Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 May 2022 · 2 min read

बेजुबां जीव

बेजुबां की है एक ये दास्तां……
था कुछ ऐसा उसके जीवन का कारवां।
रोज़ आता है वो घर पर…..
स्नेहपूर्ण आँखों से है देखता,
रोटी की आस लेकर, वो हमारे दर पर बैठता।
चोट लगने पर; वो हमारे पास आ जाता था……
बिना कुछ बोले वो, कुछ इस तरह अपना दर्द बयां कर जाता था।
इंसान को सब कुछ मिल जाए; कभी खुश नहीं होता…..
ज़रा जानवरों से सीखिये, जो इंसानों की तरह सभी को दिखाकर नहीं रोता।
हम अपनी स्वतंत्रता में भी कभी न हुए खुश…..
वो जीवन भर परतंत्र होकर भी ; न की शिकायतें न हुए मायूस।
हम बोलते हैं, हम करते हैं, अपनी भावनाएं व्यक्त…..
परन्तु, आज खुद से पूछिये?
हम जानवरों के प्रति क्यों हैं, इतने सख्त?
वो बोल नहीं सकते….
इसलिये, हम समझते हैं उन्हें निर्जीव….
उनके बिना, पृथ्वी न होगी कभी सजीव….
आखिर; वो भी हैं इस पृथ्वी के जीव।
याद रखिये, ईश्वर ने हमें एक समान बनाया है….
गर वो न हो, तो रह जायेगा पृथ्वी पर सिर्फ स्वार्थियों का साया है।
दिल है, दिमाग है, फिर भी…..
समझ नहीं पाता इंसान उनका दर्द ,
क्यों बन नहीं पाता इंसान उनका हमदर्द?
गर हैं ज़ज़्बात…..
क्यों समझ नहीं पाता उनकी बात?
हम कहते हैं खुद को समझदार…..
फिर क्यों नहीं होता उनके दर्द का आभास?
याद रखिये….
उनसे हमारा जीवन हैं, हम प्राणी उनके कर्ज़दार हैं।
असल में, इंसान कहलाने के योग्य हैं वो….
वो ही इसके हकदार हैं।
कभी सोचा है?
उनके लिए वो पल कितना भारी होगा….
जब स्वयं मनुष्य, काल बनकर…..
जानवरों को गाड़ी से रौंद देते हैं।
कितने कष्ट? कितनी यातनाएं?
हम उन्हें देते हैं।
वो चुपचाप बस, हम इंसान ने जो दिया…..
वो दर्द सहते हैं।
सोचो ? पता चलेगा….
वो कितना तड़पता होगा, आखिरी वक़्त उसके मुख से क्या निकलता होगा?
क्यों? नहीं समझते हम इंसान, उनको भी तकलीफ़ होती है।
उनका भी घर परिवार है, उनको भी जीने की आस है।
क्यों खो रहे हम इंसान, उनको जो हम पर विश्वास है?
दर्द में रहते हैं ये, इन्हें समझो तो कितना कुछ कहते हैं ये।
इंसान अपनी इंसानियत से दूर है….
फिर भी रखते, ये हमें महफूज़ हैं।
इतना होने पर तो कोई भी रोने लगे…..
फिर भी अगर किसी को कोई भी फ़र्क न पड़े…..
समझ लेना इंसान अपनी इंसानियत खोने लगे।
इनकी आँखों में आँसू, चेहरे पर मासूमियत….
फिर भी हम क्यों नहीं देते इन्हें अहमियत?
ये कड़वा सच है….
लेकिन सच तो आखिर सच है_
मर चुकी है इंसान के अंदर की इंसानियत।
_ ज्योति खारी

Language: Hindi
16 Likes · 12 Comments · 571 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
संस्कार और अहंकार में बस इतना फर्क है कि एक झुक जाता है दूसर
संस्कार और अहंकार में बस इतना फर्क है कि एक झुक जाता है दूसर
Rj Anand Prajapati
एक ख्वाब सजाया था मैंने तुमको सोचकर
एक ख्वाब सजाया था मैंने तुमको सोचकर
डॉ. दीपक मेवाती
कृषक
कृषक
Shaily
खुद ही रोए और खुद ही चुप हो गए,
खुद ही रोए और खुद ही चुप हो गए,
Vishal babu (vishu)
बच्चे
बच्चे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तमन्ना थी मैं कोई कहानी बन जाऊॅ॑
तमन्ना थी मैं कोई कहानी बन जाऊॅ॑
VINOD CHAUHAN
पिता
पिता
Dr Manju Saini
"सच का टुकड़ा"
Dr. Kishan tandon kranti
"नंगे पाँव"
Pushpraj Anant
श्री राम मंदिर
श्री राम मंदिर
Mukesh Kumar Sonkar
*बाल गीत (मेरा मन)*
*बाल गीत (मेरा मन)*
Rituraj shivem verma
नाबालिक बच्चा पेट के लिए काम करे
नाबालिक बच्चा पेट के लिए काम करे
शेखर सिंह
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
मैं अक्सर उसके सामने बैठ कर उसे अपने एहसास बताता था लेकिन ना
मैं अक्सर उसके सामने बैठ कर उसे अपने एहसास बताता था लेकिन ना
पूर्वार्थ
मान भी जाओ
मान भी जाओ
Mahesh Tiwari 'Ayan'
लाल फूल गवाह है
लाल फूल गवाह है
Surinder blackpen
इजोत
इजोत
श्रीहर्ष आचार्य
😊 #आज_का_सवाल
😊 #आज_का_सवाल
*Author प्रणय प्रभात*
कितनी सहमी सी
कितनी सहमी सी
Dr fauzia Naseem shad
मानता हूँ हम लड़े थे कभी
मानता हूँ हम लड़े थे कभी
gurudeenverma198
आज की बेटियां
आज की बेटियां
Shekhar Chandra Mitra
संस्कार संस्कृति सभ्यता
संस्कार संस्कृति सभ्यता
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो,कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो,
कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो,कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो,
Ranjeet kumar patre
तब घर याद आता है
तब घर याद आता है
कवि दीपक बवेजा
एक पेड़ ही तो है जो सभी प्राणियो को छाँव देता है,
एक पेड़ ही तो है जो सभी प्राणियो को छाँव देता है,
Shubham Pandey (S P)
मउगी चला देले कुछउ उठा के
मउगी चला देले कुछउ उठा के
आकाश महेशपुरी
*डायरी के कुछ प्रष्ठ (कहानी)*
*डायरी के कुछ प्रष्ठ (कहानी)*
Ravi Prakash
जागेगा अवाम
जागेगा अवाम
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
तेरी ख़ुशबू
तेरी ख़ुशबू
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
घिरी घटा घन साँवरी, हुई दिवस में रैन।
घिरी घटा घन साँवरी, हुई दिवस में रैन।
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...