Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Jul 2021 · 2 min read

* सत्य,”मीठा या कड़वा” *

सत्य,”मीठा या कड़वा”
(छन्दमुक्त काव्य)
==============

सत्य बहुत मीठा होता है,
यदि खुद महसूस करें तो,
अन्यथा दूसरों को इसका एहसास कराना,
या दूसरे से इसका एहसास पाना दोनों ही,
बहुत कड़वा होता है।
सिमटती सांसो से,
मौत के पखवाड़े तक ,
आश लगाए बैठा मनुष्य,
अंतिम सांसो तक,
सत्य का रहस्य जानने को बेचैन,
ये समझ ही नहीं सकता कि,
भावनाओं का उत्तम परिष्कृत रूप ही,
सत्य रूपी ईश्वर है।
फिर भी मिथ्या आकांक्षाओं से,
दिल को बहलाता,
अपनें तृष्ण चक्षुओं से,
दूर क्षितिज तक की सारी लालसाओं को,
खुले नेत्रों से ही पी जाना चाहता।
मानव मन की यही व्यथा है,
उद्धिग्न चितवन से वह क्या पाना चाहता है,
उसे खुद नहीं पता।
वह सोचता जिस आनंद को वह,
पिंजरे में कैद करना चाहता है,
वह यदि आता भी है तो
ग़मों की परछाई के साथ ही क्यों।
कहाँ है वो असीम आनंद।
क्यों है वह परिवर्तनशील।
यदि मन के व्यसनों को पूरा करने में ही आनंद है,
तो फिर ये अपना स्वरुप क्यों बदलता।
तरह-तरह के खेलों में मचलता बालक,
पौढ़ावस्था में खेलों के प्रति उदासीन क्यों है।
क्यों नहीं वृद्ध हुआ तन उन खिलौने से मोहित होता है,
जिसे पाकर बचपन में मन प्रफुल्लित हो उठता था।
क्यों नहीं जर्जर हुई ये काया,
उस मृगनयनी के वाणों से आहत होती,
जिसे देखकर यौवनकाल के मनमयूर नाच उठते थे।
अब वो भी तो एक मृगमरीचिका सी लग रही।
जो ईच्छाएं कभी बहुत अच्छी लग रही थी,
वो अब इस मन को नहीं भाती,
ऐसा क्यों।
वह सोचता _
आकांक्षाओं की पूर्ति मात्र में यदि आनंद होता तो,
वो अपना स्वरुप कदाचित नहीं बदलता।
तो फिर प्रश्न उठता है कि,
कहाँ है वो परमानंद,
जिसकी अनुभूति मात्र से,
पूरा रोम-रोम पुलकित हो उठते हैं,
अपूर्व आनंद मे सराबोर हो मनुष्य शून्य में समा जाता,
उत्तर अनुत्तरित है।
और मनुष्य अंधेरे में हाथ-पैर मारने को मजबूर हैं,
विश्वास करे भी तो किस पर,
बार-बार धोखा खाई हैं उसने,
कितने कड़वेपन के घूंट सहे है उसने,
अब अंतिम एक ही उपाय शेष बचे है,
यदि सत्य के मीठेपन का एहसास करना है,
तो आप खुद प्रयत्न कीजिए।
अन्यथा कड़वेपन का अनुभव के लिए,
पूरी जिंदगी बाकी पड़ी है।

मौलिक एवं स्वरचित

© ® मनोज कुमार कर्ण
कटिहार ( बिहार )
तिथि – ०५/०७/२०२१
मोबाइल न. – 8757227201

Language: Hindi
11 Likes · 12 Comments · 2029 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from मनोज कर्ण
View all
You may also like:
"कैसे व्याख्या करूँ?"
Dr. Kishan tandon kranti
💐अज्ञात के प्रति-89💐
💐अज्ञात के प्रति-89💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
न दिया धोखा न किया कपट,
न दिया धोखा न किया कपट,
Satish Srijan
दिव्य दर्शन है कान्हा तेरा
दिव्य दर्शन है कान्हा तेरा
Neelam Sharma
🙅परम ज्ञान🙅
🙅परम ज्ञान🙅
*Author प्रणय प्रभात*
वह जो रुखसत हो गई
वह जो रुखसत हो गई
श्याम सिंह बिष्ट
काश कभी ऐसा हो पाता
काश कभी ऐसा हो पाता
Rajeev Dutta
हट जा भाल से रेखा
हट जा भाल से रेखा
Suryakant Dwivedi
संबंधों के पुल के नीचे जब,
संबंधों के पुल के नीचे जब,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
स्याही की
स्याही की
Atul "Krishn"
"वक्त की औकात"
Ekta chitrangini
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
इंसान की भूख कामनाएं बढ़ाती है।
इंसान की भूख कामनाएं बढ़ाती है।
Rj Anand Prajapati
मयस्सर नहीं अदब..
मयस्सर नहीं अदब..
Vijay kumar Pandey
निशाना
निशाना
अखिलेश 'अखिल'
School ke bacho ko dusre shehar Matt bhejo
School ke bacho ko dusre shehar Matt bhejo
Tushar Jagawat
नववर्ष 2024 की अशेष हार्दिक शुभकामनाएँ(Happy New year 2024)
नववर्ष 2024 की अशेष हार्दिक शुभकामनाएँ(Happy New year 2024)
आर.एस. 'प्रीतम'
मौन
मौन
Shyam Sundar Subramanian
आदर्श शिक्षक
आदर्श शिक्षक
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
एक परोपकारी साहूकार: ‘ संत तुकाराम ’
एक परोपकारी साहूकार: ‘ संत तुकाराम ’
कवि रमेशराज
इस जमाने जंग को,
इस जमाने जंग को,
Dr. Man Mohan Krishna
बाल  मेंहदी  लगा   लेप  चेहरे  लगा ।
बाल मेंहदी लगा लेप चेहरे लगा ।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
कबूतर
कबूतर
Vedha Singh
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
2743. *पूर्णिका*
2743. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
इश्क में डूबी हुई इक जवानी चाहिए
इश्क में डूबी हुई इक जवानी चाहिए
सौरभ पाण्डेय
कैसे कहूँ किसको कहूँ
कैसे कहूँ किसको कहूँ
DrLakshman Jha Parimal
जात आदमी के
जात आदमी के
AJAY AMITABH SUMAN
आरजू
आरजू
Kanchan Khanna
पवित्र मन
पवित्र मन
RAKESH RAKESH
Loading...