Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Jun 2022 · 4 min read

उफ्फ! ये गर्मी मार ही डालेगी

म‌ई से जुलाई तक में भारत के सभी राज्य में लगभग सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। अब सवाल उठता है कि गर्मी हर साल क्यों बढ़ती जा रही है ? गर्मी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए ? क्या एसी, कूलर, पंखा चला लेने से ही गर्मी से राहत मिल पाएगी या फिर हम भारतीयों को हर साल बढ़ती गर्मी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चिंतन करने की जरूरत है ?‌ कही विकास के नाम पर हम अपने देश का विनाश तो नहीं कर रहे है ? संपूर्ण विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां लगभग हर प्रकार की खेती हो सकती हैं। विश्व में सबसे अच्छा मौसम भारत में रहता है। भारत में ना अधिक गर्मी पड़ती है, ना ही अधिक सर्दी पड़ती है। वर्तमान में हर साल गर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके कारण सामान्यतः प्रदूषण का बढ़ना, विकास ‌कार्य, आधुनिकता के चक्कर में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना इत्यादि हैं।

अगर हम व्यक्तिगत तौर पर सोचे कि हमें गर्मी से कैसे राहत मिलेगी तो सबसे पहले हमें अपना टाइम टेबल बदलने की जरूरत होगी। सुबह और शाम में गर्मी कम पड़ती है। इसलिए सुबह और शाम के वक्त हम बाहर का काम आसानी से कर सकते है। अगर आपको ऑफिस जाना है तो साथ में पानी की बोतल रखना चाहिए। आप ऑफिस जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आप को ध्यान देना चाहिए कि आपके ऑफिस जाने के लिए मेट्रो सही रहेगी या फिर कैब ? आपको ऑफिस जाने के लिए सिर्फ ऑटो, रिक्शा का इस्तेमाल करना पड़ता है तो उस दौरान आपको अपने चेहरे को सूती कपड़े से ढकने की जरूरत है और इसके अलावा आपको छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। दफ्तर में नियमित तौर पर पानी पीते रहना चाहिए। ‌आपको दोपहर का खाना या लंच साधा करना चाहिए जैसे लस्सी, रोटी, सब्जी, चावल आदि और ज्यादा तेल वाला खाना खाने से बचना चाहिए। हमेशा एसी के नीचे नहीं बैठा रहना चाहिए।‌ सुबह और शाम के समय पार्क में टहलना चाहिए। अगर संभव हो सके तो हर दूसरे दिन जूस पीना चाहिए या फिर रोज ग्लूकोज पी सकते है। आपको जूस और ग्लूकोज अच्छा नहीं लगता है तो आप नींबू पानी का सेवन भी कर सकते है। कम से कम 2 बार स्नान करना चाहिए और स्नान के दौरान ध्यान या मेडिटेशन कर सकते है।

अगर हम आए दिन बढ़ती गर्मी से राष्ट्रीय स्तर पर राहत की बात करते हैैं, तो हमें अपने देश के पर्यावरण पर ध्यान देने की जरूरत है। हम विकास के नाम पर अपने देश के पर्यावरण का नाश कर रहे हैं। गांव-गांव में हम सड़क पहुंचा रहे हैं। कई राज्य ऐसे हैं, जो पहाड़ी क्षेत्रों में है। वहां हम गांव-गांव में सड़क पहुंचाने के लिए कई हजार पेड़ों और पहाड़ियों को काट रहे हैं। क्या हमारे पास सड़क के अलावा कोई और योजना नहीं है गांव को विकसित करने और बनाने के लिए ? हम सभी सुनते आ रहे हैं कि असली भारत गांवों में बसता है। सिर्फ एक मामूली सी सड़क के लिए अगर हम अपने गांव के पर्यावरण और प्रकृति से खेल रहे हैं तो यह हमारे देश के लिए कितना उचित है ? जिस सड़क के बदले हम हजारों पेड़ काट देते हैं क्या उन पेड़ों के बदले हम नए पेड़ लगाते हैं ? आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की बात की जा रही है। विश्व के शीर्ष-20 प्रदूषण वाले शहरों में भारत के सबसे अधिक शहर शामिल है।‌ क्या यह भारत के लिए शर्म की बात नहीं है ? हमारे राजनेता और शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के बारे में क्यों सोचते हैं ? बताइए कितने अधिकारियों और राजनेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करवाया और वृक्षारोपण करवाया तो कितने पौधे पेड़ बने क्या आपके पास कोई आंकड़ा है ?

भारत जितना बड़ा देश है, इतने बड़े देश को हर चीज और हर क्षेत्र को एक साथ लेकर चलने की जरूरत होती है। अगर हम सोचेंगे कि सिर्फ आईटी सेक्टर को या आधुनिकता के चक्कर में हम अपने देश की नदियों को और जंगलों को प्रदूषित करते रहे तो यह हमारा मूर्खतापूर्ण कदम होगा। हमारी सरकार ने देश को चलाने के लिए कई मंत्रालय बनाए हैं। पर्यावरण मंत्रालय जिनमें से एक है। क्या आप बता सकते हैं पर्यावरण मंत्रालय क्या करता है ? हमारे देश में पर्यावरण मंत्रालय सिर्फ विज्ञापन बनाने और चलाने तक ही सीमित रहता है। क्या पर्यावरण मंत्रालय का यह काम नहीं है कि वह हर राज्य में जिला स्तर पर कार्य करें ? हर साल उत्तराखंड सहित कई राज्यों के जंगलों में आग लग जाती है और हमारा पर्यावरण मंत्रालय कुंभकरण की नींद में सोया रहता है। एक-दो साल पहले जब कोरोना महामारी ने दस्तक दी तो समस्त भारतवर्ष में त्राहि-त्राहि मची हुई थी। नदियों के किनारे लाशों का अंबार लगा था। उस वक्त हमारा पर्यावरण मंत्रालय नदी संरक्षण के नाम पर घंटी, थाली और शंख बजा रहा था। इसके अलावा धार्मिक आस्था और मोक्ष के नाम पर गंगा नदी में हर साल सैंकड़ों लाशें फेंक दी जाती है‌ और पूजा-पाठ के नाम पर नदियों में प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में जलते दिए, फूल मालाएं और इत्यादि चीजें फेंकी जाती है। आखिर आस्था के नाम पर हम अपने देश की नदियों और जंगलों को प्रदूषित क्यों कर रहे हैं ?

वर्तमान से अगर हम सीख नहीं लेते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब भारत के कई शहरों में मई-जून-जुलाई के महीने में रहना दुश्वार हो जाएगा। जिस तेजी से हमारे शहरों में एसी, कूलर का चलन चल रहा है। उस तेजी से भारत में बहुत ही जल्द पर्यावरण विस्फोट होने जा रहा है। हमें वक्त रहते अपने देश के पर्यावरण के बारे में गंभीर और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आइए आप और हम अपने घर से शुरुआत करते हैं। कम से कम पॉलीथिन का इस्तेमाल करते हैं। बिजली, पानी का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करते हैं और हर वर्ष 2 पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाते हैं।

– दीपक कोहली

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 2 Comments · 513 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
लेशमात्र भी शर्म का,
लेशमात्र भी शर्म का,
sushil sarna
क्रिकेटी हार
क्रिकेटी हार
Sanjay ' शून्य'
बुद्ध धम्म हमारा।
बुद्ध धम्म हमारा।
Buddha Prakash
नई उम्मीद
नई उम्मीद
Pratibha Pandey
पल
पल
Sangeeta Beniwal
सिंह सा दहाड़ कर
सिंह सा दहाड़ कर
Gouri tiwari
दलित साहित्यकार कैलाश चंद चौहान की साहित्यिक यात्रा : एक वर्णन
दलित साहित्यकार कैलाश चंद चौहान की साहित्यिक यात्रा : एक वर्णन
Dr. Narendra Valmiki
लड़को की समस्या को व्यक्त किया गया है। समाज में यह प्रचलन है
लड़को की समस्या को व्यक्त किया गया है। समाज में यह प्रचलन है
पूर्वार्थ
■ जय लोकतंत्र■
■ जय लोकतंत्र■
*Author प्रणय प्रभात*
रंजीत कुमार शुक्ल
रंजीत कुमार शुक्ल
Ranjeet kumar Shukla
छन्द- सम वर्णिक छन्द
छन्द- सम वर्णिक छन्द " कीर्ति "
rekha mohan
सीख लिया मैनै
सीख लिया मैनै
Seema gupta,Alwar
हरि लापता है, ख़ुदा लापता है
हरि लापता है, ख़ुदा लापता है
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
रंग रंगीली होली आई
रंग रंगीली होली आई
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
द्रौपदी
द्रौपदी
SHAILESH MOHAN
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
DrLakshman Jha Parimal
रेस का घोड़ा
रेस का घोड़ा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जिंदगी में गम ना हो तो क्या जिंदगी
जिंदगी में गम ना हो तो क्या जिंदगी
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
देश के दुश्मन कहीं भी, साफ़ खुलते ही नहीं हैं
देश के दुश्मन कहीं भी, साफ़ खुलते ही नहीं हैं
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*प्रकृति का नव-वर्ष 【घनाक्षरी】*
*प्रकृति का नव-वर्ष 【घनाक्षरी】*
Ravi Prakash
23/194. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/194. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सरकारों के बस में होता हालतों को सुधारना तो अब तक की सरकारें
सरकारों के बस में होता हालतों को सुधारना तो अब तक की सरकारें
REVATI RAMAN PANDEY
जै जै जग जननी
जै जै जग जननी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
ज्ञानी मारे ज्ञान से अंग अंग भीग जाए ।
ज्ञानी मारे ज्ञान से अंग अंग भीग जाए ।
Krishna Kumar ANANT
*तेरा इंतज़ार*
*तेरा इंतज़ार*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
तेरा एहसास
तेरा एहसास
Dr fauzia Naseem shad
आईने में ...
आईने में ...
Manju Singh
न मुमकिन है ख़ुद का घरौंदा मिटाना
न मुमकिन है ख़ुद का घरौंदा मिटाना
शिल्पी सिंह बघेल
विश्व रंगमंच दिवस पर....
विश्व रंगमंच दिवस पर....
डॉ.सीमा अग्रवाल
दोहावली
दोहावली
Prakash Chandra
Loading...