Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Aug 2022 · 1 min read

असफ़लताओं के गाँव में, कोशिशों का कारवां सफ़ल होता है।

कुछ खतों के मुक्कद्दर में, बस जेहन की ज़मीं होती है,
खंज़र जैसे हाथों में, जब लकीरों की कमी होती है।
खमोशिओं की गहराईयों में, शब्द निर्वस्त्र से पड़े होते हैं,
पर वास्तविकता की धूप में, शालीन दरख़्त से खड़े होते हैं।
पहाड़ों की ऊँचाइयों में, स्वछंद साँसों की कमी होती है,
और अस्तित्व की गोद में, निर्मल नदियों की नमी होती है।
टूटे तारों की आँखों में, क्षितिज़ का स्वप्न सजीव होता है,
विखंडित हृदय की राहों का तो हर सफ़र हीं अज़ीब होता है।
ज़िंदगियाँ हज़ारों के भीड़ में, तन्हाई की शिकार होती हैं,
बिख़रे शीशों के झरोखों में, तब खुद की तलाश होती है।
कश्तियों के सफर में, साहिलों का छूटना मज़बूरी होता है,
वर्त्तमान की भूमि में, अतीत का अनुभव जरुरी होता है।
इंद्रधनुष के रंगों में, ईश्वरीय कल्पनाएं थमी होती हैं,
अधूरी कहानियों की किताबों में, वक़्त की धूल जमी होती है।
मरुभूमियों के ताव में, मृगतृष्णा का जन्म होता है,
असफ़लताओं के गाँव में, कोशिशों का कारवां सफ़ल होता है।
कुछ बादलों के बाँहों में, बाऱिशों की कमी होती है,
मृत संवेदनाओं के बाज़ारों में, फिर भी कुछ उम्मीदें थमी होती हैं।

6 Likes · 11 Comments · 308 Views

Books from Manisha Manjari

You may also like:
संत ज्ञानेश्वर (ज्ञानदेव)
संत ज्ञानेश्वर (ज्ञानदेव)
Pravesh Shinde
ये सच है कि उनके सहारे लिए
ये सच है कि उनके सहारे लिए
हरवंश हृदय
कुछ सोच कर मेरा
कुछ सोच कर मेरा
Dr fauzia Naseem shad
सुन लो मंगल कामनायें
सुन लो मंगल कामनायें
Buddha Prakash
नयी हैं कोंपले
नयी हैं कोंपले
surenderpal vaidya
भगतसिंह का क़र्ज़
भगतसिंह का क़र्ज़
Shekhar Chandra Mitra
"त्रिशूल"
Dr. Kishan tandon kranti
अन्नदाता,तू परेशान क्यों है...?
अन्नदाता,तू परेशान क्यों है...?
मनोज कर्ण
जबकि मैं इस कोशिश में नहीं हूँ
जबकि मैं इस कोशिश में नहीं हूँ
gurudeenverma198
भारतीय वनस्पति मेरी कोटेशन
भारतीय वनस्पति मेरी कोटेशन
Ankit Halke jha
【26】*हम हिंदी हम हिंदुस्तान*
【26】*हम हिंदी हम हिंदुस्तान*
Arise DGRJ (Khaimsingh Saini)
शायरी
शायरी
श्याम सिंह बिष्ट
#बोध_काव्य-
#बोध_काव्य-
*Author प्रणय प्रभात*
रिश्ता
रिश्ता
सुशील कुमार सिंह "प्रभात"
तुम्हें ये आदत सुधारनी है।
तुम्हें ये आदत सुधारनी है।
सत्य कुमार प्रेमी
कभी जब ग्रीष्म ऋतु में
कभी जब ग्रीष्म ऋतु में
Ranjana Verma
खाना-कमाना सीखिगा, चोरियॉं अच्छी नहीं (हिंदी गजल/ गीतिका)
खाना-कमाना सीखिगा, चोरियॉं अच्छी नहीं (हिंदी गजल/ गीतिका)
Ravi Prakash
चार पैसे भी नही..
चार पैसे भी नही..
Vijay kumar Pandey
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जीवनामृत
जीवनामृत
Shyam Sundar Subramanian
✍️इश्तिराक
✍️इश्तिराक
'अशांत' शेखर
जीवन एक चुनौती है
जीवन एक चुनौती है
Dr. Sunita Singh
जिस्म तो बस एक जरिया है, प्यार दो रूहों की कहानी।
जिस्म तो बस एक जरिया है, प्यार दो रूहों की...
Manisha Manjari
बोलने से सब होता है
बोलने से सब होता है
Satish Srijan
नैनों की भाषा
नैनों की भाषा
Surya Barman
Writing Challenge- वर्तमान (Present)
Writing Challenge- वर्तमान (Present)
Sahityapedia
शुभ करवा चौथ
शुभ करवा चौथ
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
घर का ठूठ2
घर का ठूठ2
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
एक दिन तो कभी ऐसे हालात हो
एक दिन तो कभी ऐसे हालात हो
Johnny Ahmed 'क़ैस'
💓यह सफ़र इश्क का अब रूकेगा नहीं💓
💓यह सफ़र इश्क का अब रूकेगा नहीं💓
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...