Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 May 2023 · 2 min read

कोरोना चालीसा

◆ कोरोना चालीसा ◆

कोविद उन्नीस वायरस, चाइनीज शैतान।
इसे हराना है तुरत, करके मर्दित मान।।1।।

जिसके आगे पस्त हैं, बड़े-बड़े बलवान।
मैं उसकी निंदा करूँ, या फिर करूँ बखान।।2।।

नव विषाणु है यह कोरोना।
भयदायी है इसका होना।। 01 ।।

घोर आपदा बन आया है।
विश्व पटल पर यह छाया है।। 02 ।।

इसका अभी इलाज नहीं है।
कल होगा पर आज नहीं है।। 03 ।।

बहुत बड़ा है यह हरजाई।
बस बचाव ही उत्तम भाई।। 04 ।।

लापरवाह इसे हैं भाते।
खुद ढो कर घर इसको लाते।। 05 ।।

रक्त समूह अगर ‘ए’ भाई।
तनिक बड़ी अपनी कठिनाई।। 06 ।।

पर जिनका है ‘ओ’ से नाता।
उनसे यह थोड़ा शरमाता।। 07 ।।

जिसपर भी यह छा जाता है।
वह मुश्किल में आ जाता है।। 08 ।।

खूब छींक उसको तब आती।
तपिश देह की भी बढ़ जाती।। 09 ।।

खाँस-खाँस बेकल हो जाता।
बहुत विकट हर पल हो जाता।। 10।।

तब वह माई-दादा कहकर।
रोता है भावों में बहकर।। 11 ।।

सुधबुध सारा खो जाता है।
चीर नींद में सो जाता है।। 12 ।।

फिर कुनबे का रोना-धोना।
इतना निष्ठुर है कोरोना।। 13 ।।

इसको हमें हराना होगा।
बौद्धिक साथ निभाना होगा।। 14 ।।

पर तन से रखनी है दूरी।
इसको समझें बहुत जरूरी।। 15 ।।

इसका लक्षण जिसमें पाएँ।
उचित फासला तुरत बनाएँ।। 16 ।।

भीड़-भाड़ से बचकर रहिए।
मात्र शरण निज घर का गहिए।। 17 ।।

सार्वजनिक चीजों से दूरी।
यात्रा तब, जब हो मजबूरी।। 18 ।।

नहीं किसी से हाथ मिलाएँ।
मास्क लगा ही बाहर जाएँ।। 19 ।।

मच्छर नहीं इसे फैलाता।
संपर्कों से ही यह जाता।। 20 ।।

संक्रमण से बचें-बचाएँ।
चेहरे को न हाथ लगाएँ।। 21 ।।

जहाँ हाथ ज्यादा जाता है।
ठाँव वही इसको भाता है।। 22 ।।

अतः जरूरी करें सफाई।
उपकरणों के हत्थे भाई।। 23 ।।

कुछ भी पकड़ें, छुएँ, टोएँ।
बार-बार हाथों को धोएँ।। 24 ।।

हाफ मिनट तक साबुन-पानी।
या फिर सेनेटाइजर जानी।। 25 ।।

अगर छींक या खाँसी आती।
ड्रापलेट्स है बाहर लाती।। 26 ।।

उसमें आ जाता कोरोना।
बचना है इनफैक्शन हो ना।। 27 ।।

भाग सके न वह छितराकर।
खाँसें आप रुमाल लगाकर।। 28 ।।

अगर आप ऐसा न करते।
हस्त-पोर में उसको भरते।। 29 ।।

हाथ जहाँ फिर आप लगाते।
सबको ही दूषित कर जाते।। 30 ।।

इंफेक्टेड होता वह जत्था।
जो छूता हैंडिल या हत्था।। 31 ।।

अतः हाथ हमको धोना है।
पैनिक तनिक नहीं होना है।। 32 ।।

जीवन में जो डर जाता है।
मृत्यु पूर्व ही मर जाता है।। 33 ।।

जब तक बना महामारी है।
निश्चय ही संकट भारी है।। 34 ।।

विपदा का संकेत मिले जब।
सरकारी निर्देश मिले जब।। 35 ।।

हमको उसपर चलना होगा।
रहते वक्त संभलना होगा।। 36 ।।

जमकर सर्वसमाज जगा है।
जनता कर्फ्यू आज लगा है।। 37 ।।

सब मिल इसको सफल बनाएँ।
रह घर में कर्तव्य निभाएँ।। 38 ।।

तब हम इसको साध सकेंगे।
सीमाओं में बाँध सकेंगे।। 39 ।।

मुँह की खाएँगे परिहासी।
जय भारत! जय भारतवासी।। 40 ।।

इससे कि पहले हमें, दुष्ट करे बदहाल।
शासन के निर्देश का, अमल करें तत्काल।।3।।

अगर शिथिल हम हो गए, होगा इसका राज।
गिद्ध दृष्टि ले उड़ रहा, बन कर के यमराज।।4।।

© नन्दलाल सिंह ‘कांतिपति’
चलभाष– 9919730863

Language: Hindi
1 Like · 160 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
शाइ'राना है तबीयत
शाइ'राना है तबीयत
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
क़ीमती लिबास(Dress) पहन कर शख़्सियत(Personality) अच्छी बनाने स
क़ीमती लिबास(Dress) पहन कर शख़्सियत(Personality) अच्छी बनाने स
Trishika Srivastava Dhara
भारत माता
भारत माता
Seema gupta,Alwar
उम्मीद.............एक आशा
उम्मीद.............एक आशा
Neeraj Agarwal
✍️गलती ✍️
✍️गलती ✍️
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
"एक नई सुबह आयेगी"
Ajit Kumar "Karn"
सबको माफ़ कर दो
सबको माफ़ कर दो
Shekhar Chandra Mitra
✍️कृपया पुरुस्कार डाक से भिजवा दो!✍️
✍️कृपया पुरुस्कार डाक से भिजवा दो!✍️
'अशांत' शेखर
कुछ न कुछ
कुछ न कुछ
Dr fauzia Naseem shad
वक्त
वक्त
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मौन शब्द
मौन शब्द
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जिस बाग में बैठा वहां पे तितलियां मिली
जिस बाग में बैठा वहां पे तितलियां मिली
कृष्णकांत गुर्जर
पूनम की रात हो,पिया मेरे साथ हो
पूनम की रात हो,पिया मेरे साथ हो
Ram Krishan Rastogi
कवि और चितेरा
कवि और चितेरा
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
"हास्य व्यंग्य"
Radhakishan R. Mundhra
■ दैनिक लेखन स्पर्द्धा के अन्तर्गय
■ दैनिक लेखन स्पर्द्धा के अन्तर्गय
*Author प्रणय प्रभात*
हो गए
हो गए
सिद्धार्थ गोरखपुरी
तू आ पास पहलू में मेरे।
तू आ पास पहलू में मेरे।
Taj Mohammad
💐कुड़ी तें लग री शाइनिंग💐
💐कुड़ी तें लग री शाइनिंग💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
राख
राख
लक्ष्मी सिंह
मैं इन्सान हूं, इन्सान ही रहने दो।
मैं इन्सान हूं, इन्सान ही रहने दो।
नेताम आर सी
2246.🌹इंसान हूँ इंसानियत की बात करता हूँ 🌹
2246.🌹इंसान हूँ इंसानियत की बात करता हूँ 🌹
Dr.Khedu Bharti
बारिश का मौसम
बारिश का मौसम
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
प्रकृति कविता
प्रकृति कविता
Harshvardhan "आवारा"
लोकतंत्र में भी बहुजनों की अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा / डा. मुसाफ़िर बैठा
लोकतंत्र में भी बहुजनों की अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा / डा. मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
#अतिथि_कब_जाओगे??
#अतिथि_कब_जाओगे??
संजीव शुक्ल 'सचिन'
So, blessed by you , mom
So, blessed by you , mom
Rajan Sharma
*जब अंतिम क्षण आए प्रभु जी, बॉंह थाम ले जाना (गीत)*
*जब अंतिम क्षण आए प्रभु जी, बॉंह थाम ले जाना (गीत)*
Ravi Prakash
शाखों के रूप सा हम बिखर जाएंगे
शाखों के रूप सा हम बिखर जाएंगे
कवि दीपक बवेजा
Loading...