Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Nov 2022 · 2 min read

“एंबुलेंस कर्मी”

“एंबुलेंस कर्मी”

हूटर की आवाज,
कभी आपने भी तो सुनी होगी।
बेवजह अनजान के लिए
दिल से दुआ की होगी।।
एंबुलेंस के हूटर की आवाज,
भागते दौड़ते,
बिना रुके,
स्ट्रैचर, ऑक्सीजन, ग्लुकोज,
टीके, दवाइयां, ड्रेसिंग, पट्टी,
आदि आदि,
न जाने क्या-क्या मैनेज करना पड़ता है।
सजग सचेत अलर्ट रहकर
हालात से लड़ना पड़ता है।।
आपातकाल में जब इंसान शून्य-सम हो जाता है।
भावनाओं को काबू रखना मुश्किल हो जाता है।।
हम कहां हैं?
कौन हैं?
क्या करना है?
कहां जाना है?
सब बिखरा बिखरा हो जाता है।
सब व्यस्त हो जाता है
घायल कोई कहीं कहराता है।।
तो-
हम हाजिर रहते हैं,
एक कॉल पर।
एक सजग प्रहरी की तरह,
हमारा कर्म है और फर्ज भी,
आप का प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करना,
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर
बिना समय गवाएं पहुंचाना।।
हम कड़ी बनते हैं,
आपके टूटे सांसों की।
कोशिश करते हैं,
आपके और हमारे विश्वास को
मजबूत बनाने की।।
कई बार सुकून मिलता है,
अगर कुछ अच्छा कर सकें।
पर –
हालात भी कहाँ हर बार
अपने काबू के होते हैं।
बस- हम तो कर्म कर सकते हैं,
और दुआ कर सकते हैं।
सहारा बन सकते हैं,
जहां तक संभव हो।
हम एंबुलेंस कर्मी तैनात रहते हैं,
सेवा में तत्पर दिन-रात।
हम देखते हैं,
महसूस करते हैं,
जिंदगी को,
सांसो को।।
हम जीते हैं,
कभी खुशियों की किलकारी में,
जिंदगी की आशा में।
घुट जाते हैं, टूट जाते हैं,
मातम, कभी शोरगुल में,
कभी टूटती सांसे निराशा में।।
रिश्ता नहीं होता हर किसी से
बस लगाव हो जाता है।
हम दर्द महसूस करते हैं,
जब किसी को घाव हो जाता है।।
हम ड्यूटी से कहां कतराते हैं,
हम एंबुलेंस कर्मी हैं साहब,
हर वक्त दांव पर अपनी जान लगाते हैं।।
आपका भी शुक्रिया,
सलाम आपको।
जो सहायता के लिए अपना हाथ बढ़ाते हैं।
जान बचानी है बस यही सोचकर कदम बढ़ाते हैं।।
इंसानियत के फरिश्ते,
कहां किसी और दुनिया से आते हैं।
वो हम में से ही कोई हैं,
जो नेकी कर दरिया में बहाते हैं।।
सबका अच्छा हो,
सबका भला हो,
इंसानियत की जीत सदा हो,
नेक राह रब ने भी चुनी होगी।
हूटर की आवाज,
आपने भी तो सुनी होगी।
बेवजह किसी अनजान के लिए,
दिल से दुआ की होगी।।
एंबुलेंस के हूटर की आवाज……

-सुनील सैनी “सीना”,
राम नगर, रोहतक रोड़, जीन्द (हरियाणा)-126102.

2 Likes · 42 Views
You may also like:
प्यार की तड़प
प्यार की तड़प
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
इन अश्कों की।
इन अश्कों की।
Taj Mohammad
कई शामें शामिल होकर लूटी हैं मेरी दुनियां /लवकुश यादव
कई शामें शामिल होकर लूटी हैं मेरी दुनियां /लवकुश यादव...
लवकुश यादव "अज़ल"
शहीद दिवस पर शहीदों को सत सत नमन 🙏🙏🙏
शहीद दिवस पर शहीदों को सत सत नमन 🙏🙏🙏
Prabhu Nath Chaturvedi
दुआ के हाथ
दुआ के हाथ
Shekhar Chandra Mitra
#जीवन का सार...
#जीवन का सार...
*Author प्रणय प्रभात*
बहुत ऊँची नही होती है उड़ान दूसरों के आसमाँ की
बहुत ऊँची नही होती है उड़ान दूसरों के आसमाँ की
'अशांत' शेखर
कहमुकरी
कहमुकरी
डॉ.सीमा अग्रवाल
भक्ति -गजल
भक्ति -गजल
rekha mohan
मुक्तक
मुक्तक
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
"भक्त नरहरि सोनार"
Pravesh Shinde
एक यह भय जिससे
एक यह भय जिससे
gurudeenverma198
🚩पिता
🚩पिता
Pt. Brajesh Kumar Nayak
Propose Day
Propose Day
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
बहुत वो साफ सुधरी ड्रेस में स्कूल आती थी।
बहुत वो साफ सुधरी ड्रेस में स्कूल आती थी।
विजय कुमार नामदेव
^^बहरूपिये लोग^^
^^बहरूपिये लोग^^
गायक और लेखक अजीत कुमार तलवार
💐अज्ञात के प्रति-151💐
💐अज्ञात के प्रति-151💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
We can not judge in our life ,
We can not judge in our life ,
Sakshi Tripathi
“ पागल -प्रेमी ”
“ पागल -प्रेमी ”
DrLakshman Jha Parimal
" शैतान रोमी "
Dr Meenu Poonia
अबला नारी
अबला नारी
Buddha Prakash
अब हम रोबोट हो चुके हैं 😢
अब हम रोबोट हो चुके हैं 😢
Rohit yadav
आंखों के दपर्ण में
आंखों के दपर्ण में
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
*रुकता किसका काम (कुंडलिया)*
*रुकता किसका काम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
हर रिश्ता
हर रिश्ता
Dr fauzia Naseem shad
हर कोई जिंदगी में अब्बल होने की होड़ में भाग रहा है
हर कोई जिंदगी में अब्बल होने की होड़ में भाग...
कवि दीपक बवेजा
राहें
राहें
Sidhant Sharma
🤗🤗क्या खोजते हो दुनिता में  जब सब कुछ तेरे अन्दर है क्यों दे
🤗🤗क्या खोजते हो दुनिता में जब सब कुछ तेरे अन्दर...
Swati
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता -९०
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता -९०
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
*धूप में रक्त मेरा*
*धूप में रक्त मेरा*
सूर्यकांत द्विवेदी
Loading...