Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2017 · 1 min read

हिंदी हिंदुस्तान की

हिंदी हिंदुस्तान की

हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।
निज गौरव अभिमान की, भाषा है बलिदान है।

सरगम भी संगीत का है जो, सात सुरों से सजे हुए।
देवलोक तक गूंजे गायन, इस भाषा से बने हुए।।
नवरस नवलय नवल गीत है, हिंदी तो कालिंदी है।
हिंदी के ऊपर की बिंदी, भारत माँ की बिंदी है।।
बात करेगा जो हिंदी में, बातें वो सम्मान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।1।

कसो कसौटी पर शब्दों को, स्वतः बने फिर गान जहाँ।
हर शब्दों में भरा हुआ है, ज्ञान और विज्ञान यहाँ।।
रोज खोज अब नई नई, इस भाषा पर होने दो।
विश्व पटल पर इसकी छाया, माया ऊपर होने दो।।
बोने दो अब बीज अक्षरा, फसल उगा लो ज्ञान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।2।

प्रेमचन्द जी ने जीवन भर, हिंदी का गुणगान किया।
सूरदास मीरा तुलसी ने, आजीवन सम्मान दिया।।
कबीर जायसी जयशंकर ने, हिंदी का पयपान किया।
गुप्त निराला पद्माकर ने, मुक्त कंठ से गान किया।।
दिशा बदल देना मंजिल की, कसम तुम्हे ईमान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।3।

महाराष्ट्र में कहे मराठी, गुजरात गुजराती है।
नहीं समझते शुरू जो करते, गलत2 परिपाटी है।।
पंजाबी गुजराती मराठी, हिंदी माँ की बेटी है।
भोजपुरी बुंदेली बघेली, दादी माँ की पोती है।।
आन बान और शान के खातिर, बाजी लगा दो जान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।4।

-साहेबलाल “सरल”

Language: Hindi
Tag: गीत
314 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
अब कभी तुमको खत,हम नहीं लिखेंगे
अब कभी तुमको खत,हम नहीं लिखेंगे
gurudeenverma198
Nothing grand to wish for, but I pray that I am not yet pass
Nothing grand to wish for, but I pray that I am not yet pass
पूर्वार्थ
हिन्दी पर हाइकू .....
हिन्दी पर हाइकू .....
sushil sarna
"वैसा ही है"
Dr. Kishan tandon kranti
व्यस्तता जीवन में होता है,
व्यस्तता जीवन में होता है,
Buddha Prakash
खारिज़ करने के तर्क / मुसाफ़िर बैठा
खारिज़ करने के तर्क / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
गलतियां सुधारी जा सकती है,
गलतियां सुधारी जा सकती है,
Tarun Singh Pawar
गैस कांड की बरसी
गैस कांड की बरसी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
टिक टिक टिक
टिक टिक टिक
Ghanshyam Poddar
रम्भा की मी टू
रम्भा की मी टू
Dr. Pradeep Kumar Sharma
त्याग
त्याग
Punam Pande
*उर्मिला (कुंडलिया)*
*उर्मिला (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
Kanchan Alok Malu
पहचान
पहचान
Seema gupta,Alwar
मेरा हाल कैसे किसी को बताउगा, हर महीने रोटी घर बदल बदल कर खा
मेरा हाल कैसे किसी को बताउगा, हर महीने रोटी घर बदल बदल कर खा
Anil chobisa
देखी देखा कवि बन गया।
देखी देखा कवि बन गया।
Satish Srijan
कुटुंब के नसीब
कुटुंब के नसीब
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
तोंदू भाई, तोंदू भाई..!!
तोंदू भाई, तोंदू भाई..!!
Kanchan Khanna
रिश्ते वही अनमोल
रिश्ते वही अनमोल
Dr fauzia Naseem shad
ॐ
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
ज़िन्दगी एक बार मिलती हैं, लिख दें अपने मन के अल्फाज़
ज़िन्दगी एक बार मिलती हैं, लिख दें अपने मन के अल्फाज़
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
☄️ चयन प्रकिर्या ☄️
☄️ चयन प्रकिर्या ☄️
Dr Manju Saini
रमेशराज के 7 मुक्तक
रमेशराज के 7 मुक्तक
कवि रमेशराज
*श्रमिक मजदूर*
*श्रमिक मजदूर*
Shashi kala vyas
चिट्ठी   तेरे   नाम   की, पढ लेना करतार।
चिट्ठी तेरे नाम की, पढ लेना करतार।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
लम्हे
लम्हे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
अज़ीब था
अज़ीब था
Mahendra Narayan
2618.पूर्णिका
2618.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
💐प्रेम कौतुक-455💐
💐प्रेम कौतुक-455💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...