??जय भारत के संविधान??
??जय भारत संविधान??
तीन रंग के तिरंगे की रंगत सलामत रहे।।
देश के लिए हर दिल में सदा मोहब्बत रहे।।
हो इबादत हो पूजा सिर्फ मातृभूमि की।
लाज सभी रखे इसके संविधान की।
भारत भूमि में सलामत सभी की मुद्दत रहे।।
शान से तिरंगा हर दर पे लहराये।
हर कोई बस वंदे मातरम् गाये।
सर झुके सभी का बड़ी सिद्दत रहे।।
आज हर्ष ख़ुशी का सुहाना सफर।
मंजिले और हर्षित है हर डगर।
खुद से पहले देश,संविधान की इज्जत रहे।
बधाई बधाई सभी जन को दिली।
संविधान की आज सौगात मिली।
मनु कर जोड़ बस जय हिन्द कहे।।
®मानक लाल मनु©