मन बांधे कब बंधा
मन बांधे से न बंधा, ऊँची उड़े उड़ान
बाँधा जिसने है इसे, वो ही चतुर सुजान
**
लोभ करना बुरी बला,जाओगे तुम डूब
बनो सहारा दीन का, अच्छे बन इंसान
**
ज्ञानी चाहे तुम बनो, ऊंचे पद आसीन
रहिये सदा विनम्र भाव, मत कीजे अभिमान
**
त्यौहारों का देश ये, भारत जिसका नाम
संस्कृति में धनवान है, सब धर्मों की खान
**
अतिथि का सत्कार यहाँ, नहीं किसी से बैर
गौ को भी माता कहें, नदियों का सम्मान