Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Sep 2016 · 2 min read

महाकवि तुलसी-महिमा

दन्त पंक्ति पट खोल, मुख तेहिं बोला राम जब|
सुत उपजा अनमोल, हुलसी हुलसी, जग चकित|| (सोरठा)

राजापुर शुभ रत्न समाना| उपजा जहँ तुलसी विद्वाना||
छंद शिरोमणि बाबा तुलसी| पिता आतमा माता हुलसी|१|
शुक्ल सप्तमी श्रावण मासा| तुलसी जन्मे बाँधी आसा||
पंदह सौ चौवन गंभीरा| कालिंदी तट धरा शरीरा|२|
गुरु नरहर्यानन्द सुहाये| रत्नावलि सन्मार्ग पठाये||
रामनाम महिमा जपि जानी| कर्मवीर तुलसी विज्ञानी|३|
परम भक्त कपि सज्जन चीन्हा| तब हनुमंत दरस हँसि दीन्हा||
राम दरस सिय संग करावा| चीन्हे नहिं तुलसी पछितावा|४|
मौनि अमावस पुनहिं दिखाये| बालरूप लखि अति सुख पाये||
भइ शिवकृपा मनहिं अकुलाये| ‘रामचरितमानस’ रचि पाये|५|

सुरसति हनुमत प्रेरना, हर्षित उमा महेश|
रामचरितमानस रचैं, सादर सुमिरि गणेश|| (दोहा)

नीतिपरक सत्कर्म प्रधाना| जन-कल्याणी मानस जाना||
समाधान सब ग्रन्थ करावै| जो नहिं बाँचै सो पछितावै|६|
‘कवितावलि’ ‘गीतावलि’ सोहे| ‘हनुमत-चालीसा’ मनमोहे||
‘बरवै-रामायण’ मनभावै| ‘रामलला नहछू’ दुलरावै|७|
विनय पत्रिका राम सुहाई| तुलसी निर्भय लखि प्रभुताई||
अवधी के सम्राट कहावैं| तुलसी जन-जन के मन भावैं|८|
श्रावण शुक्ला सप्तमि भायी | तुलसि जन्म निर्वाण प्रदायी||
सोलह सौ असि सम्वत द्वारे| गंग-तीर साकेत सिधारे|९|
जग में नहिं कवि तुलसि समाना| रचे ग्रन्थ अति पावन नाना||
छंद सुमन शुभ निज मन भाये| ‘अम्बरीष’ अर्चन करि ध्याये|१०| (चौपाई)

हनुमत किरपा ते गए, प्रभु चरनन कै पास|
वाल्मीकि अवतार हैं, त्यागी तुलसीदास|| (दोहा)

धरि रामछवि हिय नित्य तुलसी, राम महिमा गावहीं,
प्रभु भक्तिरसमय वृष्टि भू सुर, आमजन सुख पावहीं.
लखि छंदमय शुभ ग्रन्थ ‘मानस’, शिव मुदित आशिष हिये,
शुभ सृजन सत्य सनेह सुन्दर, ज्ञान सागर जानिये.. (हरिगीतिका)

रामभक्त तुलसी सहज, अमर सृजन प्रिय नाम|
कोटि-कोटि वंदन नमन, हिय ते नित्य प्रणाम|| (दोहा)

–इं० अम्बरीष श्रीवास्तव ‘अम्बर’

Language: Hindi
535 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
काग़ज़ ना कोई क़लम,
काग़ज़ ना कोई क़लम,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
** बहाना ढूंढता है **
** बहाना ढूंढता है **
surenderpal vaidya
बह रही थी जो हवा
बह रही थी जो हवा
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
ग़ज़ल/नज़्म - फितरत-ए-इंसा...आज़ कोई सामान बिक गया नाम बन के
ग़ज़ल/नज़्म - फितरत-ए-इंसा...आज़ कोई सामान बिक गया नाम बन के
अनिल कुमार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Ram Krishan Rastogi
पिता
पिता
Kavi Devendra Sharma
प्रेम
प्रेम
Ranjana Verma
*वोटर के बड़-भाग (हास्य कुंडलिया)*
*वोटर के बड़-भाग (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
लोभ मोह ईष्या 🙏
लोभ मोह ईष्या 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
शीत की शब में .....
शीत की शब में .....
sushil sarna
चार पैसे भी नही....
चार पैसे भी नही....
Vijay kumar Pandey
2245.
2245.
Dr.Khedu Bharti
पितृ स्तुति
पितृ स्तुति
दुष्यन्त 'बाबा'
चुप रहना ही खाशियत है इस दौर की
चुप रहना ही खाशियत है इस दौर की
डॉ. दीपक मेवाती
💐प्रेम कौतुक-352💐
💐प्रेम कौतुक-352💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सच है, दुनिया हंसती है
सच है, दुनिया हंसती है
Saraswati Bajpai
यादों की तुरपाई कर दें
यादों की तुरपाई कर दें
Shweta Soni
✍🏻 ■ रसमय दोहे...
✍🏻 ■ रसमय दोहे...
*Author प्रणय प्रभात*
मौहब्बत जो चुपके से दिलों पर राज़ करती है ।
मौहब्बत जो चुपके से दिलों पर राज़ करती है ।
Phool gufran
(22) एक आंसू , एक हँसी !
(22) एक आंसू , एक हँसी !
Kishore Nigam
मैं रात भर मैं बीमार थीऔर वो रातभर जागती रही
मैं रात भर मैं बीमार थीऔर वो रातभर जागती रही
Dr Manju Saini
यह जरूर एक क्रांति है... जो सभी आडंबरो को तोड़ता है
यह जरूर एक क्रांति है... जो सभी आडंबरो को तोड़ता है
Utkarsh Dubey “Kokil”
माँ
माँ
SHAMA PARVEEN
फिर से
फिर से
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
कोहरा और कोहरा
कोहरा और कोहरा
Ghanshyam Poddar
बहू-बेटी
बहू-बेटी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
योग
योग
लक्ष्मी सिंह
माई कहाँ बा
माई कहाँ बा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
तेरे हक़ में
तेरे हक़ में
Dr fauzia Naseem shad
जीवन मंत्र वृक्षों के तंत्र होते हैं
जीवन मंत्र वृक्षों के तंत्र होते हैं
Neeraj Agarwal
Loading...