Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Oct 2016 · 3 min read

‘ विरोधरस ‘—17. || तेवरी में विरोध-रस || +रमेशराज

साहित्य चूंकि समाज का दर्पण होता है अतः जो विरोध हमें सड़कों-कार्यालयों-परिवार आदि में दिखायी देता है, वही काव्य में सृजन का कारण बनता है। काव्य के रूप में काव्य की नूतन विधा ‘तेवरी’ तो आक्रोशित आदमी के उस बयान की गाथा है, जिसका आलोक ‘विरोध-रस’ के रूप में पहचाना जा सकता है।
विरोध-रस का स्थायी भाव आक्रोश है जो आश्रयों में अपनी परिपक्व अवस्था में इस प्रकार पहचाना जा सकता है-
दुःख-दर्दों की तनीं कनातें,
अब अधरों पर भय की बातें।
वैद्य दिखें यमराज सरीखे,
प्राण हनें कर मीठी बातें।
फिर भी कहता खुद को सूरज,
दिन के बदले लाता रातें।
केसर की क्यारी पर देखीं,
दुर्गंधों की हमने घातें।
‘मिश्र’ क्रान्ति आये समाज में,
भले लहू की हों बरसातें।
–तेवरीपक्ष के जुलाई-सितंबर-08
तेवरीपक्ष के जुलाई-सितंबर-08 में प्रकाशित राजकुमार मिश्र की तेवरी दुखदर्दों की तनी कनातों के बीच भय को इसलिए उजागर करती है क्योंकि कवि-मन को प्राणों का हनन करने वाला यमराज के रूप में हर वैद्य दिखायी देता है। सूरज जैसे किरदार अंधेरे को उगलते महसूस होते हैं। केसर की क्यारी में दुर्गंध का आभास मिलता है। कवि को यह सारा वातावरण असह्य वेदना देता है। स्पष्ट है कि दुराचार और भय से स्थायी भाव ‘आक्रोश’ जागृत होता है और यह आक्रोश रस परिपाक की अवस्था में विरोध के रूप में क्रान्ति लाने के लिये प्रेरित करता है। क्रान्ति अर्थात् शोषक अत्याचारी व्यवस्था का अंत करने का एक सार्थक प्रयास है, जिसे केवल और केवल विरोध के रूप में ही जाना जा सकता है।
एक अन्य तेवरीकार गिरीश गौरव यह तथ्य दलित-शोषित आश्रयों के समक्ष रखता है-
जो हमें रास्ता दिखाते हैं,
मार्ग-दर्शन में लूट जाते हैं।
जब दीये झोंपड़ी में जलते हैं,
लोग कुछ आंधियाँ उठाते हैं।
वो खुशी का शहर नहीं यारो,
हादिसे जिसमें मुस्कराते हैं।
इसी तेवरी में आगे चलकर कवि विरोधरस से भरा यह तथ्य भी सबके समक्ष रखता है-
हम परिन्दों की बात क्या कहिए,
क्रान्ति के गीत गुनगुनाते हैं।
गिरीश गौरव, इतिहास घायल है, पृ.35
तेवरी-काव्य का आश्रय बना पीडि़त व्यक्ति मानता है-
दुःख-दर्दो में जिये जि़न्दगी, ऐसा कैसा हो सकता है
सिर्फ जहर ही पिये जि़न्दगी, ऐसा कैसे हो सकता है।
वो तो चांद भरी रातों में मखमल के गद्दों पर सोयें
फटी रजाई सिये जिन्दगी, ऐसा कैसे हो सकता है।
-योगेंन्द्र शर्मा, इतिहास घायल है, पृ. 39
एक तेवरीकार व्यवस्था-परिवर्तन का उत्तम औजार ‘तेवरी’ को बताता है-
तिलमिलाती जि़न्दगी है, तेवरी की बात कर
त्रासदी ही त्रासदी है, तेवरी की बात कर।
जि़न्दगी आतंकमय है आजकल कुछ इस तरह
पीड़ाओं की छावनी है, तेवरी की बात कर।
मौन साधे बैठा है होंठ-होंठ और अब
आंख-आंख द्रौपदी है, तेवरी की बात कर।
नोच-नोच खा रहा है आदमी को आदमी
हर सू दरिन्दगी है, तेवरी का बात कर।
-विजयपाल सिंह, इतिहास घायल है, पृ. 26
विरोध-रस के आलंबन बने शोषक अत्याचारी व्यभिचारी देश-द्रोहियों की करतूतें, आश्रय अर्थात् सत्योन्मुखी संवेदनशीलता से लैस शोषित-पीडि़त किन्तु मेहनतकश व ईमानदार आदमी को इसलिए आक्रोशित करती हैं क्योंकि वह देखता है-
फिर यहां जयचंद पैदा हो गये
मीरजाफर जिन पै शैदा हो गये।
दर्शन बेजार, एक प्रहार लगातार, पृ. 35
तेवरीकार अपने चिन्तन से यह निष्कर्ष भी निकालता है-
सूदखोरों ने हमारी जि़न्दगी गिरवी रखी
इस जनम क्या, हर जनम गिरवी रखी।
-दर्शन बेजार, एक प्रहार लगातार, पृ.26
एक तेवरीकार के लिये आक्रोशित होने का विषय यह भी है-
सड़क पर असहाय पांडव देखते
हरण होता द्रौपदी का चीर है।
-दर्शन बेजार, एक प्रहार लगातार, पृ. 21
एक तेवरीकार के मन में पनपे आक्रोश में अनेक सवाल होते हैं। तरह-तरह के मलाल होते हैं। उसकी पीड़ा और झुब्धता का कारण वे दरबारीलाल होते हैं, जो इस घिनौनी व्यवस्था के पोषक हैं। अपसंस्कृति को बढ़ावा देने वाले विदूषकों की जमात की हर बात उसे टीसती है-
पुरस्कार हित बिकी कलम, अब क्या होगा?
भाटों की है जेब गरम, अब क्या होगा?
प्रेमचंद, वंकिम, कबीर के बेटों ने
बेच दिय ईमान-धरम, अब क्या होगा?
दर्शन बेजार, एक प्रहार लगातार, पृ. 39
————————————————–
+रमेशराज की पुस्तक विरोधरस से
——————————————————————-
रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001
मो.-9634551630

Language: Hindi
Tag: लेख
206 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तुम हज़ार बातें कह लो, मैं बुरा न मानूंगा,
तुम हज़ार बातें कह लो, मैं बुरा न मानूंगा,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
-- कैसा बुजुर्ग --
-- कैसा बुजुर्ग --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
क्यों पड़ी है गांठ, आओ खोल दें।
क्यों पड़ी है गांठ, आओ खोल दें।
surenderpal vaidya
दोहा- अभियान
दोहा- अभियान
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
♤⛳मातृभाषा हिन्दी हो⛳♤
♤⛳मातृभाषा हिन्दी हो⛳♤
SPK Sachin Lodhi
आप में आपका
आप में आपका
Dr fauzia Naseem shad
यूं ना कर बर्बाद पानी को
यूं ना कर बर्बाद पानी को
Ranjeet kumar patre
घर पर घर
घर पर घर
Surinder blackpen
शिक्षा एवं धर्म
शिक्षा एवं धर्म
Abhineet Mittal
मिलते तो बहुत है हमे भी चाहने वाले
मिलते तो बहुत है हमे भी चाहने वाले
Kumar lalit
अदाकारी
अदाकारी
Suryakant Dwivedi
सबसे क़ीमती क्या है....
सबसे क़ीमती क्या है....
Vivek Mishra
*तिक तिक तिक तिक घोड़ा आया (बाल कविता)*
*तिक तिक तिक तिक घोड़ा आया (बाल कविता)*
Ravi Prakash
किसान आंदोलन
किसान आंदोलन
मनोज कर्ण
आप दिलकश जो है
आप दिलकश जो है
gurudeenverma198
करे ज़ुदा बातें हरपल जो, मानव वो दीवाना है।
करे ज़ुदा बातें हरपल जो, मानव वो दीवाना है।
आर.एस. 'प्रीतम'
अजब है इश्क़ मेरा वो मेरी दुनिया की सरदार है
अजब है इश्क़ मेरा वो मेरी दुनिया की सरदार है
Phool gufran
"अगर आप किसी का
*Author प्रणय प्रभात*
कुडा/ करकट का संदेश
कुडा/ करकट का संदेश
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
मुक्तक-
मुक्तक-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
सत्य की खोज, कविता
सत्य की खोज, कविता
Mohan Pandey
# होड़
# होड़
Dheerja Sharma
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
Anand.sharma
"वट वृक्ष है पिता"
Ekta chitrangini
वफा से वफादारो को पहचानो
वफा से वफादारो को पहचानो
goutam shaw
रामकली की दिवाली
रामकली की दिवाली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जीवन को पैगाम समझना पड़ता है
जीवन को पैगाम समझना पड़ता है
कवि दीपक बवेजा
आदतें
आदतें
Sanjay ' शून्य'
ईश्वर
ईश्वर
Shyam Sundar Subramanian
सत्य उस तीखी औषधि के समान होता है जो तुरंत तो कष्ट कारी लगती
सत्य उस तीखी औषधि के समान होता है जो तुरंत तो कष्ट कारी लगती
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Loading...