Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Oct 2017 · 1 min read

कुछ अजीब से रिश्ते

ललित छंद??
कुछ अजीब सी ये दुनिया है,कुछ अजीब से रिश्ते।
कुछ बन जाते दोस्त यहां पर,तो कुछ बने फरिश्ते।।
कोई याद जख्म के जैसे,कोई मरहम जैसे।
कोई अंतर में बस जाता,लगता हमदम जैसे।।

कोई दिल में फूल खिलाते,कोई कंटक बोते।
कहीं-कहीं खुद को पाते हैं ,कहीं खुदी को खोते।।
कुछ रिश्ते दिल से जुड़ जाते,कुछ मतलब के होते।
कुछ इज्जत से जुड़े हुये नित,मर्यादा को ढ़ोते।।

कुछ लम्बे दूरी तक चलते,कुछ पल में ही टूटे।
कुछ ऐसे भी रिश्ते होते, छोड़ने से न छूटे।।
कुछ सुलझे अनसुलझे होते,रिश्तों के ये धागे।
निभे अगर तो चल जाते हैं,सात जनम के आगे।।

कहीं सूत कच्चे धागे के,
प्रेम- प्यार से सींचे।
कहीं खून से जुड़े हुए निज, संबंधो को खींचें।।
कहीं दर्द का रिश्ता होता,कहीं खुशी के नाते।
कितनए ही यादें दे जाते,रिश्ते आते जाते ।।

कई रंग में रँगे हुए जब,आगंतुक घर आते
हर्ष की शुभकामनाओ से,जो मन को हुलसाते।।
जो सदा ही मधुर बंधन में,सबको बाँधे रखते।
बन जाता मधुबन जीवन ये,मधुर रसों को चखते।।

विश्वास डाल पर रिश्तों की,उमर फूलती फलती।
टूट गयें शक के घेरे में,सदा आत्मा खलती।।
हर रिश्ता है एक ज्योति-सी, जीवन पथ पर जलती।
सभी एक माला के मोती,इनसे दुनिया चलती।।
-लक्ष्मी सिंह

416 Views
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

हो जाता हर अश्क का, किस्सा तुरत बयान !
हो जाता हर अश्क का, किस्सा तुरत बयान !
RAMESH SHARMA
नशे का घूँट पीकर के तो मंथन कर नहीं सकती
नशे का घूँट पीकर के तो मंथन कर नहीं सकती
अंसार एटवी
जिंदगी में -
जिंदगी में -
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
हम कोई भी कार्य करें
हम कोई भी कार्य करें
Swami Ganganiya
हादसे जिंदगी में मेरे कुछ ऐसे हो गए
हादसे जिंदगी में मेरे कुछ ऐसे हो गए
Shubham Pandey (S P)
नानखटाई( बाल कविता )
नानखटाई( बाल कविता )
Ravi Prakash
सत्य जब तक
सत्य जब तक
Shweta Soni
..
..
*प्रणय*
🥀* अज्ञानी की कलम*🥀
🥀* अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
गीत
गीत
Rambali Mishra
प्रश्न मुझसे किसलिए?
प्रश्न मुझसे किसलिए?
Abhishek Soni
Sometimes goals are not houses, cars, and getting the bag! S
Sometimes goals are not houses, cars, and getting the bag! S
पूर्वार्थ
तुम अगर स्वच्छ रह जाओ...
तुम अगर स्वच्छ रह जाओ...
Ajit Kumar "Karn"
" ह्यूगा "
Dr. Kishan tandon kranti
- गरीब की डाईट उसकी जिम्मेदारिया करवा देती है -
- गरीब की डाईट उसकी जिम्मेदारिया करवा देती है -
bharat gehlot
"रिश्ता टूटे ना"
Yogendra Chaturwedi
मैं- आज की नारी
मैं- आज की नारी
Usha Gupta
कुछ कहना था - बिंदेश कुमार झा
कुछ कहना था - बिंदेश कुमार झा
Mr. Jha
सावित्रीबाई फुले और पंडिता रमाबाई
सावित्रीबाई फुले और पंडिता रमाबाई
Shekhar Chandra Mitra
चंद शब्दों से नारी के विशाल अहमियत
चंद शब्दों से नारी के विशाल अहमियत
manorath maharaj
धोने से पाप नहीं धुलते।
धोने से पाप नहीं धुलते।
Kumar Kalhans
महफ़िल में ये निगाहें
महफ़िल में ये निगाहें
gurudeenverma198
टूटा दर्पण नित दिवस अब देखती हूँ मैं।
टूटा दर्पण नित दिवस अब देखती हूँ मैं।
लक्ष्मी सिंह
शून्य ही सत्य
शून्य ही सत्य
Kanchan verma
नींद तब आये मेरी आंखों को,
नींद तब आये मेरी आंखों को,
Dr fauzia Naseem shad
Pyaaar likhun ya  naam likhun,
Pyaaar likhun ya naam likhun,
Rishabh Mishra
वो तीर ए नजर दिल को लगी
वो तीर ए नजर दिल को लगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
नहीं जरूरी जिंदगी,
नहीं जरूरी जिंदगी,
sushil sarna
शीत ऋतु
शीत ऋतु
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
3216.*पूर्णिका*
3216.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...