हम हैं प्यारे प्यारे बच्चे
:::::::::: हम हैं प्यारे प्यारे बच्चे::::::::
?????
हम हैं प्यारे प्यारे बच्चे।
सारे जग में सबसे अच्छे।।
?????
कोई हमको फिक्र न फक्का।
रखें इरादा हरदम पक्का।।
???????
मस्ती में नित झूमें गायें।
मिलकर सारे मौज मनाएं।।
???????
होली हमको बहुत लुभाती।
मीठी गुंजिया हमको भाती।
?????
रात रात भर जगते रहना।
भैया होली का क्या कहना।।
?????
सारे मिलकर करते हल्ला।
भौंह सिकोड़ें मिस्टर भल्ला।।
?????
लेकिन हम मर्जी के बंदे।
दुनिया के नहिं जानें फंदे।
???????
हम हैं मन के बिल्कुल सच्चे।
हम हैं प्यारे प्यारे बच्चे।।
?❤️?
अटल मुरादाबादी