Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jun 2017 · 2 min read

???#” सुहागरात एक एहसास”#???

????? “सुहागरात एक एहसास”????

?दाम्पत्य जीवन की पवित्र,
पहली सीढ़ी , पहली बात।
उलझन में दिल, अजीब ख्याल,
कैसी होती है सुहागरात।।

?दो अनजाने सहमे दिल,
हुई है चंद सिर्फ मुलाकात।
बंद दरवाजा, सजी है सेज,पर,
क्या हो बात? कैसी शुरुआत ?

?वह डर नही,…. नहीं है डर,
जो धड़कनों के साथ बह रहा।
पर, सहमा रक्तवेग, मध्दम स्वर,
अंतर्मन से शायद कुछ कह रहा।।

?साँसे भी कुछ देर शांत रह,
फिर सहसा तेज बहने लगती।
रक्त वाहनियों से कपकपी भी,
चुपके से कानों में कुछ कहने लगती।।

?हजारों सवाल मन ही मन में,
मचलते, द्वंद खुद से करते है।
चुपचाप सहम के दोनों मन,
क्या पूछे ? कहते रहते है।।

?हाथ से खुद के हाथ को,
बस यूं ही मलते रहते है।
जज्बात बहुत सीने में, पर,
तन से हिलते डुलते रहते है।।

?खामोश जुबां, कंपित कंठ-ध्वनि,
सूखे लब, मुख भार बढ़ाते है।
झुके नयन घूंघट भीतर ही,
पल-पल मन को सकुचाते है।।

?सुहाग-हाथ, सुहागन-घूंघट को,
डरे, सहमे, घबराये उठाते हैं।
मुँह दिखाई रश्म बताकर, वर,
पहली सीढ़ी पर पाँव जमाते हैं।।

?लज्जा… , घूंघट को हटा देख,
पर्दा हाथों का लगाती है।
स्पर्श मात्र से कंपित तन को,
फिर स्थिर मुद्रा पर लाती है।।

?हाथ पिया का पाकर हाथ,
साँसों का वेग बढ़ाती है।
नवजीवन में प्रवेश एहसास,
पल-पल मन में संजोती है।।

?बहते भावों को कर स्थिर,
जीवनसाथी कह बात बढ़ाते है।
कुछ सवाल , कुछ समझाइस दे,
नवजीवन का अर्थ समझाते हैं।।

?होकर परिचित भावनाओं से,
परिचय रूह का कराते है।
पावन रिश्ते की अहमियत जान,
सुंदर जीवन की नींव सजाते हैं।।

?दो अंजान तन, दो अंजान मन,
जीवन पथ पर एक हो जाते है।
धर्म-कर्म, रीति-रिवाज, विश्वास,
बन्धन को “सुहागरात” बताते हैं।।

****कलम से****

संतोष बरमैया “जय”

Language: Hindi
1279 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*सुबह हुई तो सबसे पहले, पढ़ते हम अखबार हैं (हिंदी गजल)*
*सुबह हुई तो सबसे पहले, पढ़ते हम अखबार हैं (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
चलो स्कूल
चलो स्कूल
Dr. Pradeep Kumar Sharma
होली कान्हा संग
होली कान्हा संग
Kanchan Khanna
■ मुक्तक...
■ मुक्तक...
*Author प्रणय प्रभात*
राजतंत्र क ठगबंधन!
राजतंत्र क ठगबंधन!
Bodhisatva kastooriya
-- तभी तक याद करते हैं --
-- तभी तक याद करते हैं --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
खिचड़ी
खिचड़ी
Satish Srijan
भारत मे शिक्षा
भारत मे शिक्षा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
श्री राम का अन्तर्द्वन्द
श्री राम का अन्तर्द्वन्द
Paras Nath Jha
रोशनी की शिकस्त में आकर अंधेरा खुद को खो देता है
रोशनी की शिकस्त में आकर अंधेरा खुद को खो देता है
कवि दीपक बवेजा
संगीत........... जीवन हैं
संगीत........... जीवन हैं
Neeraj Agarwal
घंटा हिलाने वाली कौमें
घंटा हिलाने वाली कौमें
Shekhar Chandra Mitra
रूप जिसका आयतन है, नेत्र जिसका लोक है
रूप जिसका आयतन है, नेत्र जिसका लोक है
महेश चन्द्र त्रिपाठी
स्वाल तुम्हारे-जवाब हमारे
स्वाल तुम्हारे-जवाब हमारे
Ravi Ghayal
हम कहां तुम से
हम कहां तुम से
Dr fauzia Naseem shad
हिंसा
हिंसा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
*पशु से भिन्न दिखने वाला .... !*
*पशु से भिन्न दिखने वाला .... !*
नेताम आर सी
आईना ही बता पाए
आईना ही बता पाए
goutam shaw
Chalo khud se ye wada karte hai,
Chalo khud se ye wada karte hai,
Sakshi Tripathi
युद्ध
युद्ध
Dr.Priya Soni Khare
"लोभ"
Dr. Kishan tandon kranti
♥️पिता♥️
♥️पिता♥️
Vandna thakur
दुश्मन जमाना बेटी का
दुश्मन जमाना बेटी का
लक्ष्मी सिंह
मुजरिम करार जब कोई क़ातिल...
मुजरिम करार जब कोई क़ातिल...
अश्क चिरैयाकोटी
ख्वाहिशों का टूटता हुआ मंजर....
ख्वाहिशों का टूटता हुआ मंजर....
Jyoti Khari
मुखड़े पर खिलती रहे, स्नेह भरी मुस्कान।
मुखड़े पर खिलती रहे, स्नेह भरी मुस्कान।
surenderpal vaidya
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
Phool gufran
सपनो का सफर संघर्ष लाता है तभी सफलता का आनंद देता है।
सपनो का सफर संघर्ष लाता है तभी सफलता का आनंद देता है।
पूर्वार्थ
💐मैं हूँ तुम्हारी मन्नतों में💐
💐मैं हूँ तुम्हारी मन्नतों में💐
DR ARUN KUMAR SHASTRI
23/13.छत्तीसगढ़ी पूर्णिका
23/13.छत्तीसगढ़ी पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Loading...