Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 May 2023 · 2 min read

*अच्छी आदत रोज की*

अच्छी आदत रोज की
आओ बच्चों तुम्हें सिखाएं, अच्छी आदत रोज की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।
नाखूनों में मैल भरे ना, उनको समय से तुम काटो।
बालों में कंघा भी कर लो, एक दूसरे को ना डांटो।
नहाओ रोज स्वच्छ कपड़े पहनो, आदत डालो खोज की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।१।।
चारों ओर हो साफ सफाई, खुद कर लो कुछ नहीं बुराई।
कानों में ना सींक करो तुम, आंखों में पानी मारो।
मिलजुल कर है रहना हमको, वाणी रखो ओज की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।२।।
गलत कभी ना बोलो तुम, मन में तोल कर खुद बोलो।
अंधविश्वास से दूर रहो तुम, बचाओ समय मीठा बोलो।
भूख में ही खाना खाओ, ये आदत डालो भोज की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।३।।
आलस का त्याग करो तुम, कभी ना आंखें चार करो।
मधुर मीठा व्यवहार करो तुम, महापुरुषों का सार पढ़ो।
पढ़ो लिखो और खेल भी खेलो, ये हो आदत रोज की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।४।।
रिश्तो का भी ध्यान करो तुम, बड़े छोटे की लाज करो।
मात पिता और सज्जनों की, सेवा को तैयार रहो।
खुश रहो प्रसन्न रहो तुम, जिंदगी लगे ना बोझ की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।५।।
अनुशासित रहो ईमानदार बनो, लापरवाही से पकड़ो कान।
अच्छा करोगे अच्छा बनोगे, देश बनेगा तभी महान।
स्पष्टता रखो बातों में तुम, ना बात करो गोलमोल की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।६।।
जातिवाद ना छुआछूत करो, भेदभाव ना ऊंच-नीच।
इंसानियत हो धर्म हमारा, कोई श्रेष्ठ ना कोई नीच।
ग्रंथ है राष्ट्रीय संविधान, ना बात करो किसी और की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।७।।
सर्वजन का आदर कर लो, सब है मानव एक समान।
एक सांस है एक खून है, फिर क्यों भेद करे इंसान।
गलत बात पर खुलकर बोलो, क्यों बात करो तुम मौन की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।८।।
जो धर्म तुम्हें नीच बताएं, वो धर्म नहीं एक धंधा है।
अनपढ़ की बात करो ना, पढ़ा लिखा भी अंधा है।
दुष्यन्त कुमार की मानों भैया, ना मक्कारी सही रोज की।
जल्दी उठो शौच करो तुम, जिंदगी काटो मौज की।।९।।

Language: Hindi
1 Like · 198 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dushyant Kumar
View all
You may also like:
" फ़साने हमारे "
Aarti sirsat
मन
मन
सुशील मिश्रा (क्षितिज राज)
दोहे : प्रभात वंदना हेतु
दोहे : प्रभात वंदना हेतु
आर.एस. 'प्रीतम'
पिता
पिता
Surjeet Kumar
*चलो आओ करें बच्चों से, कुछ मुस्कान की बातें (हिंदी गजल)*
*चलो आओ करें बच्चों से, कुछ मुस्कान की बातें (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
सच की पेशी
सच की पेशी
सूर्यकांत द्विवेदी
भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का भविष्य
भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का भविष्य
Shyam Sundar Subramanian
लम्हा भर है जिंदगी
लम्हा भर है जिंदगी
Dr. Sunita Singh
बीत जाता हैं
बीत जाता हैं
TARAN SINGH VERMA
मेरे पापा
मेरे पापा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
अहसास
अहसास
Sandeep Pande
■ नाम बड़ा, दर्शन क्यों छोटा...?
■ नाम बड़ा, दर्शन क्यों छोटा...?
*Author प्रणय प्रभात*
पागल हूं जो दिन रात तुझे सोचता हूं।
पागल हूं जो दिन रात तुझे सोचता हूं।
Harshvardhan "आवारा"
'शान उनकी'
'शान उनकी'
Godambari Negi
मौनता  विभेद में ही अक्सर पायी जाती है , अपनों में बोलने से
मौनता विभेद में ही अक्सर पायी जाती है , अपनों में बोलने से
DrLakshman Jha Parimal
हमारी चेतना
हमारी चेतना
Anamika Singh
अल्फाज़ ए ताज भाग-5
अल्फाज़ ए ताज भाग-5
Taj Mohammad
अपना अंजाम फिर आप
अपना अंजाम फिर आप
Dr fauzia Naseem shad
माँ
माँ
The_dk_poetry
फितरत कभी नहीं बदलती
फितरत कभी नहीं बदलती
Madhavi Srivastava
भुला भुला कर के भी नहीं भूल पाओगे,
भुला भुला कर के भी नहीं भूल पाओगे,
Buddha Prakash
चेतना के उच्च तरंग लहराओं रे सॉवरियाँ
चेतना के उच्च तरंग लहराओं रे सॉवरियाँ
Dr.sima
अपना मन
अपना मन
Harish Chandra Pande
बुद्ध को हड़पने की साज़िश
बुद्ध को हड़पने की साज़िश
Shekhar Chandra Mitra
करके तो कुछ दिखला ना
करके तो कुछ दिखला ना
कवि दीपक बवेजा
आस्तीक भाग-आठ
आस्तीक भाग-आठ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
पैसा होय न जेब में,
पैसा होय न जेब में,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
फितरत इंसान की....
फितरत इंसान की....
तरुण सिंह पवार
मनवा नाचन लागे
मनवा नाचन लागे
मनोज कर्ण
💐अज्ञात के प्रति-80💐
💐अज्ञात के प्रति-80💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...