Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Dec 2016 · 3 min read

हमारी प्यारी हिन्दी

??हमारी हिन्दी??

भाषाओं का मानव जीवन में अपना महत्व है|हमारे हृदय के उद्गारों को प्रकट करने हेतु जो भाषा सबसे सहज और सुग्राह्य है,वह होती है हमारी मातृभाषा|और हमारी मातृभाषा है हिन्दी –मोहक,मधुर और आकर्षक|हिन्दी की एक गौरवशाली परम्परा रही है|हिन्दी हमारी संस्कृति की वाहक है|हिन्दी का साहित्य समृद्ध है|हिन्दी की वर्णमाला विराट है अर्थात् मौखिक भाषा को लिपिबद्ध करते समय एकरूपता रहती है विविधता नहीं आती,यह सामर्थ्य केवल हिन्दी की वर्णमाला में है अन्य किसी भाषा में नहीं|हिन्दी भाषा माधुर्य और सौन्दर्य से परिपूर्ण है|इसकी आकर्षकता और मोहकता इसे विशिष्ट बनाते हैं|यही कारण है कि विश्व पटल पर हिन्दी के प्रति रूझान बढ़ रहा है|इसके अतिरिक्त भारत जनसंख्या की दृष्टि से एक बड़ा बाजार है|यहाँ की सांस्कृतिक विविधता,समृद्ध विरासत,साहित्य,योग,मनोरंजन और ज्ञान विश्व को लुभाता है|यही वे कारण हैं जिन से विश्व समुदाय का झुकाव हिन्दी के प्रति निरन्तर बढ़ रहा है और अनौपचारिक रूप से हिन्दी विश्व की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है|
लेकिन सब कुछ इतना आकर्षक नहीं है हिन्दी का एक स्याह पक्ष भी है और वह है हिन्दी के प्रति हिन्दी वालों की ही उपेक्षा|हमारा हमारी ही हिन्दी के प्रति हीनता बोध|आज भी हम हिन्दी को गरीब, किसान और गाँववाले की ही भाषा समझते हैं और अंग्रेजी को अभिजात्य वर्ग की,कुलीन वर्ग की भाषा मानते हैं|हम भेड़ चाल चलते हुए अंग्रेजीदां लोगों को देखकर स्वयं अपने बच्चों को हिन्दी से दूर किये जा रहे हैं|जबकि हिन्दी हमारे बच्चों के लिए ज्यादा सुग्राह्य और सहज है क्योंकि यह उनकी परिवेशीय भाषा है|जिसका परिणाम यह हो रहा है कि इस पीढ़ी का नैसर्गिक विकास बाधित हो रहा है|वे अंग्रेजी के प्रदर्शन के चक्कर में रट्टू तोता होते जा रहे हैं|ज्ञान के वास्तविक एवं नैसर्गिक उद्घाटन का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है|पढ़े लिखे अज्ञानियों की फौज बढ़ती ही जा रही है|परन्तु इसके समाधान पर प्रश्न चिह्न लगा हुआ है|
१४सितम्बर,१९४९ को हिन्दी को लेकर जो स्वपन देखे गये थे वे आज भी आँखों में ही हैं|राजनैतिक स्वार्थ,भाषायी संघर्ष,उपेक्षा और सदिच्छा की कमी हिन्दी को अपने ही देश में बेगाना बना रहे हैं|हिन्दी राजभाषा थी और अंग्रेजी सह भाषा|परन्तु सरकारों ने इसे पलट दिया है और अंग्रेजी ही राजभाषा की तरह प्रत्येक सरकारी कार्य की भाषा बनती जा रही है|( नोट-हिन्दी प्रेम का तात्पर्य अंग्रेजी का विरोध नहीं है परन्तु वह सहायक थी और मालिक बन बैठी इस बात का विरोध है|मित्रभाषा के रूप में सदैव स्वागत है)हमारे नीति नियंता न ही मैकॉले द्वारा रोपित शिक्षा नीति की जड़ों को अभी तक पूर्ण रूपेण उखाड़ पाये हैं और न ही हिन्दी को रोजगार परक बना पाये हैं|हिन्दी न ही राष्ट्रीय संपर्क की भाषा बन पायी है,न ही शोध,विज्ञान की भाषा|शिक्षा के माध्यम,शासन,प्रशासन,विधि,
नियम और न्यायालय की भाषा के रूप में जब तक हिन्दी को उचित मान नहीं मिलेगा हिन्दी उत्सव जैसे आयोजन बेमानी ही रहेंगे|
‘मातृभाषा प्रेम’एक अच्छा जुमला है,परन्तु उदरपूर्ति,रोजगार प्राप्ति और सम्मानजनक स्थिति के लिए जब तक हिन्दी को यथोचित स्थान नहीं मिलेगा, हिन्दी से आम जनता का मोह भंग होता रहेगा|अतः यदि हम वास्तव में हिन्दी को लेकर गम्भीर हैं तो हमें हिन्दी को मात्र साहित्य की भाषा ही नहीं, व्यवसाय की भाषा, रोजगार की भाषा, सम्मान की भाषा,शासन,प्रशासन की भाषा,न्याय की भाषा और शनै शनै दुनिया जहान की भाषा बनाने का प्रयास करना होगा|तभी हमारा हिन्दी प्रेम सही मायने में सफल होगा|
जय हिन्दी?
✍लेखक-हेमा तिवारी भट्ट✍

Language: Hindi
Tag: लेख
513 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
करो सम्मान पत्नी का खफा संसार हो जाए
करो सम्मान पत्नी का खफा संसार हो जाए
VINOD CHAUHAN
New light emerges from the depths of experiences, - Desert Fellow Rakesh Yadav
New light emerges from the depths of experiences, - Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
अपनों का साथ भी बड़ा विचित्र हैं,
अपनों का साथ भी बड़ा विचित्र हैं,
Umender kumar
★गहने ★
★गहने ★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
घर में यदि हम शेर बन के रहते हैं तो बीबी दुर्गा बनकर रहेगी औ
घर में यदि हम शेर बन के रहते हैं तो बीबी दुर्गा बनकर रहेगी औ
Ranjeet kumar patre
दिमाग नहीं बस तकल्लुफ चाहिए
दिमाग नहीं बस तकल्लुफ चाहिए
Pankaj Sen
सुभाष चन्द्र बोस
सुभाष चन्द्र बोस
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
*मकर संक्रांति पर्व
*मकर संक्रांति पर्व"*
Shashi kala vyas
"विश्ववन्दनीय"
Dr. Kishan tandon kranti
देश की हालात
देश की हालात
Dr. Man Mohan Krishna
हर एक चोट को दिल में संभाल रखा है ।
हर एक चोट को दिल में संभाल रखा है ।
Phool gufran
श्रीजन के वास्ते आई है धरती पर वो नारी है।
श्रीजन के वास्ते आई है धरती पर वो नारी है।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
*बीमारी न छुपाओ*
*बीमारी न छुपाओ*
Dushyant Kumar
ग़र कुंदन जैसी चमक चाहते हो पाना,
ग़र कुंदन जैसी चमक चाहते हो पाना,
SURYA PRAKASH SHARMA
लौट कर रास्ते भी
लौट कर रास्ते भी
Dr fauzia Naseem shad
" फ़ौजी"
Yogendra Chaturwedi
झील किनारे
झील किनारे
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
दिहाड़ी मजदूर
दिहाड़ी मजदूर
Vishnu Prasad 'panchotiya'
धारा ३७० हटाकर कश्मीर से ,
धारा ३७० हटाकर कश्मीर से ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
मायका
मायका
Dr. Pradeep Kumar Sharma
चांदनी रात
चांदनी रात
Mahender Singh
"चालाकी"
Ekta chitrangini
😊लघु-कथा :--
😊लघु-कथा :--
*Author प्रणय प्रभात*
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
"प्यासा"मत घबराइए ,
Vijay kumar Pandey
बेचैन हम हो रहे
बेचैन हम हो रहे
Basant Bhagawan Roy
सबके दामन दाग है, कौन यहाँ बेदाग ?
सबके दामन दाग है, कौन यहाँ बेदाग ?
डॉ.सीमा अग्रवाल
हँस लो! आज दर-ब-दर हैं
हँस लो! आज दर-ब-दर हैं
दुष्यन्त 'बाबा'
पूर्णिमा की चाँदनी.....
पूर्णिमा की चाँदनी.....
Awadhesh Kumar Singh
पहाड़ी नदी सी
पहाड़ी नदी सी
Dr.Priya Soni Khare
Loading...