Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Feb 2024 · 1 min read

आवश्यक मतदान है

आवश्यक मतदान है,रखो सभी यह ध्यान।
मत की ताकत से सजे,सारा राज विधान।।

समझो मत के मूल्य को, करो सभी मतदान।
एक एक मत से बढ़े,लोक तंत्र की शान।।

कैसा नेता हम चुनें,करिए सोच विचार।
धन दौलत या दर्प को,मत करिए स्वीकार।।

जाति धर्म के भेद को,मत देना तुम स्थान।
हिन्द देश शोभा बढ़े,रखना इसका ध्यान।।

लोक तंत्र मंशा सदा,सुंदर सजे विधान।
सत्ता जनता की चले,बढ़े हिन्द का मान।।

मदिरा माया लोभ को,करना नहि स्वीकार।
लोकतंत्र के शत्रु यह,समझो सीधा सार।।

सुविधा रक्षा देश हित,नव विकास की चाह।
मुद्दे ऐसे सोच कर, चुनो उचित तुम राह।।

चूको मत मतदान से,यह विकास आधार।
सबके मत से ही बने,अच्छी सी सरकार।।

जिम्मेदारी आपकी,कैसी हो सरकार।
देकर अपना मत उचित, करो इसे साकार।।

अच्छे जीवन के लिए,मत प्रबलित आधार।
करके इसका दान तुम, चुनो उचित सरकार।।

पाँच वर्ष के बाद में,आता है यह पर्व।
करके तुम मतदान सत, करो स्वयं पर गर्व।।

ओम सदा कहता यही,लोक तंत्र है शान।
शत प्रतिशत मत दान कर,सदा बढ़ाओ मान।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Language: Hindi
138 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

कुछ लोग चांद निकलने की ताक में रहते हैं,
कुछ लोग चांद निकलने की ताक में रहते हैं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
सपना ....
सपना ....
sushil sarna
राजकली देवी शैक्षिक पुस्तकालय का इतिहास (संस्मरण /लेख)
राजकली देवी शैक्षिक पुस्तकालय का इतिहास (संस्मरण /लेख)
Ravi Prakash
मेरे कान्हा
मेरे कान्हा
Dr.sima
पहाड़ गुस्से में हैं
पहाड़ गुस्से में हैं
सोनू हंस
आसमाँ  इतना भी दूर नहीं -
आसमाँ इतना भी दूर नहीं -
Atul "Krishn"
4143.💐 *पूर्णिका* 💐
4143.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
मन
मन
SATPAL CHAUHAN
नशे से बचो
नशे से बचो
GIRISH GUPTA
बरसात की बूंदे
बरसात की बूंदे
Dr Mukesh 'Aseemit'
भारत माता के सच्चे सपूत
भारत माता के सच्चे सपूत
DR ARUN KUMAR SHASTRI
खेल और राजनीती
खेल और राजनीती
'अशांत' शेखर
साइड इफेक्ट्स
साइड इफेक्ट्स
Dr MusafiR BaithA
भरोसा
भरोसा
Omee Bhargava
बुझी-बुझी सी उम्मीद बरकरार भी है
बुझी-बुझी सी उम्मीद बरकरार भी है
VINOD CHAUHAN
दिल के जैसा आज तक, नजर न आया खेत
दिल के जैसा आज तक, नजर न आया खेत
RAMESH SHARMA
टूटता  है  यकीन  ख़ुद  पर  से
टूटता है यकीन ख़ुद पर से
Dr fauzia Naseem shad
चिड़ियाघर
चिड़ियाघर
विजय कुमार नामदेव
सुकून
सुकून
अखिलेश 'अखिल'
बहुत कष्ट है ज़िन्दगी में
बहुत कष्ट है ज़िन्दगी में
Santosh Shrivastava
మాయా లోకం
మాయా లోకం
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
आएगी दीपावली जब जगमगाती रात होगी
आएगी दीपावली जब जगमगाती रात होगी
Dr Archana Gupta
हम तो हैं प्रदेश में, क्या खबर हमको देश की
हम तो हैं प्रदेश में, क्या खबर हमको देश की
gurudeenverma198
नया साल
नया साल
Mahima shukla
साथ दिखने वाली हर स्त्री
साथ दिखने वाली हर स्त्री
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
संसाधन का दोहन
संसाधन का दोहन
Buddha Prakash
"हकीकत"
Dr. Kishan tandon kranti
..
..
*प्रणय*
अनमोल जीवन के मर्म को तुम समझो...
अनमोल जीवन के मर्म को तुम समझो...
Ajit Kumar "Karn"
दोहे
दोहे
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...