हमारा गर्व है गणतंत्र
(गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक
शुभकामनाएँ)
ये 26 जनवरी का दिन,
नव उल्लास ले आया|
स्वतंत्रता की याद दिलाकर,
सजग हमें करने आया|
ये 26 जनवरी का दिन,
नव उल्लास ले आया|
लोकतंत्र का नारा है,
मिल जुलकर रहना धर्म हमारा है|
हिंदू,मुस्लिम ऐसे रहें,
जैसे भाई-भाई हैं|
द्वेष की भावना कभी न पनपे,
ये कसम हमने खाई है|
सभी को मिले समान अधिकार,
कर्तव्यों के साथ-साथ|
भारत के संविधान में यह बात,
लिखित रूप में समाई है|
लाल किले की प्राचीरों से,
यह आवाज आई है|
नारी यहाँ नहीं है अबला,
श्रद्धा,ममता,शक्ति है|
तिरंगे के तीनों रंगों में,
इसकी ही छवि समाई है|
तिरंगा है जिसका साक्षी,
नभ में नई लालिमा छाई है|
फले-फूले गणतंत्र हमारा,
आज सभी ने यह कसम खाई है|
लहराता रहे तिरंगा नभ में,
हर साल मनाएँ यूँ ही गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष से|
हर साल मनाएँ यूँ ही गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष से||