Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Jun 2022 · 1 min read

कभी-कभी आते जीवन में…

कभी-कभी आते जीवन में,
ऐसे सुखकर पल।
झूम-झूम उठता मन, जैसे
आवारा बादल।

निज अस्तित्व खोज में मानव,
दिनभर चला चले।
रोज निकलता सूरज जैसे,
जैसे रोज ढले।
आस बँधाती आकर जग को,
शुभ्र किरण चंचल।
कभी-कभी …..

बहुत दिनों के बाद कभी यूँ,
दो प्रेमी मिलते।
उमड़ता नेह, पुष्प खुशी के,
मन-मानस खिलते।
बातें करते चलते, जाते
कितनी दूर निकल।
कभी-कभी……

पूर्ण चंद्र को देख गगन में,
सागर-ज्वार उठे।
रूप पान कर रिदय तृप्त हो,
तब ही वेग घटे।
पा संस्पर्श रवि-रश्मियों का
खिलते ज्यों शतदल
कभी-कभी…..

बाँध टकटकी प्यासा चातक,
तकता स्वाति-नखत।
चकोर शशि का रूप निहारे,
चाहे उसे फ़क़त।
तोड़ बंध मिलने सागर से,
बहती नदी विकल।
कभी-कभी……

झलक प्रिय की जरा दिखे तो,
मन झूमे-नाचे।
ओझल होते ही छवि उसकी,
गुण उसके बाँचे।
खुशबू से आँगन भर जाता,
खुशियों से आँचल।
कभी-कभी…..

जीवन एक सफर है जिसमें,
कदम-कदम काँटे।
सुख की कलियाँ, गम के बदरा
भाग्य-चक्र बाँटे।
मिलते यहाँ सुजन कुछ, जिनसे
मिलता ज्ञान विरल।

कभी-कभी आते जीवन में,
ऐसे सुखकर पल।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र.)
“काव्य अक्षत” से

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 4 Comments · 407 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ.सीमा अग्रवाल
View all
You may also like:
हे सर्दी रानी कब आएगी तू,
हे सर्दी रानी कब आएगी तू,
ओनिका सेतिया 'अनु '
हां....वो बदल गया
हां....वो बदल गया
Neeraj Agarwal
रमेशराज की वर्णिक एवं लघु छंदों में 16 तेवरियाँ
रमेशराज की वर्णिक एवं लघु छंदों में 16 तेवरियाँ
कवि रमेशराज
दिल में आग , जिद और हौसला बुलंद,
दिल में आग , जिद और हौसला बुलंद,
कवि दीपक बवेजा
मुक्तक
मुक्तक
sushil sarna
24/234. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/234. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
लहर-लहर दीखे बम लहरी, बम लहरी
लहर-लहर दीखे बम लहरी, बम लहरी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
Dr Archana Gupta
‼ ** सालते जज़्बात ** ‼
‼ ** सालते जज़्बात ** ‼
Dr Manju Saini
प्यारा सा गांव
प्यारा सा गांव
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
International Yoga Day
International Yoga Day
Tushar Jagawat
Mohabbat
Mohabbat
AMBAR KUMAR
नये गीत गायें
नये गीत गायें
Arti Bhadauria
मेरी कलम......
मेरी कलम......
Naushaba Suriya
*
*"जन्मदिन की शुभकामनायें"*
Shashi kala vyas
आपकी लिखावट भी यह दर्शा देती है कि आपकी बुद्धिमत्ता क्या है
आपकी लिखावट भी यह दर्शा देती है कि आपकी बुद्धिमत्ता क्या है
Rj Anand Prajapati
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की १३२ वीं जयंती
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की १३२ वीं जयंती
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
दिल में
दिल में
Dr fauzia Naseem shad
चुनौती हर हमको स्वीकार
चुनौती हर हमको स्वीकार
surenderpal vaidya
मैं और दर्पण
मैं और दर्पण
Seema gupta,Alwar
You do NOT need to take big risks to be successful.
You do NOT need to take big risks to be successful.
पूर्वार्थ
दीप माटी का
दीप माटी का
Dr. Meenakshi Sharma
*किसी बच्चे के जैसे मत खिलौनों से बहल जाता (मुक्तक)*
*किसी बच्चे के जैसे मत खिलौनों से बहल जाता (मुक्तक)*
Ravi Prakash
जिंदगी की राहों पे अकेले भी चलना होगा
जिंदगी की राहों पे अकेले भी चलना होगा
VINOD CHAUHAN
तुम करो वैसा, जैसा मैं कहता हूँ
तुम करो वैसा, जैसा मैं कहता हूँ
gurudeenverma198
मायड़ भौम रो सुख
मायड़ भौम रो सुख
लक्की सिंह चौहान
पाप का भागी
पाप का भागी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जवाब दो हम सवाल देंगे।
जवाब दो हम सवाल देंगे।
सत्य कुमार प्रेमी
कविता: सपना
कविता: सपना
Rajesh Kumar Arjun
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Loading...