Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Jun 2021 · 2 min read

आओ इश्को करम की बात करें, आओ तेरे सनम की बात करें।

आओ इश्को करम की बात करें।
आओ तेरे सनम की की बात करें।

जिस्म जिसपर शबाब छाया है।
बकौल तेरे रुआब आया है।
आंखों में जिसके दो जहाँ तेरे।
रूख़ पे जिसके गुलाब आया है।
जिसके होठों पे मय थिरकती है।
आज कोयल सी जो चहकती है।
आज यह दिलफ़रेब चेहरा जो।
तेरे जेहन पे खूब छाया है।
ये बदन जब जहाँ में आया था।
शमा कुछ और ही नुमायाँ था।
कई दिल टूटे कई बिखरे थे।
मां की खातिर नए कुछ फिकरे थे।
खुश तो थे मगर न थे ऐसे।
बेटा होने पे जिस तरह होते।
मैं भी उनके बदन का हिस्सा थी।
नन्ही सी मैं भी इक फरिश्ता थी।
पैसे जिनसे मिठाई आनी थी।
महफ़िल जिनसे सजाई जानी थी।
ख़र्च वो हो गए बचाने में।
पैदा होते दहेज खाने में।
एक एक सिक्का जोड़ते बैठे।
उम्र भर रिश्ता खोजते बैठे।

आओ मुझसे रकम की बात करें।
आओ तेरे सनम की बात करें।

राह चलते नज़र उठाते हैं।
जिस्म पर हर कहीं गड़ाते हैं।
कहीं एक पूंछ जैसे हिलती है।
न दिखे लार पर टपकती है।
अच्छे खासे हैं जवां मर्द मगर।
याद वो जानवर दिलाते हैं।
देखा है जितनी बार सोचा है।
उसने ख्वाबों में हमको भोगा है।
ख़्याल में वो हमें ले जाते हैं।
दिल को ऐसे भी वो बहलाते हैं।
टूटता है बदन पिघलता है।
एक लावा सा दिल में बहता है।
अपना घर भी नहीं सुरक्षित है।
बारहा दिल ये हमसे कहता है।
रिश्ते देखे हैं तार तार यहाँ।
सारे नाते हुए बदकार यहाँ।
जब भी मौका मिले उठाते हैं।
नोंचते कमसिनों को खाते हैं।
अपने घर में भी कोई लड़की है।
जाने कैसे वो भूल जाते हैं।

आओ उनके हरम की बात करें।
आओ तेरे सनम की बात करें।

Language: Hindi
10 Likes · 1 Comment · 272 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नशा और युवा
नशा और युवा
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
दोहे- साँप
दोहे- साँप
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
प्रार्थना
प्रार्थना
Dr Archana Gupta
अलगाव
अलगाव
अखिलेश 'अखिल'
बमुश्किल से मुश्किल तक पहुँची
बमुश्किल से मुश्किल तक पहुँची
सिद्धार्थ गोरखपुरी
जीवन !
जीवन !
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
ऋतुराज
ऋतुराज
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
3235.*पूर्णिका*
3235.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*पुस्तक समीक्षा*
*पुस्तक समीक्षा*
Ravi Prakash
*सत्य ,प्रेम, करुणा,के प्रतीक अग्निपथ योद्धा,
*सत्य ,प्रेम, करुणा,के प्रतीक अग्निपथ योद्धा,
Shashi kala vyas
जब किसी व्यक्ति और महिला के अंदर वासना का भूकम्प आता है तो उ
जब किसी व्यक्ति और महिला के अंदर वासना का भूकम्प आता है तो उ
Rj Anand Prajapati
"जीना-मरना"
Dr. Kishan tandon kranti
आप अच्छे हो उससे ज्यादा,फर्क आप कितने सफल
आप अच्छे हो उससे ज्यादा,फर्क आप कितने सफल
पूर्वार्थ
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हवन
हवन
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
■ सियासी व्यंग्य-
■ सियासी व्यंग्य-
*Author प्रणय प्रभात*
💐अज्ञात के प्रति-19💐
💐अज्ञात के प्रति-19💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
विषय:- विजयी इतिहास हमारा।
विषय:- विजयी इतिहास हमारा।
Neelam Sharma
स्त्री:-
स्त्री:-
Vivek Mishra
“दो अपना तुम साथ मुझे”
“दो अपना तुम साथ मुझे”
DrLakshman Jha Parimal
हम भी नहीं रहते
हम भी नहीं रहते
Dr fauzia Naseem shad
कैसा क़हर है क़ुदरत
कैसा क़हर है क़ुदरत
Atul "Krishn"
*स्वच्छ मन (मुक्तक)*
*स्वच्छ मन (मुक्तक)*
Rituraj shivem verma
तेरी सख़्तियों के पीछे
तेरी सख़्तियों के पीछे
ruby kumari
चलते जाना
चलते जाना
अनिल कुमार निश्छल
रो रो कर बोला एक पेड़
रो रो कर बोला एक पेड़
Buddha Prakash
तुम बहुत प्यारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
पेड़ पौधे (ताटंक छन्द)
पेड़ पौधे (ताटंक छन्द)
नाथ सोनांचली
जो भी मिलता है दिलजार करता है
जो भी मिलता है दिलजार करता है
कवि दीपक बवेजा
कहां नाराजगी से डरते हैं।
कहां नाराजगी से डरते हैं।
सत्य कुमार प्रेमी
Loading...