Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2017 · 1 min read

हिंदी हिंदुस्तान की

हिंदी हिंदुस्तान की

हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।
निज गौरव अभिमान की, भाषा है बलिदान है।

सरगम भी संगीत का है जो, सात सुरों से सजे हुए।
देवलोक तक गूंजे गायन, इस भाषा से बने हुए।।
नवरस नवलय नवल गीत है, हिंदी तो कालिंदी है।
हिंदी के ऊपर की बिंदी, भारत माँ की बिंदी है।।
बात करेगा जो हिंदी में, बातें वो सम्मान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।1।

कसो कसौटी पर शब्दों को, स्वतः बने फिर गान जहाँ।
हर शब्दों में भरा हुआ है, ज्ञान और विज्ञान यहाँ।।
रोज खोज अब नई नई, इस भाषा पर होने दो।
विश्व पटल पर इसकी छाया, माया ऊपर होने दो।।
बोने दो अब बीज अक्षरा, फसल उगा लो ज्ञान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।2।

प्रेमचन्द जी ने जीवन भर, हिंदी का गुणगान किया।
सूरदास मीरा तुलसी ने, आजीवन सम्मान दिया।।
कबीर जायसी जयशंकर ने, हिंदी का पयपान किया।
गुप्त निराला पद्माकर ने, मुक्त कंठ से गान किया।।
दिशा बदल देना मंजिल की, कसम तुम्हे ईमान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।3।

महाराष्ट्र में कहे मराठी, गुजरात गुजराती है।
नहीं समझते शुरू जो करते, गलत2 परिपाटी है।।
पंजाबी गुजराती मराठी, हिंदी माँ की बेटी है।
भोजपुरी बुंदेली बघेली, दादी माँ की पोती है।।
आन बान और शान के खातिर, बाजी लगा दो जान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।4।

-साहेबलाल “सरल”

Language: Hindi
Tag: गीत
310 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
🚩पिता
🚩पिता
Pt. Brajesh Kumar Nayak
सितारा कोई
सितारा कोई
shahab uddin shah kannauji
खुला आसमान
खुला आसमान
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
स्त्री चेतन
स्त्री चेतन
Astuti Kumari
टूटा हुआ सा
टूटा हुआ सा
Dr fauzia Naseem shad
सृष्टि भी स्त्री है
सृष्टि भी स्त्री है
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
शादी अगर जो इतनी बुरी चीज़ होती तो,
शादी अगर जो इतनी बुरी चीज़ होती तो,
पूर्वार्थ
आई होली
आई होली
Kavita Chouhan
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
R J Meditation Centre
R J Meditation Centre
Ravikesh Jha
ईश्वर का अस्तित्व एवं आस्था
ईश्वर का अस्तित्व एवं आस्था
Shyam Sundar Subramanian
जल रहें हैं, जल पड़ेंगे और जल - जल   के जलेंगे
जल रहें हैं, जल पड़ेंगे और जल - जल के जलेंगे
सिद्धार्थ गोरखपुरी
मेरी एक सहेली है
मेरी एक सहेली है
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
🌹हार कर भी जीत 🌹
🌹हार कर भी जीत 🌹
Dr Shweta sood
* वेदना का अभिलेखन : आपदा या अवसर *
* वेदना का अभिलेखन : आपदा या अवसर *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मैं तो महज जीवन हूँ
मैं तो महज जीवन हूँ
VINOD CHAUHAN
!..............!
!..............!
शेखर सिंह
तत्काल लाभ के चक्कर में कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिसमें धन भ
तत्काल लाभ के चक्कर में कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिसमें धन भ
Paras Nath Jha
💐प्रेम कौतुक-229💐
💐प्रेम कौतुक-229💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"भावना" इतनी
*Author प्रणय प्रभात*
Jay prakash dewangan
Jay prakash dewangan
Jay Dewangan
गांव के छोरे
गांव के छोरे
जय लगन कुमार हैप्पी
नशा
नशा
Mamta Rani
निराशा हाथ जब आए, गुरू बन आस आ जाए।
निराशा हाथ जब आए, गुरू बन आस आ जाए।
डॉ.सीमा अग्रवाल
कुछ तेज हवाएं है, कुछ बर्फानी गलन!
कुछ तेज हवाएं है, कुछ बर्फानी गलन!
Bodhisatva kastooriya
प्यार करोगे तो तकलीफ मिलेगी
प्यार करोगे तो तकलीफ मिलेगी
Harminder Kaur
"गाय"
Dr. Kishan tandon kranti
2721.*पूर्णिका*
2721.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मेरे विचार
मेरे विचार
Anju
गले से लगा ले मुझे प्यार से
गले से लगा ले मुझे प्यार से
Basant Bhagawan Roy
Loading...