Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 May 2022 · 2 min read

दोहा छंद विधान ( दोहा छंद में )

दोहा में लय, समकल -विषमकल, दग्धाक्षर ,
जगण पर विचार , ( दोहा छंद में )

दोहा लिखना सीखिए , शारद माँ धर ध्यान |
तेरह ग्यारह ही नहीं , होता पूर्ण विधान ||

गेय‌ छंद दोहा लिखो , लय का रखिए ख्याल |
जहाँ कलन में मेल हो , बन जाती है ताल ||

चार चरण सब जानते , तेरह ग्यारह भार |
चूक कलन से चल उठे , दोहा पर तलवार ||

अष्टम नौवीं ले जहाँ , दो मात्रा का भार |
दोहा अटता है वहाँ , गाकर देखो यार ||

जगण जहाँ पर कर रहा , दोहे का आरंभ |
क्षति होना कुछ मानते , कहें टूटता दंभ ||

यदि देवों के नाम हों , जैसे नाम. गणेश |
जगण दोष सब दूर हों, ऐसे देव महेश ||

पचकल का प्रारंभ भी , लय‌ को जाता लील |
खुद गाकर ही देखिए , पता चलेगी ढील ||

अब कलन ( समकल- विषमकल )को समझिए ~

तीन-तीन-दो , से करें , पूरा अठकल एक |
जोड़ रगण “दो- एक -दो” , विषम चरण तब नेक ||

चार – चार का जोड़ भी , होता अठकल. मान |
विषम चरण में यति नगण , सुंदर देता तान ||
(रगण = 212 , नगण = 111)

विषम चरण यति जानिए , करे रगण से गान |
अथवा करता हो नगण , दोहा का उत्थान ||

यह लय देते है सदा , गुणी जनों का शोध |
खुद गाकर ही देखिए , हो जाएगा बोध ||

सम चरणों को जानिए , तीन – तीन- दो -तीन |
चार- चार सँग तीन से , ग्यारह लगे प्रवीन ||

‘विषम’ चरण के अंत में , रगण नगण दो लाल |
जो चाहो स्वीकारिए , पर ‘सम’ रखता ताल ||

षटकल का चरणांत भी , सम में करता खेद |
दोहा लय खोता यहाँ , लिखे ‘सुभाषा ‘ भेद ||

सम- सम से चौकल बने , त्रिकल त्रिकल हो साथ |
दोहा लय में नाचता फैला दोनों हाथ ||

~~~~~`~~
निम्न दो दोहो में पहला चरण गलत लिखा व उसे
सही करके तीसरे चरण में बलताया है कि इस
तरह लिखना सही होता है

दोहा लिखना सरल है , चरण बना यह दीन |
दोहा लिखना है सरल , चरण नहीं अब हीन ||

दोहा लिखे आप सभी , नहीं चरण तुक तान |
आप सभी दोहा लिखें , दिखे चरण में गान ||

भरपाई‌ मात्रा करें , माने दोहा आप |
गलत राह पर जा रहे , छोड़ कलन के माप ||
~~~~~

अब दग्धाक्षर प्रयोग पर ~

दग्धाक्षर न कीजिए , दोहा हो प्रारंभ |
कहता पिंगल ग्रंथ है , सभी विखरते दंभ ||

इनको‌ झ र भ ष जानिए , ह भी रहे समाय‌ |
पाँच वर्ण यह लघु सदा , निज हानी बतलाय ||

पाँच वर्ण यह दीर्घ हो , करिये खूब प्रयोग |
कहत सुभाषा आपसे , दूर तभी सब रोग ||

विशेष ~
दोहा में यदि कथ्य हो , तथ्य. युक्त संदेश |
अजर – अमर दोहा रहे , कोई हो परिवेश ||

तुकबंदी दोहा बना , नहीं तथ्य पर तूल |
ऐसे दोहे जानिए , होते केवल. भूल ||

उपसंहार

विनती हम सबसे करें , अधिक न जानें ज्ञान |
पर जो कुछ भी जानता , साँझा है श्रीमान ||🙏

दोहा में लिखकर. यहाँ , बतलाया जो सार |
मौसी मेरी ‌ शारदे , करती कृपा अपार ||

डिग्री रख दी ताक पर , सीधा नाम सुभाष |
लिखता रहता हूँ सदा , मन‌‌‌‌‌ में लिए प्रकाश ||

सुभाष सिंघई जतारा {टीकमगढ़) म०प्र०

Language: Hindi
4 Likes · 3 Comments · 1190 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
उस जैसा मोती पूरे समन्दर में नही है
उस जैसा मोती पूरे समन्दर में नही है
शेखर सिंह
दोस्ती
दोस्ती
Neeraj Agarwal
खामोशियां मेरी आवाज है,
खामोशियां मेरी आवाज है,
Stuti tiwari
I am sun
I am sun
Rajan Sharma
मुक्तक
मुक्तक
sushil sarna
किसी के साथ सोना और किसी का होना दोनों में ज़मीन आसमान का फर
किसी के साथ सोना और किसी का होना दोनों में ज़मीन आसमान का फर
Rj Anand Prajapati
उदासीनता
उदासीनता
Shyam Sundar Subramanian
असतो मा सद्गमय
असतो मा सद्गमय
Kanchan Khanna
♥️राधे कृष्णा ♥️
♥️राधे कृष्णा ♥️
Vandna thakur
सच बोलने वाले के पास कोई मित्र नहीं होता।
सच बोलने वाले के पास कोई मित्र नहीं होता।
Dr MusafiR BaithA
■ हार के ठेकेदार।।
■ हार के ठेकेदार।।
*Author प्रणय प्रभात*
*मंत्री जी भी कभी किसी दिन, ई-रिक्शा पर बैठें तो (हिंदी गजल-
*मंत्री जी भी कभी किसी दिन, ई-रिक्शा पर बैठें तो (हिंदी गजल-
Ravi Prakash
मन कहता है
मन कहता है
Seema gupta,Alwar
राजभवनों में बने
राजभवनों में बने
Shivkumar Bilagrami
जुबान
जुबान
अखिलेश 'अखिल'
दुनिया इश्क की दरिया में बह गई
दुनिया इश्क की दरिया में बह गई
प्रेमदास वसु सुरेखा
मित्रता का मोल
मित्रता का मोल
DrLakshman Jha Parimal
भिनसार हो गया
भिनसार हो गया
Satish Srijan
"शेष पृष्ठा
Paramita Sarangi
चलते चलते
चलते चलते
ruby kumari
💐अज्ञात के प्रति-105💐
💐अज्ञात के प्रति-105💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
चिढ़ है उन्हें
चिढ़ है उन्हें
Shekhar Chandra Mitra
"मैं एक कलमकार हूँ"
Dr. Kishan tandon kranti
भारत देश
भारत देश
लक्ष्मी सिंह
आत्मबल
आत्मबल
Punam Pande
आइये झांकते हैं कुछ अतीत में
आइये झांकते हैं कुछ अतीत में
Atul "Krishn"
नव दीप जला लो
नव दीप जला लो
Mukesh Kumar Sonkar
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।
Shashi Dhar Kumar
नारी शक्ति
नारी शक्ति
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हुआ है अच्छा ही, उनके लिए तो
हुआ है अच्छा ही, उनके लिए तो
gurudeenverma198
Loading...