Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Oct 2016 · 4 min read

‘ विरोधरस ‘—15. || विरोधरस की पहचान || +रमेशराज

विरोध-रस का स्थायी भाव ‘आक्रोश’ है। रसों के आदि आचार्यों ने जो रसों के कई स्थायी भाव गिनाये हैं उनमें से कई स्थायी भाव विरोध-रस को परिपक्व अवस्था में पहुंचाने के लिए संचारी भाव की तरह कार्य करते हैं।

भय को लीजिए-
भय, भयानक रस की निष्पत्ति कराता है लेकिन जब अत्याचार-शोषण-उत्पीड़न को सहने वाला प्राणी महसूस करता है कि अगर हम यूं ही डरे-सहमे-दब्बू और कायर बने रहे तो हालात और बद से बदतर होंगे। अतः वह इस भय से बाहर निकलता है और कहता है-
सत्य के प्रति और भी होंगे मुखर?
आप कितने भी हमें डर दीजिए।
-दर्शन बेजार, देश खण्डित हो न जाए [तेवरी-संग्रह ] पृ. 52
करुणरस को लीजिये-
स्थायी भाव शोक करुण-रस में उद्बोधित होता है, किन्तु विरोध-रस के अंतर्गत स्थायी भाव शोक, करुणा के दृश्य संचारी भाव की तरह उपस्थित करते हुए आक्रोश में घनीभूत होता है और स्थायी भाव बन जाता है, जो ‘विरोध-रस’ के माध्यम से अनुभावित होता है।

स्थायी भाव शोक स्थायी भाव आक्रोश में कैसे बदलता है?

इसे एक तेवरी की तीन तेवरों के माध्यम से देखिए। इसके प्रथम व द्वितीय तेवर में लाज को लूटे जाने की खबर में कारुणिक दृश्य उपस्थित हैं, लेकिन दुर्योध्न को दुष्ट बताकर आक्रोश के घनीभूत होने का प्रमाण भी मौजूद है तो तीसरे तेवर में करुणा से उत्पन करने वाला स्थायी भाव शोक विरोध में सघन होता है-
फिर किसी अखबार ने छापी खबर,
लाज को लूटा गया है रात-भर।
दुष्ट दुर्योधन बिठाने फिर लगा,
सभ्यता को अपनी नंगी जांघ पर।
आबरू कोई न अब बेजार हो,
नौजवानो! तुम उठो ललकार कर।
-दर्शन बेजार, एक प्रहारः लगातार [तेवरी-संग्रह ] पृ. 34
शोकग्रस्त व्यक्ति क्रन्दन और प्रलाप भले ही करता है किन्तु यही शोक जब आक्रोश में तब्दील होता है तो क्रान्ति का पैगाम बन जाता है। विरोध की रसात्मक अनुभूति का एक उदाहरण और देखिए।
लिख रहा हूं दर्द की स्याही से जिनको,
क्रान्ति की बू आयेगी कल उन खतों में।
-दर्शन बेजार, एक प्रहारः लगातार [तेवरी-संग्रह ] पृ. 49

क्रोध और आक्रोश में अन्तर
————————————-
क्रोध और आक्रोश में अन्तर यह है कि क्रोधित मनुष्य शत्रुपक्ष का विनाश करता है जबकि आक्रोशित व्यक्ति उसके विनाश की केवल कामनाएं करता है।
रौद्रता में रक्तपात होता है, जबकि विरोध, जो कुछ गलत घटित हो रहा है उसे बदलने की एक वैचारिक प्रक्रिया है।
क्रोध अंधा होता है जबकि आक्रोश में मनुष्य अपना विवेक नहीं खोता। विरोध हिंसा का न तो पर्याय है, और न कोई हिंसात्मक कार्यवाही।
विरोध के रसात्मक आवेग में क्रोध से उत्पन्न हिंसा के विरुद्ध कवि का बयान देखिये –
देश की तब क्या नियति रह जायेगी,
शेष जब हिंसक प्रवृत्ति रह जायेगी।
-दर्शन बेजार, एक प्रहारः लगातार [तेवरी-संग्रह ] पृ. 43
विरोध-रस का परिदर्शन कराने वाली विधा तेवरी के आश्रयों में अहंकारी-साम्राज्यवादी हिंसक आलंबनों के प्रति विरोध का स्वरूप दृष्टव्य है-
विजय-पताका भाई तुम कितनी ही फहरा दो,
वांछित फल पाया है किसने बन्धु समर में।
-राजेश मेहरोत्रा, कबीर जिन्दा है [तेवरी-संग्रह ] पृ. 15
सच तो यह है कि क्रोध को विनाश की लीला से बचाने और उसे एक सार्थक दिशा में मोड़ने का नाम विरोध है-
बस्ती-बस्ती नगरी-नगरी गूंज रही यह बोली,
अब न खेल पायेगा कोई यहां खून की होली।
अब इतिहास रचा जायेगा फुटपाथों की खातिर,
खुशियां से भरनी है हमको अब जनता की झोली।
-डॉ. एन.सिंह, कबीर जिन्दा है [तेवरी-संग्रह ] पृ. 31

|| रचनात्मक पहल का नाम विरोध ||
शोषण-अत्याचार-विहीन समाज की स्थापना हेतु एक रचनात्मक पहल का नाम विरोध है जो अपने रसात्मक रूप में इस प्रकार परिलक्षित होता है-
जुल्म की दीवार ढाना चाहता हूं,
इक नया संसार लाना चाहता हूं।
सांस भी लेना यहां मुश्किल हुआ,
इस व्यवस्था को हटाना चाहता हूं।

|| दमन से विरोध का जन्म ||
घिनौनी-शोषक-दमनकारी व्यवस्था की पीर जब तीर-सी चुभने लगती है तो दमन से विरोध का जन्म होता है। विरोध का बोध उस हर अवरोध का खत्म करता है जो कान्ति अर्थात् व्यवस्था परिवर्तन में बाधक होता है-
कौन कर देगा हमें गुमराह तब,
रुढि़यों में हम अगर जकड़े न हों।
हो सके तो अब उन्हें दुत्कारिए,
रोशनी का हाथ जो पकड़े न हों।
-दर्शन बेजार, देख खण्डित हो न जाए [तेवरी-संग्रह ] पृ. 55

|| विरोध में सात्विक प्रेम को जिन्दा रखने का जयघोष ||
विरोध-रस की विशेषता ही यह है कि विरोध में सात्विक प्रेम को जिन्दा रखने का जयघोष परिलक्षित होता है-
बांटनी चाही अगर धरती हमारी,
खाक में मिल जाएगी हस्ती तुम्हारी।
सिर्फ नफरत में जिये जो, वे सुनें अब,
प्यार का हमने किया जयघोष जारी।
-दर्शन बेजार, देख खण्डित हो न जाए [तेवरी-संग्रह ] पृ. 44

कल के भारत की तामीर करनी अगर,
कोई दुश्मन बचे ना, यही फर्ज है।
ब्रह्मदेव शर्मा [अप्रकाशित]

‘विरोध-रस’, विद्वेष, बैर, घृणा को मिटाये जाने का एक संकल्प है—
हम नहीं आदी रहे विद्वेष के,
प्रेम को ‘बेजार’ ने पूरा फकत।
-दर्शन बेजार, देख खण्डित हो न जाए [तेवरी-संग्रह ] पृ. 32
————————————————–
+रमेशराज की पुस्तक ‘ विरोधरस ’ से
——————————————————————-
+रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001
मो.-9634551630

Language: Hindi
Tag: लेख
375 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
💐अज्ञात के प्रति-112💐
💐अज्ञात के प्रति-112💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
विश्वास
विश्वास
Dr. Pradeep Kumar Sharma
लफ्ज़
लफ्ज़
Dr Parveen Thakur
"टिकमार्क"
Dr. Kishan tandon kranti
नहीं जाती तेरी याद
नहीं जाती तेरी याद
gurudeenverma198
एक बंदर
एक बंदर
Harish Chandra Pande
जिंदगी की सांसे
जिंदगी की सांसे
Harminder Kaur
खुद को संवार लूँ.... के खुद को अच्छा लगूँ
खुद को संवार लूँ.... के खुद को अच्छा लगूँ
सिद्धार्थ गोरखपुरी
विवेकवान मशीन
विवेकवान मशीन
Sandeep Pande
I'm a basket full of secrets,
I'm a basket full of secrets,
Sukoon
वो कहते हैं की आंसुओ को बहाया ना करो
वो कहते हैं की आंसुओ को बहाया ना करो
The_dk_poetry
अब की बार पत्थर का बनाना ए खुदा
अब की बार पत्थर का बनाना ए खुदा
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
लहरों पर चलता जीवन
लहरों पर चलता जीवन
मनोज कर्ण
कलियुगी रिश्ते!
कलियुगी रिश्ते!
Saransh Singh 'Priyam'
ज़िन्दगी में अगर ऑंख बंद कर किसी पर विश्वास कर लेते हैं तो
ज़िन्दगी में अगर ऑंख बंद कर किसी पर विश्वास कर लेते हैं तो
Paras Nath Jha
उम्मीदों का उगता सूरज बादलों में मौन खड़ा है |
उम्मीदों का उगता सूरज बादलों में मौन खड़ा है |
कवि दीपक बवेजा
ऐ ज़ालिम....!
ऐ ज़ालिम....!
Srishty Bansal
2- साँप जो आस्तीं में पलते हैं
2- साँप जो आस्तीं में पलते हैं
Ajay Kumar Vimal
କେବଳ ଗୋଟିଏ
କେବଳ ଗୋଟିଏ
Otteri Selvakumar
अहमियत हमसे
अहमियत हमसे
Dr fauzia Naseem shad
बेबसी (शक्ति छन्द)
बेबसी (शक्ति छन्द)
नाथ सोनांचली
बदल जाओ या बदलना सीखो
बदल जाओ या बदलना सीखो
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मात -पिता पुत्र -पुत्री
मात -पिता पुत्र -पुत्री
DrLakshman Jha Parimal
संस्कारों की रिक्तता
संस्कारों की रिक्तता
पूर्वार्थ
जिंदगी
जिंदगी
Neeraj Agarwal
मरने के बाद भी ठगे जाते हैं साफ दामन वाले
मरने के बाद भी ठगे जाते हैं साफ दामन वाले
Sandeep Kumar
*मेरे साथ तुम हो*
*मेरे साथ तुम हो*
Shashi kala vyas
*माँ गौरी कर रहे हृदय से पूजन आज तुम्हारा【भक्ति-गीत 】*
*माँ गौरी कर रहे हृदय से पूजन आज तुम्हारा【भक्ति-गीत 】*
Ravi Prakash
■ पसंद अपनी-अपनी, शौक़ अपने-अपने। 😊😊
■ पसंद अपनी-अपनी, शौक़ अपने-अपने। 😊😊
*Author प्रणय प्रभात*
दोगलापन
दोगलापन
Mamta Singh Devaa
Loading...