Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2017 · 1 min read

हिंदी हिंदुस्तान की

हिंदी हिंदुस्तान की

हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।
निज गौरव अभिमान की, भाषा है बलिदान है।

सरगम भी संगीत का है जो, सात सुरों से सजे हुए।
देवलोक तक गूंजे गायन, इस भाषा से बने हुए।।
नवरस नवलय नवल गीत है, हिंदी तो कालिंदी है।
हिंदी के ऊपर की बिंदी, भारत माँ की बिंदी है।।
बात करेगा जो हिंदी में, बातें वो सम्मान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।1।

कसो कसौटी पर शब्दों को, स्वतः बने फिर गान जहाँ।
हर शब्दों में भरा हुआ है, ज्ञान और विज्ञान यहाँ।।
रोज खोज अब नई नई, इस भाषा पर होने दो।
विश्व पटल पर इसकी छाया, माया ऊपर होने दो।।
बोने दो अब बीज अक्षरा, फसल उगा लो ज्ञान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।2।

प्रेमचन्द जी ने जीवन भर, हिंदी का गुणगान किया।
सूरदास मीरा तुलसी ने, आजीवन सम्मान दिया।।
कबीर जायसी जयशंकर ने, हिंदी का पयपान किया।
गुप्त निराला पद्माकर ने, मुक्त कंठ से गान किया।।
दिशा बदल देना मंजिल की, कसम तुम्हे ईमान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।3।

महाराष्ट्र में कहे मराठी, गुजरात गुजराती है।
नहीं समझते शुरू जो करते, गलत2 परिपाटी है।।
पंजाबी गुजराती मराठी, हिंदी माँ की बेटी है।
भोजपुरी बुंदेली बघेली, दादी माँ की पोती है।।
आन बान और शान के खातिर, बाजी लगा दो जान की।
हिंदुस्तान की भाषा हिंदी, हिंदी हिंदुस्तान की।4।

-साहेबलाल “सरल”

Language: Hindi
Tag: गीत
304 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मैं फूलों पे लिखती हूँ,तारों पे लिखती हूँ
मैं फूलों पे लिखती हूँ,तारों पे लिखती हूँ
Shweta Soni
नाम मौहब्बत का लेकर मेरी
नाम मौहब्बत का लेकर मेरी
Phool gufran
जिन्दा हो तो,
जिन्दा हो तो,
नेताम आर सी
हे गर्भवती !
हे गर्भवती !
Akash Yadav
हो गया तुझसे, मुझे प्यार खुदा जाने क्यों।
हो गया तुझसे, मुझे प्यार खुदा जाने क्यों।
सत्य कुमार प्रेमी
बगावत की आग
बगावत की आग
Shekhar Chandra Mitra
ज़िदादिली
ज़िदादिली
Shyam Sundar Subramanian
हे! दिनकर
हे! दिनकर
पंकज कुमार कर्ण
नव उल्लास होरी में.....!
नव उल्लास होरी में.....!
Awadhesh Kumar Singh
बात तो कद्र करने की है
बात तो कद्र करने की है
Surinder blackpen
बचपन का प्रेम
बचपन का प्रेम
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
#हाइकू ( #लोकमैथिली )
#हाइकू ( #लोकमैथिली )
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
भक्तिकाल
भक्तिकाल
Sanjay ' शून्य'
मीठी नींद नहीं सोना
मीठी नींद नहीं सोना
Dr. Meenakshi Sharma
हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
निशांत 'शीलराज'
तेरा एहसास
तेरा एहसास
Dr fauzia Naseem shad
*वशिष्ठ (कुंडलिया)*
*वशिष्ठ (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
3149.*पूर्णिका*
3149.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कहानी संग्रह-अनकही
कहानी संग्रह-अनकही
राकेश चौरसिया
" पुराने साल की बिदाई "
DrLakshman Jha Parimal
कलयुगी की रिश्ते है साहब
कलयुगी की रिश्ते है साहब
Harminder Kaur
इतना बवाल मचाएं हो के ये मेरा हिंदुस्थान है
इतना बवाल मचाएं हो के ये मेरा हिंदुस्थान है
'अशांत' शेखर
घर-घर एसी लग रहे, बढ़ा धरा का ताप।
घर-घर एसी लग रहे, बढ़ा धरा का ताप।
डॉ.सीमा अग्रवाल
■ ठीक नहीं आसार
■ ठीक नहीं आसार
*Author प्रणय प्रभात*
जीवन ज्योति
जीवन ज्योति
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
यूं ही नहीं कहलाते, चिकित्सक/भगवान!
यूं ही नहीं कहलाते, चिकित्सक/भगवान!
Manu Vashistha
"दरख़्त"
Dr. Kishan tandon kranti
हिन्दी ग़ज़लः सवाल सार्थकता का? +रमेशराज
हिन्दी ग़ज़लः सवाल सार्थकता का? +रमेशराज
कवि रमेशराज
नदी की तीव्र धारा है चले आओ चले आओ।
नदी की तीव्र धारा है चले आओ चले आओ।
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
हुनर पे शायरी
हुनर पे शायरी
Vijay kumar Pandey
Loading...