कांटों में जो फूल…..

कांटों में जो फूल खिले हैं अच्छे हैं।
कुदरत से जो सीख मिले हैं अच्छे हैं।
मौत की काली रातों से न डर जाना,
आना जाना दुनिया से है अच्छे हैं।
फिर वही बात बच्चों वाली नादानी,
बनते -बनते कुछ टूटते हैं अच्छे हैं।
प्यार तुम्हारा और हमारी बदनामी,
दुनिया के विधान बने हैं अच्छे हैं।
–“प्यासा”