*मौसम प्यारा लगे (वर्षा गीत )*
धन्यवाद
जिलाधिकारी रामपुर
आपके द्वारा फेसबुक पेज के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में मेरा वर्षा गीत गायन दिनांक 1 मई 2020 को विजेता घोषित किया गया।
गीत इस प्रकार है;-
मौसम प्यारा लगे (वर्षा गीत )
☔🌱☔🌱☔🌱☔🌱☔
बारिश की आई फुहार ,मौसम प्यारा लगे
(1)
कोयल भी गाई , चिड़िया भी गाई
बादल भी गरजा , मस्ती भी छाई
गाओ रे राग मल्हार ,थरथर जाड़ा लगे
बारिश की आई फुहार ,मौसम प्यारा लगे
(2)
छम छम छम छम , बूँदों का गाना
कहती पवन यह , मौसम सुहाना
आई है दिन में रात ,जग अँधियारा लगे
बारिश की आई फुहार ,मौसम प्यारा लगे
————————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश , बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 9997 615451