Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Jan 2023 · 1 min read

श्वान प्रेम

इंसानों की क़दर खतम हुई,
कुत्तों के जागे हैं भाग्य।
मनुज बेचारा भटक रहा है
दाने दाने को मोहताज।

दो पैसे मिल जाएं जैसे,
स्तर ऊंचा करना होता।
कुछ भी चाहे बाद में आये
लेकिन कुत्ता बगल में सोता।

बेटा भूखा रहे भले ही
लेकिन कुत्ता न मुरझाये।
बड़े माल से बिस्कुट बोटी
आधी रात को लायी जाये।

दो पायों के ऊपर देखो
चौपाये हैं कितने भारी।
अम्मा घर बैठी कुमलायें
कुकुर कार में करे सवारी।

बड़ी शान लोग बताते
श्वानों की प्रजाति।
उनके नाम सुनो हे लोगों
जिनकी इतनी ख्याति।

लेब्राडोर, बुलडॉग कहो व
गोल्डन रिट्रीयर।
जर्मनशैफर्ड, पग व बीगल
अथवा यार्कशायर टेरियर।

पिटबुल,राटबेल्लर,
डाबरमैन पिंसीवर।
बुलमास्टिक,हस्की,
मालामियूट, बॉक्सर।

वुल्फहाइब्रिड लंबा चौड़ा
दूजा इक ग्रेटडेन।
इन सबके ऊपर है मोहित
देखो आज का मैन।

कई हजारा कीमत इनकी,
खूब हैं ठाठ और बाट,
सोफासेट में टॉमी सोये
बप्पा टूटी खाट।

हम तो अहमक केवल जानू
गांव के पिलई पिलुआ
पकड़ लिया द्वारे पाला
नाम धराया कलुआ।

एक टुकड़ा रोटी खाता
पीता ताल का पानी।
रात दिवस घर द्वार रखाता
न करता शैतानी।

लोगों सुनों जहाँ है आशा,
वहीं मिलेगी वासा।
अगला जनम है मिलेगा वैसे,
जहां मन लगे खासा।

नेह लगा है जिन जीवों से
बिल्ली बदंर श्वान।
अगला जनम वहीं पाऐगें,
कह गए संत सुजान।

गाय भैस हैं दूध के हरहे,
खर, घोड़ा, ढोयें भार।
कुत्ता भी तो एक जानवर,
फिर क्यों इतना प्यार।

सतीश सृजन लखनऊ.

Language: Hindi
Tag: कविता
1 Like · 25 Views
You may also like:
*उठाऊ-चूल्हा नेता (हास्य कुंडलिया)*
*उठाऊ-चूल्हा नेता (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
आओ ...
आओ ...
Dr Manju Saini
मुस्कुराकर देखिए /
मुस्कुराकर देखिए /
ईश्वर दयाल गोस्वामी
मेरा लेख
मेरा लेख
Ankita Patel
व्यस्तता जीवन में होता है,
व्यस्तता जीवन में होता है,
Buddha Prakash
प्रेरक कथा- *हिसाब भगवान रखते हैं-
प्रेरक कथा- *हिसाब भगवान रखते हैं-
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
हमे यार देशी पिला दो किसी दिन।
हमे यार देशी पिला दो किसी दिन।
विजय कुमार नामदेव
हम मुहब्बत कर रहे थे
हम मुहब्बत कर रहे थे
shabina. Naaz
Advice
Advice
Shyam Sundar Subramanian
"मेरा भोला बाबा"
Dr Meenu Poonia
Mera wajud bus itna hai ,
Mera wajud bus itna hai ,
Sakshi Tripathi
सामन्जस्य
सामन्जस्य
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जीवन पथ प्रदर्शक- हनुमान जी
जीवन पथ प्रदर्शक- हनुमान जी
Santosh Shrivastava
बेटियां
बेटियां
rubichetanshukla रुबी चेतन शुक्ला
💐प्रेम कौतुक-346💐
💐प्रेम कौतुक-346💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
भले उधार सही
भले उधार सही
Satish Srijan
रंग जीवन के
रंग जीवन के
Ranjana Verma
■ आज का संदेश
■ आज का संदेश
*Author प्रणय प्रभात*
सभ प्रभु केऽ माया थिक...
सभ प्रभु केऽ माया थिक...
मनोज कर्ण
राष्ट्र जाति-धर्म से उपर
राष्ट्र जाति-धर्म से उपर
Nafa Singh kadhian
आज की औरत
आज की औरत
Shekhar Chandra Mitra
भोजपुरी भाषा
भोजपुरी भाषा
Er.Navaneet R Shandily
मैं हिन्दुस्तान हूं।
मैं हिन्दुस्तान हूं।
Taj Mohammad
निःशब्दता हीं, जीवन का सार होता है।
निःशब्दता हीं, जीवन का सार होता है।
Manisha Manjari
अनेकतामा एकता
अनेकतामा एकता
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
ਦਿਲ ਦਾ ਗੁਲਾਬ
ਦਿਲ ਦਾ ਗੁਲਾਬ
Surinder blackpen
मीठी जलेबी
मीठी जलेबी
rekha mohan
बसंत
बसंत
नूरफातिमा खातून नूरी
वृक्ष बोल उठे..!
वृक्ष बोल उठे..!
Prabhudayal Raniwal
दिल तसल्ली को जब
दिल तसल्ली को जब
Dr fauzia Naseem shad
Loading...