Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Apr 2017 · 3 min read

शिव ही बनाते हैं मधुमय जीवन

शिव समस्त देवों के देव माने गये हैं, क्योंकि वे मनुष्य ही नहीं, प्राणी जीवन में जो भी व्यवधान, कष्ट या दुःख आते हैं, उनका निराकरण वे सहज भाव से करते हैं। वे प्रकृति की झोली हरियाली, फूल, फल, जल और सुगन्ध से भरते हैं।
सम्पूर्ण जगत के पालनहार शिव अन्य के हिस्से का हलाहल स्वंय पी जाते हैं। उनकी लटों में पावन गंगा विराजमान है जो सतत् प्रवाहित होकर प्रकृति को स्पंदित करती रहती है। अन्य देवों या प्राणियों से अलग शिव के तीन नेत्र हैं। दो नेत्र तो सिर्फ ऐन्द्रिक-बोध कराते हैं, जबकि तीसरा नेत्र आत्मज्ञान या आत्मबोध में अभिसिक्त होता है। त्रिनेत्रधारी शिव का यही आत्मबोध संसार को मंगलमय बनाकर मधुरता प्रदान करता है। शिव आत्मबोध के रूप में धर्मबोध के भी प्रदाता हैं। धर्म-बोध हमें परम शांति की ओर अग्रसर करता है। शिव द्वारा प्रदत्त पथ शैव धर्म के नाम से जाना जाता है। शिव के हाथ में डमरू है। शिव में नृत्यात्मकता है। शिव राग-रागनियों के उत्पत्तिकर्ता हैं। काल-छंद के रचयिता हैं। शिव सात स्वरों के जन्मदाता हैं। उन्हीं सात स्वरों में समस्त प्रकृति ही नहीं, मनुष्य भी अपने आंतरिक भावों को अनुभावों से गुंजित करता है।
शिव जितने दयावान, निर्मल, भोले-भाले हैं, उतने ही रौद्र। असहायों पर अपनी असीम कृपा लुटाने वाले शिव, दुष्टों असुरों, अहंकारियों, पापियों के प्रति अत्यंत कठोर और आक्रामक रहते हैं। एक पंचाग वर्ष की समस्त बारह शिवरात्रियों में से फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का दिन महाशिव रात्रि के रूप में माना और मनाया जाता है। इसी दिन रात्रि को भगवान शिव का ब्रह्मा से रूद्र के रूप में अवतरण हुआ। प्रलय काल में भगवान शिव ने ताण्डव नृत्य करते हुए सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को अपने तीसरे नेत्र की भीषण ज्वाला से भस्म किया था, इसीलिए महाशिव रात्रि को काल रात्रि भी कहा जाता है।
इसी कालरात्रि में ब्रहमांड की सारी जड़ता समाप्त हुई। वायु का संचार हुआ। मेघ बरसे। तत्पश्चात् जड़ पृथ्वी पर पौधे उगे। वे पुष्पित-पल्लवित हुए। मादक सुगन्ध ने वातावरण में अपनी उपस्थित दर्ज करायी।
महाशिव रात्रि को पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध की दशा इस तरह की बन जाती है कि मानव शरीर में ऊर्जा ऊपर की प्रस्थान करने लगती है। सुधिजन, मुनिजन, सज्जन इस ऊर्जा का संचयन कर अपने आत्म को और प्रकाशवान बनाने के लिये तपस्यालीन होते हैं। प्रभु-उपासकों के लिये महाशिवरात्रि अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महाशिव रात्रि को ऊर्जा संचयन करने का सीधा अर्थ यह है कि शिव आराधक अपने को शिवमय बनाकर अपने जीवन को जगत कल्याण की ओर उन्मुख करते हैं। ज्ञानी लोग अपने ज्ञान का प्रसार-प्रचार पापाचार को समाप्त करने में करते हैं तो सामान्य जन शिव आराधना कर पारिवारिक और सामाजिक दायित्यों का निर्वाह करने में संकल्पबद्ध होते हैं।
महाशिव रात्रि को कंधों पर रखी जाने वाली काँवर जिसके आगे-पीछे रखी गंगाजल के बड़े-छोटे कांच के दो कलश श्रवण कुमार के अंधे माँ-बाप की तीर्थ यात्रा कराने का प्रतीक रूप हैं। काँवरियों की सेवा में जुटे भक्तजन उन्हें दूध पिलाते, खाना खिलाते हुए ऐसे लगते हैं, जैसे महाशिव रात्रि में हर किसी ने मानव मंगल और परोपकार के लिये साक्षात शिव का रूप धारण कर लिया हो।
———————————————————-
सम्पर्क-15/109, ईसानगर, अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
230 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कातिल
कातिल
Gurdeep Saggu
■ एक विचार-
■ एक विचार-
*Author प्रणय प्रभात*
ग़ज़ल एक प्रणय गीत +रमेशराज
ग़ज़ल एक प्रणय गीत +रमेशराज
कवि रमेशराज
गीत
गीत
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
बेशक नहीं आता मुझे मागने का
बेशक नहीं आता मुझे मागने का
shabina. Naaz
मेरी देह बीमार मानस का गेह है / मुसाफ़िर बैठा
मेरी देह बीमार मानस का गेह है / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
Wakt hi wakt ko batt  raha,
Wakt hi wakt ko batt raha,
Sakshi Tripathi
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
बुलंद हौंसले
बुलंद हौंसले
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
जीवन में उन सपनों का कोई महत्व नहीं,
जीवन में उन सपनों का कोई महत्व नहीं,
Shubham Pandey (S P)
2331.पूर्णिका
2331.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
यादों को कहाँ छोड़ सकते हैं,समय चलता रहता है,यादें मन में रह
यादों को कहाँ छोड़ सकते हैं,समय चलता रहता है,यादें मन में रह
Meera Thakur
THE GREY GODDESS!
THE GREY GODDESS!
Dhriti Mishra
मिट्टी का बस एक दिया हूँ
मिट्टी का बस एक दिया हूँ
Chunnu Lal Gupta
जिसकी याद में हम दीवाने हो गए,
जिसकी याद में हम दीवाने हो गए,
Slok maurya "umang"
तुम याद आ रहे हो।
तुम याद आ रहे हो।
Taj Mohammad
लडकियाँ
लडकियाँ
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
अधीर मन खड़ा हुआ  कक्ष,
अधीर मन खड़ा हुआ कक्ष,
Nanki Patre
प्यार समंदर
प्यार समंदर
Ramswaroop Dinkar
*पाई जग में आयु है, सबने सौ-सौ वर्ष (कुंडलिया)*
*पाई जग में आयु है, सबने सौ-सौ वर्ष (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
कभी मिले नहीं है एक ही मंजिल पर जानें वाले रास्तें
कभी मिले नहीं है एक ही मंजिल पर जानें वाले रास्तें
Sonu sugandh
करगिल के वीर
करगिल के वीर
Shaily
भीम राव हैं , तारणहार मेरा।
भीम राव हैं , तारणहार मेरा।
Buddha Prakash
लौट कर वक्त
लौट कर वक्त
Dr fauzia Naseem shad
💐अज्ञात के प्रति-148💐
💐अज्ञात के प्रति-148💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ध्यान
ध्यान
Monika Verma
"प्रेमी हूँ मैं"
Dr. Kishan tandon kranti
इस दिल में .....
इस दिल में .....
sushil sarna
लिया समय ने करवट
लिया समय ने करवट
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
"साम","दाम","दंड" व् “भेद" की व्यथा
Dr. Harvinder Singh Bakshi
Loading...