Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Oct 2017 · 2 min read

हिंदी एंव भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर- दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल

हिंदी एंव भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर- दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल
रवि शंकर
नई दिल्ली। हिंदी एंव भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर लाल बिहारी लाल का जन्म 10 अक्टूबर 1974 को बिहार के छपरा जिला में एक मध्मवर्गिय शिक्षक परिवार मैं हुआ है। लाल की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर हुई फिर दिल्ली एवं इलाहाबाद से उच्च शिक्षा हाशिल की है। इन्हें समाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा इनके माता पिता से विरासत में मिली है जिसे ये बा- खूबी आगे बढ़ा रहे हैं।
इनके परिवार में साहित्यिक माहौल नहीं था फिर भी इन्होंने लेखनी को गहा क्योंकि इनका मानना है कि औरों की बे-वफाई ,गमों का समंदर एंव उल्फत का पहाड़ लिये खड़े हो जाते है वही कवि या लेखक बन जाते है। इन्होंने लेखनी के माध्यम से दिल्ली सहित देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाया है। सन 1995 में भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय,नई दिल्ली में नौकरी की शुरुआत किया और आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय,नई दिल्ली में ही कार्यरत है। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण के बारे में काफी कुछ लिखा है। इसके फलस्वरुप इन्हें 2004 में “राष्ट्र-गौरव सम्मान”,2008 में “पर्यावरण प्रेमी” तथा 2010 में “पर्यावरण प्रहरी” तथा 2011 में “पर्यावरण के लाल सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है। हिदी के विकास के लिए भी इन्हें देश की कई संस्थाये सम्मानित कर चुकी है। इन्हें देश के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा 90 से ज्यादा सम्मान/पुरस्कार मिल चुके हैँ।उनमें “राष्ट्रभाषा गौरव”,”साहित्य श्री”, “साहित्य रत्न”,”हिंदी सेवी”,”राष्ट्रभाषा संरक्षक”,“शब्द- साधक” आदी मुख्य है। उनके संपादन में 5-6 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। समाज सेवा के लिए जैमिनी अकादमी पानीपत,हरियाणा द्वारा “दिल्ली रत्न” से भी सम्मानित किया जा चुका है।हैलो भोजपुरी सहित देश के कई विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनायें लगातार प्रकाशित होती रहती है।

इनके भोजपुरी गीत टी.सीरीज,एच,एम.वी. वीनस सहित देश की कई नामी गिरामी कंपनियो से 100 से ज्यादा बाजार में है। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बिहार के 2 विश्वविद्यालयों–बी.आर अंबेडकर बिहार विश्व विद्यालय के स्नातक (बी.ए.) तथा नालंदा ओपेन विश्वविद्यालय के स्नातकोतर(एम.ए.) में पढ़ाई जाती है। भोजपुरी साहित्य के उन्नयन के लिए उन्हें हैलो भोजपुरी परिवार 2016 में रघुबीर नरायण सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। हाल ही में नवजागरण प्रकाशन द्वारा संपादन के लिए इन्हें साहित्य सर्जक सम्मान से सम्मानित किया है। नवराते पर इनका हिंदी भक्तिमय गीत-मैया मेरी एम.आई मीडिया ने जारी किया है जिसे स्वर दिया है कंचन प्रिया ने। लोक जंग परिवार इनके उज्ज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि यूं ही साहित्य एवं समाज की सेवा लेखनी के माध्यम से अनवरत करते रहे।

Language: Hindi
407 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कामयाबी का
कामयाबी का
Dr fauzia Naseem shad
जब अन्तस में घिरी हो, दुख की घटा अटूट,
जब अन्तस में घिरी हो, दुख की घटा अटूट,
महेश चन्द्र त्रिपाठी
जो जुल्फों के साये में पलते हैं उन्हें राहत नहीं मिलती।
जो जुल्फों के साये में पलते हैं उन्हें राहत नहीं मिलती।
Phool gufran
जीवन में जब संस्कारों का हो जाता है अंत
जीवन में जब संस्कारों का हो जाता है अंत
प्रेमदास वसु सुरेखा
कुन का महल
कुन का महल
Satish Srijan
हाँ, वह लड़की ऐसी थी
हाँ, वह लड़की ऐसी थी
gurudeenverma198
काँच और पत्थर
काँच और पत्थर
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
" वो क़ैद के ज़माने "
Chunnu Lal Gupta
सिद्धत थी कि ,
सिद्धत थी कि ,
ज्योति
गीतिका/ग़ज़ल
गीतिका/ग़ज़ल
लक्ष्मीकान्त शर्मा 'रुद्र'
ले बुद्धों से ज्ञान
ले बुद्धों से ज्ञान
Shekhar Chandra Mitra
शिक़ायत (एक ग़ज़ल)
शिक़ायत (एक ग़ज़ल)
Vinit kumar
सजल नयन
सजल नयन
Dr. Meenakshi Sharma
जिस आँगन में बिटिया चहके।
जिस आँगन में बिटिया चहके।
लक्ष्मी सिंह
इक चितेरा चांद पर से चित्र कितने भर रहा।
इक चितेरा चांद पर से चित्र कितने भर रहा।
umesh mehra
गज़रा
गज़रा
Alok Saxena
सत्य का संधान
सत्य का संधान
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
बाल कविता: मूंगफली
बाल कविता: मूंगफली
Rajesh Kumar Arjun
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
■ बात सब पर लागू। नेताओं पर भी।।
■ बात सब पर लागू। नेताओं पर भी।।
*Author प्रणय प्रभात*
💐अज्ञात के प्रति-19💐
💐अज्ञात के प्रति-19💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
तुम ही तुम हो
तुम ही तुम हो
मानक लाल मनु
सत्य की खोज में।
सत्य की खोज में।
Taj Mohammad
हम और तुम
हम और तुम
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
"बिना पहचान के"
Dr. Kishan tandon kranti
अगर मुझे तड़पाना,
अगर मुझे तड़पाना,
Dr. Man Mohan Krishna
करीब हो तुम मगर
करीब हो तुम मगर
Surinder blackpen
अपनी अपनी सोच
अपनी अपनी सोच
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
जख्मो से भी हमारा रिश्ता इस तरह पुराना था
जख्मो से भी हमारा रिश्ता इस तरह पुराना था
कवि दीपक बवेजा
दोस्ती
दोस्ती
Shashi Dhar Kumar
Loading...