Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 May 2017 · 1 min read

वीर शौर्य

माँ की कोख में पलता यहाँ
बच्चा शौर्यमय हो जाता है।
तन मन वचन से सज-धज,
बच्चा, इस पुण्य धरा पे आता है।।

नौ माह तक पंचतत्वों का,
सम्पूर्ण ख्याल माँ रखती है।
रक्त पिलाकर वाहिनियों का,
रग-रग को लाल बनाती है।।

संस्कार और भाव समर्पण
माँ नस-नस भरती जाती है।
वीरों की बलिदान कहानी,
माँ पढ़कर सतत सुनाती है।।

लेकर जनम, फिर पालने में,
सारे करतब दिखालाता है।
मात-पिता के मन को भाता
पुत्र शूरवीर कहलाता है।।

सियाचीन के बर्फी पर्वत,
खड़-खड़-खड़ दौड़ा चढ़ता है।
श्वेत धरा पर ताने सीना,
वंदेमातरम वह पढ़ता है।।

लाल खड़ा है हिन्द का लाल,
बने काल शत्रु पर चढ़ता है।
सबसे ऊँची चोटी पर्वत,
पर, लिए तिरंगा लड़ता है।।
कश्मीर की हो घाटी या ,
कारगिल सरहद की लड़ाई।
रक्षण कर, हर बाजी जीतकर,
देश धरा की आन बचाई।।

बाघा बार्डर पर तुम देखो,
शत्रु आने से घबराते है।
मेरे देश के वीर जवान,
जब अपना शौर्य दिखाते है ।।

कच्छ की हो खाड़ी या धरती,
हो हिन्द महासागर का जल।
तेज-प्रतापी गाथा वर्णन,
सरहद कहती है जवां अटल।।

जल-थल अम्बर क्षितिज जहाँ तक ,
वीर शौर्य का गुणगान करे ।
हम सब भारतवासी वीरों ,
पर, आदर अभिमान करे।।

कण्टक कष्टों पर चलकर जो,
भारत की शान बढ़ाते है।
शत-शत नमन लेखनी करती,
“जय” हिंद जो खूं चढाते है।।

संतोष बरमैया “जय”

Language: Hindi
1 Comment · 522 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
भुलाना ग़लतियाँ सबकी सबक पर याद रख लेना
भुलाना ग़लतियाँ सबकी सबक पर याद रख लेना
आर.एस. 'प्रीतम'
महाभारत एक अलग पहलू
महाभारत एक अलग पहलू
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
कि हम हुआ करते थे इश्क वालों के वाक़िल कभी,
कि हम हुआ करते थे इश्क वालों के वाक़िल कभी,
Vishal babu (vishu)
हुनरमंद लोग तिरस्कृत क्यों
हुनरमंद लोग तिरस्कृत क्यों
Mahender Singh
इस मुद्दे पर ना खुलवाओ मुंह मेरा
इस मुद्दे पर ना खुलवाओ मुंह मेरा
कवि दीपक बवेजा
डॉ निशंक बहुआयामी व्यक्तित्व शोध लेख
डॉ निशंक बहुआयामी व्यक्तित्व शोध लेख
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*सबसे महॅंगा इस समय, छपवाने का काम (कुंडलिया)*
*सबसे महॅंगा इस समय, छपवाने का काम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
सही पंथ पर चले जो
सही पंथ पर चले जो
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
"भीमसार"
Dushyant Kumar
Y
Y
Rituraj shivem verma
इलेक्शन ड्यूटी का हौव्वा
इलेक्शन ड्यूटी का हौव्वा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
उसकी अदा
उसकी अदा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
लक्ष्य
लक्ष्य
Sanjay ' शून्य'
समझदार व्यक्ति जब संबंध निभाना बंद कर दे
समझदार व्यक्ति जब संबंध निभाना बंद कर दे
शेखर सिंह
ये दिन है भारत को विश्वगुरु होने का,
ये दिन है भारत को विश्वगुरु होने का,
शिव प्रताप लोधी
काँच और पत्थर
काँच और पत्थर
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
अमीर-ग़रीब वर्ग दो,
अमीर-ग़रीब वर्ग दो,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
है जरूरी हो रहे
है जरूरी हो रहे
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
खामोश कर्म
खामोश कर्म
Sandeep Pande
" मैं सिंह की दहाड़ हूँ। "
Saransh Singh 'Priyam'
लहर
लहर
Shyam Sundar Subramanian
शुरुवात जरूरी है...!!
शुरुवात जरूरी है...!!
Shyam Pandey
सोच
सोच
Dinesh Kumar Gangwar
वीर पुत्र, तुम प्रियतम
वीर पुत्र, तुम प्रियतम
संजय कुमार संजू
मुस्कुरा देने से खुशी नहीं होती, उम्र विदा देने से जिंदगी नह
मुस्कुरा देने से खुशी नहीं होती, उम्र विदा देने से जिंदगी नह
Slok maurya "umang"
*
*"अवध में राम आये हैं"*
Shashi kala vyas
Dr arun kumar शास्त्री
Dr arun kumar शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
■ प्रबुद्धों_के_लिए
■ प्रबुद्धों_के_लिए
*Author प्रणय प्रभात*
"उपकार"
Dr. Kishan tandon kranti
संसद
संसद
Bodhisatva kastooriya
Loading...