Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Sep 2017 · 2 min read

अनगढ आवारा पत्थर

मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।

मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर,
फेंक दिया इस धरा पर।
पूर्वजन्म के संस्कार,
ले आए जाने किस पार ।
सांसों का चल निकला सार,
बहने लगी जीवन की धार ।
समझ सका ना इस पार,
निर्दोश-अबोध कहलाया यार।
बेसुध ही रह गया पत्थर,
मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।

जननी-जनक ने लिया संभाल,
असहाय की बन गए ढाल।
निज गुणों का सार निकाल,
बेढंगे में दिया उनको डाल।
भाई-बहनों का प्यार कमाल,
करे तिरछी नजर – किसकी मजाल।
समाज बिछाने लगा अपना जाल,
दुनिया की समझ आने लगी चाल।
अनगढ आवारा नहीं रहा पत्थर,
गढ रहा था समाज अब पत्थर।
मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।

शिक्षकों ने अपार समझाया,
शिक्षा का सागर छलकाया।
संसारी ज्ञान भले कम पाया,
कई साल तक अव्वल आया।
नई तकनीक ने जाल फैलाया,
बुद्धि ने था कदम बढाया।
‘कुछ’ होने का लक्ष्य बनाया,
गजब आत्मविश्वास को पाया।
ज्ञान की चमक में पड गया पत्थर,
करवट लेने लगा था पत्थर।
मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।

संगत दोस्तों की अच्छी पाई,
सद्कर्मांे से यारी लगाई।
सदा साथ रही सच्चाई,
हर मोड पर झूठ हराई।
श्रद्धा विश्वास की राह अपनाई,
ईज्जत करी और ईज्जत कराई।
कई धोखों से मार भी खाई,
हर एक ने सीख सिखाई।
चमक की रगड से पत्थर,
चमक पाने लगा था पत्थर।
मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।

गुरुजी ने चमक पहचानी,
पत्थर होने लगा अब पानी।
जीवन परीक्षाआंे की कहानी,
छूट चली सब राह पुरानी।
सुप्त-द्वारों की राह निशानी,
कृपा हुई – ‘ध्यान विधियाॅं’ जानी।
पूर्ण समर्पण की जिन्दगानी,
मन्त्र पाया यह गुरु जुबानी।
‘हीरे’ की चमक में आया पत्थर,
‘हीरे’ की संज्ञा पा रहा था पत्थर ।
मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।

अद्र्धांगिनी का संग भरपूर,
प्रेम में रहने लगे सदैव चूर।
सखी-मां-बेटी बनी हूर,
झुका दिए कई मगरूर।
‘गौरी-शंकर’ शिखर मशहूर,
दिखाई भले दिया हो दूर।
चढने का जो लगा शुरूर,
कदम चूम किया मजबूर।
‘हीरा’ बना पडा था पत्थर,
तराशा ‘हीरा’ ना रहा था पत्थर ।
मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।

संतान मिली आखरी पडाव में,
जीवन-ज्ञान बहाया बहाव में।
बनते-बिगडते रिश्तों के गाॅंव में,
जीने का ढंग सिखाया चाव में।
सुख-दुख उतर आया पाॅंव में,
जा चढा ‘सन्यासी’ नाव में।
वास हुआ ‘मौन’ की छाॅंव में,
परमात्मा बरसा ‘शून्य’ ठहराव में।
अस्तित्व में बिखरा ‘हीरा’ बना पत्थर,
अन्तिम शब्द रहे –
‘‘ मैं ………. अनगढ आवारा पत्थर।।।’

आज दिनांक 10.03.2017 को अपने तथाकथित जीवन के 38 वर्ष पूरे करने पर 15 अगस्त 2004 को रचित यह कविता आपके सम्मुख प्रस्तुत की है। कृपा अपनी राय जरुर देंवें। धन्यवाद, आपका –
मा० राजेश लठवाल चिडाना (नैशनल अवार्डी) 9466435185

Language: Hindi
1 Like · 3 Comments · 389 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
10) “वसीयत”
10) “वसीयत”
Sapna Arora
"राज़-ए-इश्क़" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
🧟☠️अमावस की रात☠️🧟
🧟☠️अमावस की रात☠️🧟
SPK Sachin Lodhi
#शेर-
#शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
यारों की आवारगी
यारों की आवारगी
The_dk_poetry
कलम लिख दे।
कलम लिख दे।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
मैंने खुद के अंदर कई बार झांका
मैंने खुद के अंदर कई बार झांका
ruby kumari
Kahi pass akar ,ek dusre ko hmesha ke liye jan kar, hum dono
Kahi pass akar ,ek dusre ko hmesha ke liye jan kar, hum dono
Sakshi Tripathi
दोगला चेहरा
दोगला चेहरा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
समीक्षा- रास्ता बनकर रहा (ग़ज़ल संग्रह)
समीक्षा- रास्ता बनकर रहा (ग़ज़ल संग्रह)
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
अगर मेरी मोहब्बत का
अगर मेरी मोहब्बत का
श्याम सिंह बिष्ट
नशा
नशा
Ram Krishan Rastogi
ज़िंदगी तेरे मिज़ाज का
ज़िंदगी तेरे मिज़ाज का
Dr fauzia Naseem shad
कैमिकल वाले रंगों से तो,पड़े रंग में भंग।
कैमिकल वाले रंगों से तो,पड़े रंग में भंग।
Neelam Sharma
आव्हान
आव्हान
Shyam Sundar Subramanian
साथ हो एक मगर खूबसूरत तो
साथ हो एक मगर खूबसूरत तो
ओनिका सेतिया 'अनु '
ना रहीम मानता हूँ मैं, ना ही राम मानता हूँ
ना रहीम मानता हूँ मैं, ना ही राम मानता हूँ
VINOD CHAUHAN
हुनर
हुनर
अखिलेश 'अखिल'
*सेना वीर स्वाभिमानी (घनाक्षरी: सिंह विलोकित छंद)*
*सेना वीर स्वाभिमानी (घनाक्षरी: सिंह विलोकित छंद)*
Ravi Prakash
गांव - माँ का मंदिर
गांव - माँ का मंदिर
नवीन जोशी 'नवल'
सनम
सनम
Sanjay ' शून्य'
ବାତ୍ୟା ସ୍ଥିତି
ବାତ୍ୟା ସ୍ଥିତି
Otteri Selvakumar
Deepak Kumar Srivastava
Deepak Kumar Srivastava "Neel Padam"
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
हिन्दी पढ़ लो -'प्यासा'
हिन्दी पढ़ लो -'प्यासा'
Vijay kumar Pandey
बहुत दिनों के बाद दिल को फिर सुकून मिला।
बहुत दिनों के बाद दिल को फिर सुकून मिला।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
नाम हमने लिखा था आंखों में
नाम हमने लिखा था आंखों में
Surinder blackpen
मेला
मेला
Dr.Priya Soni Khare
2383.पूर्णिका
2383.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
बुरा वक्त
बुरा वक्त
लक्ष्मी सिंह
"औरत"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...