो, सुखद रंग हो, मिलते चारों धाम |
मन में प्रसन्नता,अति तन्मयता, कभी न होती शाम |
है तन जोशीला , प्रिय रंगीला,मिलता सुख विश्राम |

3….अमृत ध्वनि छन्द
मात्रा भार 24

जिसको अति प्रिय राम हैं, वही भक्त हनुमान |
वही अयोध्या धाम में, करत राम गुण गान ||
राम सहायक, सब के नायक,दुनिया कहती |
राम मनोहर, रहते घर घर, वृत्ति समझती ||
अति प्रिय निर्मल, शिवमय अविरल,शांतरसिक हैं |
पावन गाथा, उन्नत माथा, ज्ञानधनिक हैं ||

राम अनंत असीम हैं ,अवध अनंत निवास |
सरयू चारोंओर हैं, जहाँ राम का वास||
अवध निवासी, प्रिय संन्यासी, जन कल्याणी |
मात पिता का, आज्ञा पालक,मधुरी वाणी ||
राम अनुग्रह, जिसके ऊपर, वह अमृत है |
बन कर सुन्दर, मानववादी,वह संस्कृत है ||

4….दोहे

सकल विश्व है राममय,जग पालक श्री राम |
अजर अमर श्री राम की, सारी धरती धाम ||

भुवनेश्वर भगवान प्रभु, सदा काल के काल |
छोड़ सभी जंजाल को,भजो राम तत्काल ||

तन मन से सत्कर्म का, मांग एक वरदान |
दया सिंधु श्री राम जी, का कर प्रति क्षण गान ||

निर्मल मन से राम का, पूजन करना नित्य |
करते रहना अर्चना, मन में रख शुभ कृत्य ||

रामेश्वर रघुपति सदा, जग के पालनहार |
त्रेता युग में राम का, हुआ दिव्य अवतार |

राम सुखद संदेश दे, करते सबको पार|
कभी न छोड़ो संग रह,वे सबके पतवार ||

थल वह परम पवित्र है, जहाँ राम का ग्राम |
सार्वभौम श्री राम का, सकल जगत है धाम ||

सतत राम से नेह का, मतलब बस है एक |
मानवता हो मनुज में, और इरादा नेक ||

त्याग तपस्या वृत्ति के, रामचन्द्र भंडार|
धर्म स्थापना के लिए, लेते वे अवतार||

5.. .मरहठा छंद

प्रिय समतावादी, मधु संवादी,रचता शिव परिवार |
सब का दुख सुनता, हरता रहता, रखता सुखद विचार||
सब के प्रति ममता,सहनशीलता, मन में निर्मल भाव |
परिजन का रक्षक, सूक्ष्म निरीक्षक,मोहक सहज स्वभाव ||

निज मन अति सच्चा,करता अच्छा,सब से करता प्यार |
छल कपट नही है,लपट नहीं है, स्नेहिल है दीदार ||
वह सदा रसातुर,प्रेमिल चातुर,उत्तम है किरदार |
वह अति प्रिय नायक,साथी लायक, सामाजिक आधार ||

6….विधाता छन्द

जहाँ जाओ रहो प्रेमिल, बने प्रिय काम करना है |
चलो सब का बने साथी, सहज सम भाव रखना है |
नहीं रखना परायापन,यही उत्तम मनुज कहता |
सदा संवाद सब से हो, इसी से शुद्ध मन बनता |

नहीं आलोचना करना, बुरी आदत इसे जानो |
सदा व्यवहार अच्छा हो, इसे सार्थक नियम मानो |
सदा कल्याण की इच्छा, रहे मन में सहज जागृत |
गलत कुछ मत कभी सोचो,सदा शुभ कृत्य हो स्वीकृत |

Language: Hindi
31 Views
You may also like:
💐प्रेम कौतुक-400💐
💐प्रेम कौतुक-400💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
फागुन कि फुहार रफ्ता रफ्ता
फागुन कि फुहार रफ्ता रफ्ता
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*राजा गए रानी गई (हिंदी गजल/गीतिका )*
*राजा गए रानी गई (हिंदी गजल/गीतिका )*
Ravi Prakash
तुम जो हो
तुम जो हो
Shekhar Chandra Mitra
बात यही है अब
बात यही है अब
gurudeenverma198
बाँध लू तुम्हें......
बाँध लू तुम्हें......
Dr Manju Saini
जो उनसे पूछा कि हम पर यक़ीं नहीं रखते
जो उनसे पूछा कि हम पर यक़ीं नहीं रखते
Anis Shah
तेरे इश्क़ में
तेरे इश्क़ में
Gouri tiwari
"शायद."
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
कितनी सलाखें,
कितनी सलाखें,
Surinder blackpen
मैथिली मुक्तक / मैथिली शायरी (Maithili Muktak / Maithili Shayari)
मैथिली मुक्तक / मैथिली शायरी (Maithili Muktak / Maithili Shayari)
Binit Thakur (विनीत ठाकुर)
गीतिका
गीतिका
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
" जाड्डडो आगयो"
Dr Meenu Poonia
Writing Challenge- पेड़ (Tree)
Writing Challenge- पेड़ (Tree)
Sahityapedia
एक अबोध बालक
एक अबोध बालक
Shubham Pandey (S P)
దీపావళి జ్యోతులు
దీపావళి జ్యోతులు
विजय कुमार 'विजय'
संत गाडगे संदेश 2
संत गाडगे संदेश 2
Vijay kannauje
तुममें हममें कुछ तो मुख्तलिफ बातें हैं।
तुममें हममें कुछ तो मुख्तलिफ बातें हैं।
Taj Mohammad
आओ अब लौट चलें वह देश ..।
आओ अब लौट चलें वह देश ..।
Buddha Prakash
वाह वाही कभी पाता नहीं हूँ,
वाह वाही कभी पाता नहीं हूँ,
Satish Srijan
प्रणय 7
प्रणय 7
Ankita Patel
✍️अरमानों की ख्वाईश
✍️अरमानों की ख्वाईश
'अशांत' शेखर
याद-ए-माज़ी
याद-ए-माज़ी
Dr fauzia Naseem shad
रंग भी रंगीन होते है तुम्हे छूकर
रंग भी रंगीन होते है तुम्हे छूकर
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
■ नई परिभाषा /
■ नई परिभाषा / "लोकतंत्र"
*Author प्रणय प्रभात*
इन्तेहा हो गयी
इन्तेहा हो गयी
shabina. Naaz
पैसा और ज़रूरत
पैसा और ज़रूरत
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
कभी जो रास्ते तलाशते थे घर की तरफ आने को, अब वही राहें घर से
कभी जो रास्ते तलाशते थे घर की तरफ आने को,...
Manisha Manjari
जिंदगी का एकाकीपन
जिंदगी का एकाकीपन
मनोज कर्ण
पेड़ नहीं, बुराइयां जलाएं
पेड़ नहीं, बुराइयां जलाएं
अरशद रसूल /Arshad Rasool
Loading...